District Employment Office, Shivpuri

District Employment Office, Shivpuri Goverment office,Department of Technical Education, Skill Development and Employment, MP Goverment. Employment Office, Shivpuri

युवा संगम कार्यक्रम - पोहरी जिला शिवपुरी 20 अगस्त 2026
21/08/2026

युवा संगम कार्यक्रम - पोहरी जिला शिवपुरी 20 अगस्त 2026

 #युवा संगम कार्यक्रम का किया गया आयोजन #*युवा संगम कार्यक्रम में कंपनियों ने 333 से अधिक युवाओं का किया  प्रारंभिक चयन*...
20/08/2026

#युवा संगम कार्यक्रम का किया गया आयोजन #
*युवा संगम कार्यक्रम में कंपनियों ने 333 से अधिक युवाओं का किया प्रारंभिक चयन*

*युवा संगम कार्यक्रम में अतिथियों ने 272 आकांक्षी युवाओं को मौके पर दिये गए ऑफर लेटर*


शिवपुरी- 20 अगस्त 2026,

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं विकास एवं रोजगार विभाग व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा युवा संगम के तहत एक ही छत के नीचे युवाओ को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उदेश्य से हर माह निर्धारित दिवस को युवा संगम अन्तर्गत रोजगार ,स्वरोजगार एवं अप्रेंटिनशिप मेला आयोजन किया जाता है। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में निर्धारित दिवस को *मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान* के तहत युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसी क्रम में आज 20 अगस्त 2026 को एलएसजी के महाविद्यालय परिसर पोहरी ,जिला शिवपुरी में युवा संगम का कार्यक्रम आयोजित किया गया

जिला रोजगार अधिकारी बी एस मीना ने बताया कि युवा संगम कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की 8 कम्पनियों द्वारा भाग लिया गया, जिसमे 344 से अधिक युवक युवतियों द्वारा पंजीयन कराया गया इस दौरान 333 आकांक्षी युवाओं का प्रारंभिक चयन हुआ और उन्हें मौके पर ही कंपनियों ने 272 आकांक्षी युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किये गये।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि महाविद्यालय पोहरी के प्राचार्य श्री पवन कुमार श्रीवास्तव ने पोहरी में युवा संगम कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया और कहा कि सभी युवक युवतियां शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं व कौशल विकास विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाये आज जिनका चयन निजी क्षेत्र की कम्पनियों में हुआ है उन सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विभिन्न विभागों में संचालित ग्रामीण आजीविका मिशन योजना,मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना,डॉ भीमराव अंबेडकर योजना, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग स्वरोजगार योजना आदि के 1157 स्वरोजगारियों को 19 करोड़ 11 लाख से अधिक का इस माह ऑनलाइन हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कराया गया ।
आज युवा संगम कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी भी युवाओं को उपलब्ध कराई गई ,साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 46 युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ,बैंक के द्वारा 20 युवाओं को वित्तीय साक्षरता की जानकारी भी गई,
इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी बी एस मीना, शास एल एस जी के महाविद्यालय पोहरी के प्राचार्य श्री पवन कुमार श्रीवास्तव और प्रोफेसर्स लक्ष्मी शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, अरुण प्रजापति, आनंद मिश्रा, सतीश अर्गल, नेपाल सिंह धाकड़, एवं प्रो भारती राठौर ,पोहरी आई टी आई प्राचार्य श्री हेतराम आर्य , उद्योग केंद्र के सहा प्रबंधक विवेक कौशल, लीड बैंक से सुनील जोशी, ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रबंधक राजेंद्र सिंह गुर्जर,रोजगार कार्यालय व आई टी आई का स्टाफ सहित अन्य अधिकारी /कर्मचारी एवं युवा उपस्थित रहे।

*युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय  रोजगार मेला का आयोजन 20 अगस्त 2026  को  तहसील पोहरी में*... *युवा संगम में आकांक्षी युव...
12/08/2026

*युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 20 अगस्त 2026 को तहसील पोहरी में*...

