16/01/2022
Science daily quiz most important previous year question
प्रश्न 1- सबसे बडी ऑखें किस स्तनधारी प्राणी की होती है।
उत्तर - हिरण की ।
प्रश्न 2- हीरा चमकदार क्यों दिखाई देता है ।
उत्तर - सामूहिक आंतरिक परावर्तन के कारण ।
प्रश्न 3- गोबर गैस में मुख्य रूप से क्या पाया जाता है।
उत्तर - मिथेन ।
प्रश्न 4- दूध की शुद्धता का मापन किस यन्त्र से किया जाता है।
उत्तर - लैक्टोमीटर ।
प्रश्न 5- पृथ्वी पर सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला धातु तत्व कौन सा है।
उत्तर - ऐलुमिनियम ।
प्रश्न 6- मोती मुख्य रूप से किस पदार्थ का बना होता है।
उत्तर - कैल्सियम कार्बोनेट का ।
प्रश्न 7- मानव शरीर में सबसे अधिक मात्रा में कौन सा तत्व पाया जाता है।
उत्तर - ऑक्सीजन ।
प्रश्न 8- किस प्रकार के ऊतक शरीर के सुरक्षा कवच का कार्य करते है।
उत्तर - एपिथीलियम ऊतक ।
प्रश्न 9- मनुष्य ने सर्वप्रथम किस जन्तु को अपना पालतु बनाया था ।
उत्तर - कुत्ता ।
प्रश्न 10- किस वैज्ञानिक ने सर्वप्रथम बर्फ के दो टुकडो को आपस में घिसकर पिघला दिया ।
उत्तर - डेवी ।
प्रश्न 11- प्रकाश वर्ष किसका मात्रक है।
उत्तर - दूरी का ।
प्रश्न 12- दूरी मापने की सबसे बड़ी इकाई क्या होती है।
उत्तर - पारसेक ।
प्रश्न 13- 1 पारसेक कितने मीटर के तुल्य होता है।
उत्तर - -3.26 प्रकाश वर्ष ।
प्रश्न 14- डेसीबल किसे मापने के काम आता है।
उत्तर - ध्वनि ।
प्रश्न 15- मात्रकों की अंतर्राष्ट्रीय पद्धति कब लागू हुई ।
उत्तर - 1971 में ।
प्रश्न 16- जिन भौतिक राशियों को पूर्णत: निरूपित करने के लिए परिमाण की आवश्यकता होती है दिशा को नही, उन्हें क्या कहते है।
उत्तर - अदिश राशियाँ ।
प्रश्न 17- जिन भौतिक राशियों को निरूपित करने के लिए परिमाण और दिशा दोनों की आवश्यकता होती है।, उन्हें क्या कहते है।
उत्तर - सदिश राशियाँ ।
प्रश्न 18- चाल किस प्रकार की राशि है।
उत्तर - अदिश राशि ।
प्रश्न 19- विद्युत धारा किस प्रकार की राशि है।
उत्तर - अदिश राशि ।
प्रश्न 20- त्वरण किस प्रकार की राशि है।
उत्तर - सदिश ।
प्रश्न 21- परमाणु विद्युतत: होते है।
उत्तर - उदासीन रूप से ।
प्रश्न 22- रासायनिक योगिक कौन सा है।
उत्तर - अमोनिया ।
प्रश्न 23- SI पद्धत्ति में लैंस की शक्ति की इकाई क्या है।
उत्तर - डायोप्टर ।
प्रश्न 24- कौन न तो तत्व है और न ही योगिक है।
उत्तर - वायु ।
प्रश्न 25- विद्युत धारा की इकाई है।
उत्तर - एम्पियर ।
प्रश्न 26- कौन सा रोग जीवाणु से होता है।
उत्तर - तपेदिक ।
प्रश्न 27- शाक सब्जी उत्पन्न करने वाले पौधों का अध्ययन कहलाता है।
उत्तर - आलेरीकल्चर ।
प्रश्न 28- शहद का प्रमुख घटक है।
उत्तर - फ्रक्टोज ।
प्रश्न 29- जीवद्रव्य के पृथक्करण एवं संयोजन से सम्बन्धित वनस्पति विज्ञान की शाखा कहलाती है।
उत्तर - टिशु कल्चर ।
प्रश्न 30- पदार्थ के संवेग और वेग के अनुपात से कौन सी भौतिक राशि प्राप्त की जाती है।
उत्तर - द्रव्यमान ।
प्रश्न 31- शक्ति का मात्रक 'वाट' किस वैज्ञानिक के नाम के सम्मान में रखा गया है।
उत्तर - जेम्स वाट ।
प्रश्न 32- दो पिंडो के बीच लगने वाले बल को क्या कहते है।
उत्तर - गुरूत्वाकर्षण बल ।
प्रश्न 33- गुरूत्वाकषर्ण के नियम का प्रतिपादन किसने किया।
उत्तर - न्यूटन ने ।
प्रश्न 34- पृथ्वी तल से नीचे जाने पर g के मान पर क्या प्रभाव पड़ता है।
उत्तर - g का मान घटता है।
प्रश्न 35- पृथ्वी के केन्द्र पर g का मान कितना होता है।
उत्तर - शून्य ।
प्रश्न 36- g का मान सबसे अधिक कहॉ पर होता है।
उत्तर - ध्रुवों पर ।
प्रश्न 37- g का मान सबसे कम कहॉ होता है।
उत्तर - विषुवत रेखा पर ।
प्रश्न 38- पृथ्वी का पलायन वेग का मान कितना होता है।
उत्तर - 11.2 किमी / सेकेंड ।
प्रश्न 39- दाब का मात्रक क्या है।
उत्तर - पास्कल ।
प्रश्न 40- द्रव का घनत्व किस यंत्र से मापा जाता है।
उत्तर - हाइड्रोमीटर ।