Blue Kaiser Public School

Blue Kaiser Public School Kanakheri Shrinagar Ajmer 305025

श्रीनगर। कानाखेड़ी के ब्लू केसर पब्लिक स्कूल में शनिवार को एकदिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मोटिवेशनल ...
25/10/2025

श्रीनगर। कानाखेड़ी के ब्लू केसर पब्लिक स्कूल में शनिवार को एकदिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मोटिवेशनल स्पीकर व ट्रेनर नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शिक्षक का पद आजीविका का साधन नहीं है। शिक्षक पर विद्यार्थियों का भविष्य निर्भर करता है। शिक्षण कार्य स्वयं एवं समाज के लिए श्रेष्ठ है। प्रशिक्षण के दौरान उत्साह, खुशी, स्पष्टता,परिस्थिति एवं फीडबैक जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। रावत ने कहा कि जीवन में उत्साह आवश्यक है। जीवन में परेशानी स्वंय में सुधार करने के लिए आती है। परिस्थितियों को अनुकूल बनाना आना चाहिए। जहां परिस्थितियों काबू में नहीं है वहां स्वयं को बदलना पड़ेगा। शिक्षक के लिए समय की पाबंदी आवश्यकहै। प्रशिक्षण के दौरान सह शैक्षणिक गतिविधियों के महत्व, शिक्षक व विद्यार्थी डायरी का महत्व, गृह कार्य की जांच, हस्तलेख प्रार्थना सभा के कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी गई। रावत ने बताया कि एक शिक्षक को अच्छा अभिनय करना आना चाहिए। प्री प्राइमरी कक्षा में शिक्षक को छोटे बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य करवाना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान अभिनय, नृत्य, के माध्यम से भी व्यक्तित्व विकास की जानकारी दी गई। सत्र के आरम्भ में अल्पाहार वह अंत में भोजन की व्यवस्था रही। सभी शिक्षकों ने प्रशिक्षण में मनोयोग से भाग लिया।

प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता , भीलवाड़ा में  माणिक्यलाल  वर्मा राजकीय महाविद्यालय में जारी है ।      हमारे विद...
05/10/2025

प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता , भीलवाड़ा में माणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय में जारी है ।
हमारे विद्यालय के विद्यार्थी लक्ष और दीपिका ले रहे हैं भाग।
BLUE KAISAR SECONDRY SCHOOL PARBATPURA AJMER

ब्लू केसर स्कूल कानाखेड़ी में बुधवार को आयोजित अभिभावक अध्यापक मीटिंग में अभिभावकों ने उत्साह से भाग लिया। जहां एक और सम...
17/09/2025

ब्लू केसर स्कूल कानाखेड़ी में बुधवार को आयोजित अभिभावक अध्यापक मीटिंग में अभिभावकों ने उत्साह से भाग लिया। जहां एक और समस्त कक्षाओं के कक्षा अध्यापकों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों की प्रथम परख के परीक्षा परिणाम, उनकी दैनिक उपस्थिति, कक्षा टेस्ट, अन्य गतिविधियों की जानकारी दी ‌ । वहीं अभिभावकों ने भी छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में आ रही परेशानियों को टीचर्स को अवगत कराया। आयोजित पेरेंट्स मीटिंग में 198 विद्यार्थियों के अभिभावकों ने अपने उपस्थिति दर्ज कराई। विद्यालय के संचालक नरेंद्र सिंह रावत ने अभिभावकों से एक-एक करके उनसे चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी। तथा समाधान का आश्वासन दिया। विद्यालय संचालक नरेंद्र सिंह रावत व प्रधानाध्यापक अजीत पुरोहित, प्री प्राइमरी इंचार्ज अनीता गौड ने विद्यार्थियों की गणित, अंग्रेजी, तथा हिंदी विषय में बेसिक मजबूत करने के लिए ग्रेडिंग सिस्टम के बारे में बताया। ग्रेड के अनुसार उन्हें उपचारात्मक शिक्षण देखकर उनकी शैक्षणिक प्रगति में उन्नति करने के बारे में जानकारी दी। अभिभावकों से विद्यार्थियों को घर पर सेल्फ स्टडी करने के लिए प्रोत्साहित करने , हस्तलेख में सुधार करने , दैनिक दिनचर्या का सही पालन करने की सीख दी। अभिभावकों ने भी समस्त विषयों के टीचर से मिलकर छात्र-छात्राओं के विषय से संबंधित परेशानी के बारे में खुलकर चर्चा की। गौरतलब है कि ब्लू केसर पब्लिक स्कूल कानाखेड़ी सन् 2001 से शारीरिक शिक्षक रहे केसर सिंह रावत की स्मृति में संचालित है। जहां बीर, गुदली, कालेडी ,लवेरा,रामपुरा अहिरान,जिलावड़ा श्रीनगर बाड़ा बावड़ी, से बड़ी संख्या में विद्यार्थी अध्यनरत है।