*युवा संगम में आकांक्षी युवा को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए एक ही मंच पऱ किया जाता हैँ लाभान्वित*

शिवपुरी

सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के निर्देशन एवं कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा जी के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह निर्धारित दिवस को युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। *दिनांक 20 अगस्त 2026 को शासकीय एल.एस.जी. के. महाविद्यालय पोहरी, जिला शिवपुरी* में युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है
इसी क्रम में जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग,उच्च शिक्षा विभाग,राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समन्वय से जिला स्तर पर दिनांक 20 अगस्त 2026 को शासकीय एल.एस.जी. के. महाविद्यालय पोहरी जिला शिवपुरी में प्रातः 11:00 बजे से युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एक ही मंच पऱ रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के लिए अवसर उपलब्ध कराने आकांक्षी युवाओं को लाभान्वित किया जाता है। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जाती है और हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कराया जाता है एवं प्रदेश की निजी क्षेत्र की, सी.एन.एच.न्‍यू होलेण्‍ड प्रा.लि.नोयडा, यामाह मोटर्स प्रा.लि.नोयडा, चेकमेट सर्विस प्रा.लि.गुजरात, लाईफ इंश्‍योरेंश शिवपुरी, लेनोवा ग्रुप प्रा.लि.नोयडा, अपोलो टायर बड़ोदा, , फोन-पे शिवपुरी, आईसर एकेडमी शिवपुरी आदि कंपनियां शामिल होंगी जिनके द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जावेगा ऐसे बेरोजगार जिनकी योग्यता /10बी /12बी/स्नातक एवं आईटीआई हैं और 18 से 40 बर्ष की आयु वर्ग के भाग ले सकते है। आवेदन करने गूगल लिंक-https://forms.gle/P5YvVf6LkSw1CTQt9

 #युवा संगम कार्यक्रम - करेरा जिला शिवपुरी 23 जुलाई 2026,*निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 269 से अधिक युवाओं का किया गया...
23/07/2026

#युवा संगम कार्यक्रम - करेरा जिला शिवपुरी 23 जुलाई 2026,

*निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 269 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन*

*विभिन्न विभागों के द्वारा इस माह 1400 स्वरोजगारियों को किया गया लाभान्वित*

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं विकास एवं रोजगार विभाग व ग्रामीण विकास विभाग व उच्च शिक्षा विभाग द्वारा युवा संगम के तहत एक ही छत के नीचे युवाओ को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उदेश्य से हर माह निर्धारित दिवस को युवा संगम अन्तर्गत रोजगार ,स्वरोजगार एवं अप्रेंटिनशिप मेला आयोजन किया जाता है। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में निर्धारित दिवस को युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में आज 23 जुलाई 2026 को शास महाविद्यालय परिसर करेरा ,जिला शिवपुरी में युवा संगम का कार्यक्रम आयोजित किया गया

*निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 269 युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन*

जिला रोजगार अधिकारी बी एस मीना ने बताया कि युवा संगम कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की 7 कम्पनियों द्वारा भाग लिया गया, जिसमे 363 युवक युवतियों द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीयन कराया गया इस दौरान 269 आकांक्षी युवाओं का प्रारंभिक चयन हुआ और उन्हें मौके पर ही 256 को ऑफर लेटर प्रदान किये गये।

*विभिन्न विभागों के द्वारा इस माह 1400 स्वरोजगारियों को किया गया लाभान्वित*

विभिन्न विभागों में संचालित ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वसहायता समूह,मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, व डॉ भीमराव अंबेडकर स्वरोजगार योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना एवं टांटिया मामा आर्थिक कल्याण स्वरोजगार योजना आदि के 1404 स्वरोजगारियों को 21 करोड़ 99 लाख से अधिक का इस माह ऑनलाइन हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कराया गया । मौके पर ही खाती स्व सहायता समूह सिरसौर को सी सी एल 6 लाख रुपए और बगीचा वाले स्व सहायता समूह सिरसौदको 6 लाख का सीसीएल करेरा बैंक एम बीजीबी सिरसौदके माध्यम से वितरण कराया गया
आज युवा संगम कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी भी युवाओं को उपलब्ध कराई गई ,साथ ही युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया बैंक के द्वारा वित्तीय साक्षरता की जानकारी भी गई, और युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई
इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी बी एस मीना, शास महाविद्यालय करेरा के प्राचार्य श्री जीतेंद्र गुप्ता और सहा प्राध्यापक डॉ देवेंद्र कोली, सुश्री प्रियंका तिवारी, अतिथि विद्वान, डॉ देवेंद्र कदम, रोहित यादव,आई टी आई के ए के पाठक, अभिलाषा लोधी, अजीत सिंह,उद्योग केंद्र के सहा प्रबंधक विवेक कौशल, ब्लॉक प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन सुमित गुप्ता,रोजगार कार्यालय व आई टी आई एवं महाविद्यालय का स्टाफ सहित अन्य अधिकारी /कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