ब्ल्यू केसर स्कूल परिवार ने अर्पित की आदरणीय स्व. श्री केसर सिंह जी रावत  (कानाखेड़ी) को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।        ...
21/08/2025

ब्ल्यू केसर स्कूल परिवार ने अर्पित की आदरणीय स्व. श्री केसर सिंह जी रावत (कानाखेड़ी) को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।
सादा जीवन उच्च विचार, अत्यंत सख्त अनुशासन के आपके जीवन ने श्रीनगर के आसपास के गांवों के हजारों छात्रों के प्रभावी शिक्षण व छात्र जीवन में आपके सख्त अनुशासन के कारण आज आपके अधिकतम शिष्य अपने क्षेत्र के उच्चतम शिखर पर रहते हुए लोगो के जीवन को प्रकाशित कर रहे हैं।वो चाहे सरकारी सेवा हो , व्यापार या निजी व्यवसाय।
आपके समय में श्रीनगर के राजकीय विद्यालय में स्वतन्त्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर होने वाली पी.टी. व परेड राजधानी में होने वाली परेड से कम नहीं होती थी। आपकी सीटी जब बजती थीं ,पूरे ग्राउंड में सन्नाटा छा जाता था।
आप बाहर से जितने दिखावटी कठोर थे, उससे कहीं ज्यादा अन्दर से दयालु थे। घर पर बुखार आदि की दवा ग्रामीणों को निशुल्क देते थे।कई गरीब विद्यार्थियों के अध्ययन में आर्थिक सहयोग के कारण वे सरकारी सेवा में लग पाये।
धार्मिक प्रवृत्ति के कारण उस जमाने के बुश के रेडियो से प्रातः काल आने वाली रामायण को आस पास के लोगों को सुनाई जाती थी।
21 अगस्त 1996 को आपका भौतिक शरीर ब्रह्मांड में विलीन हो गया।
हालांकि आपके द्वारा हमारे जीवन में आभार व कर्ज को तो हमारे द्वारा उतारना सम्भव है ही नहीं, लेकिन फिर भी जितनी हमारी क्षमता है, आपका नाम चिरस्थाई रहे।इस हेतु थोड़ा सा अल्प प्रयास,,,,
29 वर्षों से ब्ल्यू केसर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल परबतपुरा व 25 वर्षों से ब्ल्यू केसर पब्लिक स्कूल कानाखेड़ी जैसे शिक्षण संस्थानों ने हजारों विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति व मूल्य आधारित शिक्षा दी है और दे रहे हैं। इसके लिए हम दृढ़ संकल्पित है।
संस्थानों के सभी गुरुजन मय समस्त कर्मचारीगण, समस्त विद्यार्थी व अभिभावक आपको अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
।‌। कोटि कोटि वंदन।।

नरेन्द्र सिंह रावत
संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक
ब्ल्यू केसर एज्युकेशनल ग्रुप