युवा संगम कार्यक्रम 23 जुलाई को शिवपुरी जिले के करेरा में
16/07/2026

युवा संगम कार्यक्रम 23 जुलाई को शिवपुरी जिले के करेरा में

*युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय  रोजगार मेला का आयोजन 23 जुलाई 2026  को  तहसील करेरा में*... *युवा संगम में आकांक्षी युव...
14/07/2026

*युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 23 जुलाई 2026 को तहसील करेरा में*...

*युवा संगम में आकांक्षी युवा को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए एक ही मंच पऱ किया जाता हैँ लाभान्वित*

शिवपुरी
दिनांक 23 जुलाई 2026 को शासकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय करेरा, जिला शिवपुरी
सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के निर्देशन एवं कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा जी के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह निर्धारित दिवस को युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। *दिनांक 23 जुलाई 2026 को शासकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय करेरा, जिला शिवपुरी* में युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है
कार्यक्रम के समन्वय व सफल आयोजन के लिए कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार सम्बंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई हैं
इसी क्रम में जिला रोजगार अधिकारी बी एस मीना ने बताया कि सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग,उच्च शिक्षा विभाग,राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समन्वय से जिला स्तर पर दिनांक 23 जुलाई 2026 को शासकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय करेरा जिला शिवपुरी में प्रातः 11:00 बजे से युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एक ही मंच पऱ रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के लिए अवसर उपलब्ध कराने आकांक्षी युवाओं को लाभान्वित किया जाता है
इसमें प्रदेश की निजी क्षेत्र की
कंपनियां शामिल होंगी जिनके द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जावेगा ऐसे बेरोजगार जिनकी योग्यता /10बी /12बी/स्नातक एवं आईटीआई हैं और 18 से 35 बर्ष की आयु वर्ग के भाग ले सकते है। आवेदन करने गूगल लिंक-

युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यक्रम दिनांक- 25.06.2026 को प्रातः 11.00 बजे से स्‍थान- श्रीकृष्‍ण महाविद्य.....

ब्लॉक स्तर पर सुरक्षा जवान भर्ती शिविर होंगे आयोजित 10 जुलाई 2016 तक
02/07/2026

ब्लॉक स्तर पर सुरक्षा जवान भर्ती शिविर होंगे आयोजित 10 जुलाई 2016 तक

 #युवा संगम कार्यक्रम का किया गया आयोजन #*निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 159 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन**...
25/06/2026

#युवा संगम कार्यक्रम का किया गया आयोजन #
*निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 159 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन*

*विभिन्न विभागों के द्वारा इस माह 20 स्वरोजगारियों को किया गया लाभान्वित*


शिवपुरी-

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं विकास एवं रोजगार विभाग व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा युवा संगम के तहत एक ही छत के नीचे युवाओ को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उदेश्य से हर माह निर्धारित दिवस को युवा संगम अन्तर्गत रोजगार ,स्वरोजगार एवं अप्रेंटिनशिप मेला आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में निर्धारित दिवस को युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में आज 25 जून 2026 को श्री कृष्ण महाविद्यालय परिसर बदरवास ,जिला शिवपुरी में युवा संगम का कार्यक्रम आयोजित किया गया

*निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 159 युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन*

जिला रोजगार अधिकारी बी एस मीना ने बताया कि युवा संगम कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की 8 कम्पनियों द्वारा भाग लिया गया, जिसमे 264 युवक युवतियों द्वारा पंजीयन कराया गया इस दौरान 159 आकांक्षी युवाओं का प्रारंभिक चयन हुआ और उन्हें मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किये गये।
इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को अग्निवीर वायु सेना की भर्ती के बारे में भारतीय वायु सेना के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से आए मराठे द्वारा आगामी जुलाई में होने वाली अंग्निवीर वायु सेना भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई
*विभिन्न विभागों के द्वारा इस माह 20 स्वरोजगारियों को किया गया लाभान्वित*