🌺 *रक्षाबंधन की शुभकामनाएं 🌺*  *राखी का हर धागा, भाई-बहन के अनमोल रिश्ते का गवाह है,*  *ये प्यार, विश्वास और साथ निभाने ...
09/08/2025

🌺 *रक्षाबंधन की शुभकामनाएं 🌺*

*राखी का हर धागा, भाई-बहन के अनमोल रिश्ते का गवाह है,*
*ये प्यार, विश्वास और साथ निभाने का वादा है।*

*रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर आप और आपके परिवार को ढेरों मंगलकामनाएं!*
💖🌿🎉

ब्ल्यू केसर पब्लिक स्कूल एंव शाला परिवार कानाखेड़ी ✍️✍️

Admission Open 2025-26
17/06/2025

Admission Open 2025-26

23/05/2025
*ब्ल्यू केसर पब्लिक स्कूल, कानाखेड़ी* काना खेड़ी के ब्लू केसर पब्लिक स्कूल में बाल मेले तथा विचित्र वेश-भूषा प्रतियोगिता...
17/11/2024

*ब्ल्यू केसर पब्लिक स्कूल, कानाखेड़ी*
काना खेड़ी के ब्लू केसर पब्लिक स्कूल में बाल मेले तथा विचित्र वेश-भूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाल मेले में मुख्य अतिथि अतिथि कानाखेड़ी सरपंच पति जयसिंह रावत सेवा निवृत लेखाकार महेंद्र सिंह रावत नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार शंकर सिंह रावत सेवानिवृत्ति वरिष्ठ अध्यापक केला सिंह रावत, समाजसेवी विष्णु सिंह रावत, ज्ञान सिंह रावत, महावीर सिंह रावत सरकारी विद्यालय के प्रिंसिपल मनीषा सर्राफ,अध्यापक ललित डांगी अध्यापक अनिल पुरोहित कंप्यूटर अनुदेशक आशिष गहलोत अतिथि मौजूद रहे,। बाल मेले में विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्टाल लगाई । स्टाल में खाने-पीने के समान के अलावा खिलौने एवं कॉस्मेटिक आइटम की दुकानें शामिल थी। बाल में लेकर दौरान विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया कक्षा एलकेजी से लेकर आठवीं कक्षा तक के करीब 60 विद्यार्थियों ने विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता में भाग लिया विद्यालय के सहसंचालक कानसिंह रावत ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों को एक मंच प्रदान करना था जहां वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें। और अपने साथियों के साथ जुड़ सकें। बाल मेला एक सफल आयोजन साबित हुआ ‌बच्चों ने इसके हर पल का आनंद लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजीत पुरोहित ने बताया कि
इस आयोजन में बच्चों के माता-पिता और शिक्षकों ने भी भाग लिया । बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बाल मेला एक यादगार आयोजन था जिसने बच्चों को खुशी, आनंद, और सीखने का अवसर प्रदान किया।
बाल मेले एंव विचित्र वेश-भूषा में नरेंद्र सिंह रावत, प्रमोद कुमावत, रक्षा यादव, पूजा कुमावत, नेहा जांगिड़, ज्ञानू यादव, रिंकु कुमावत, रेणु बोहरा, नीलम रावत, रेणु जोशी का सहयोग रहा ।

सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों को ब्ल्यू केसर परिवार की ओर से दीपावली के त्यौहार की हार्दिक शुभकामना। दीपावली का यह त्योह...
31/10/2024

सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों को ब्ल्यू केसर परिवार की ओर से दीपावली के त्यौहार की हार्दिक शुभकामना। दीपावली का यह त्योहार आपको बल, बुद्धि, वैभव धन ,यश प्रदान करें। संचालक नरेंद्र सिंह रावत , सह संचालक कानसिंह रावत, प्रधानाध्यापक अजीत पुरोहित। ब्ल्यू केसर एजुकेशन सोसाइटी कानाखेड़ी पर्बतपुरा ।🌹🌹🌹🌹

विद्यालय में आज दीपावली सेलिब्रेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। विद्यार्थीयों ने आयोजित कार्यक्रम में भगवान राम लक्ष्मण सी...
26/10/2024

विद्यालय में आज दीपावली सेलिब्रेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। विद्यार्थीयों ने आयोजित कार्यक्रम में भगवान राम लक्ष्मण सीता हनुमान तथा रावण व ऋषिराज विश्वामित्र तथा साधु वेश में रावण तथा माता कौशल्या का वेश धारण करके रामलीला पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान दीपक सजाओ तथा रंगोली सजाओ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यार्थियों को पंच महोत्सव दीपावली के त्यौहार की जानकारी दी गई। राम दरबार सजाकर भगवान राम एवं लक्ष्मी जी की आरती की गई। विद्यार्थियों ने दीपावली सेलिब्रेशन प्रोग्राम में बढ चढ़कर का उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी रक्षा यादव व रिंकू कुमावत व दीपिका रावत ने किया। विद्यालय के सह संचालक कान सिंह रावत ने विद्यार्थियों को दीपावली अवकाश का सदुपयोग करने के लिए कहा। रावत ने कहा कि अवकाश के समय में विद्यालय की ओर से दिए गए क्रिएटिव वर्क को पूर्ण करें। विद्यार्थियों ने राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे... बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं ...गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। विद्यालय के संस्था प्रधान अजीत पुरोहित ने विद्यार्थियों को दीपावली त्यौहार के बारे में विस्तार से बताया। तथा भाईचारे के साथ दीपावली का त्यौहार मनाने की सीख दी। विद्यालय की शिक्षिका अनीता गौड ने भी दीपावली के त्यौहार के बारे में जानकारी दी। आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया। एवं विद्यार्थियों की हौसला बढ़ाया । भगवान राम के चरित्र पर आयोजित लघु नाटिका में सीता हरण, सूरर्पणखा का नाक काटना, रावण वध, राम वनवास आदि प्रसंगों का मंचन किया गया।

ब्लू केसर पब्लिक स्कूल की ओर से दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया ।विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक दुर्ग रणथंम्भोर,शक...
05/10/2024

ब्लू केसर पब्लिक स्कूल की ओर से दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया ।विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक दुर्ग रणथंम्भोर,शक्तिपीठ चौथ का बरवाड़ा, द्वादश ज्योतिर्लिंग शिवाड़ एवं डिग्गी कल्याण के दर्शन किए। विद्यालय के सह संचालक कान सिंह रावत ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थानों की जानकारी शैक्षिक उद्देश्य से देने की थी। विद्यार्थियों ने रणथंबोर स्थित ऐतिहासिक मंदिरों एवं छतरी तथा महल, दरवाजे, तालाब आदि का अवलोकन किया। डिग्गी कल्याण स्थित मंदिर के दर्शन किए यहां विद्यार्थियों को डिग्गी के राजा एवं उनका कोढ दूर होने की ऐतिहासिक जानकारी किवदंतियों के आधार पर दी गई। शिवाड़ स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग का ऐतिहासिक महत्व भी बताया गया। जानकारी के अनुसार शिव पुराण में द्वादश ज्योतिर्लिंग शिवाड़ का उल्लेख है ‌। विद्यार्थियों ने चौथ का बरवाड़ा स्थित चौथ माता के भी दर्शन किए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजीत पुरोहित ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय की ओर से आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास हुआ ।उन्हें इतिहास एवं संस्कृति की जानकारी हुई।

Address

Shrinagar
305025

Opening Hours

Monday 9am - 1:30pm
Tuesday 8am - 1:30pm
Wednesday 8am - 1:30pm
Thursday 8am - 1:30pm
Friday 8am - 1:30pm
Saturday 8am - 1:30pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Blue Kaiser Public School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category