विभिन्न विभागों में संचालित मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, आचार्य विधा सागर योजना व डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना , भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना एवं टांटिया मामा आर्थिक कल्याण स्वरोजगार योजना आदि के 20 स्वरोजगारियों को 2 करोड़ 55 लाख से अधिक का इस माह ऑनलाइन हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कराया गया ।
आज युवा संगम कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी भी युवाओं को उपलब्ध कराई गई ,साथ ही युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी बी एस मीना, श्री कृष्ण महाविद्यालय बदरवास श्री मनोज कुमार रमन और प्रोफेसर ओम प्रकाश विमल, बदरवास आई टी आई प्राचार्य संजीव कोठे और प्रशिक्षण अधिकारी मनोज कुशवाह,उद्योग केंद्र के सहा प्रबंधक विवेक कौशल, लीड बैंक से धर्मेंद्र जाटव,रोजगार कार्यालय व आई टी आई का स्टाफ सहित अन्य अधिकारी /कर्मचारी एवं युवा उपस्थित रहे।

बदरवास के उत्कृष्ट विद्यालय और श्री कृष्ण महाविद्यालय के छात्र छात्राओं की गई कैरियर काउंसलिंग*बदरवास के उत्कृष्ट विद्या...
25/06/2026

बदरवास के उत्कृष्ट विद्यालय और श्री कृष्ण महाविद्यालय के छात्र छात्राओं की गई कैरियर काउंसलिंग

*बदरवास के उत्कृष्ट विद्यालय और श्री कृष्ण महाविद्यालय में भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती से संबंधित दी गई जानकारी*
*भारतीय वायु सेना में अग्निवीर( वायु) बनकर देश सेवा करने का सुनहरा मौका* -डी एस मराठे
शिवपुरी
आज कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा संचालित कैरियर काउंसलिंग योजना के अंतर्गत कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार आज उत्कृष्ट विद्यालय बदरवास और श्री कृष्ण महाविद्यालय बदरवास में इंडियन एयर फोर्स के अधिकारी द्वारा वायु सेना में अग्निवीर पदों की भर्ती संबंधी जानकारी छात्रों को उपलब्ध कराई गई,आज दिनांक 25 जून 2026 को जिले के बदरवास श्रीकृष्ण महाविद्यालय तथा उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय में एयरमैन सिलेक्शन सेंटर भोपाल से आए हुए वायु सेना के दो अधिकारी JWO डी एस मराठे और SGT ए शुक्ला जी ने भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु बनकर देश सेवा करने के बारे में विद्यार्थियों को पीपीटी के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 6 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक विद्यार्थी अग्निवीर वायु पद के लिए www.agniveervayu.cdac.in इस वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिसके लिए विद्यार्थी 50% अंकों के साथ 12वीं पास हो एवं 17.5 से 22 साल तक की उम्र, न्यूनतम ऊंचाई152 सेमी और वह अविवाहित पुरुष या महिला उम्मीदवार हो सकते हैं।विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने काफी उत्साह के साथ जानकारी प्राप्त की और सेना में भर्ती होने के प्रति उनका उत्साह देखने लायक था।

कार्यक्रम के दौरान जिला रोजगार अधिकारी बी एस मीना ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक माह निर्धारित दिवस चौथे गुरुवार को रोजगार एवं स्वरोजगार योजना की जानकारी देने के लिए युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा रोजगार,कौशल विकास की जानकारी और स्वरोजगार से लाभान्वित किया जाता है आप सभी इस कार्यकम का लाभ उठा सकते हैं इसके साथ ही विषय विशेषज्ञ बी एम यादव द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी
मनोज कुशवाह प्रशिक्षण अधिकारी आई टी आई बदरवास द्वारा कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और आई टी आई में प्रवेश प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई
इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय बदरवास के प्राचार्य महेंद्र गुप्ता सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा

*युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय  रोजगार मेला का आयोजन 25 जून 2026  को  शिवपुरी में*... *युवा संगम में आकांक्षी युवा को र...
19/06/2026

*युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 25 जून 2026 को शिवपुरी में*...

*युवा संगम में आकांक्षी युवा को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए एक ही मंच पऱ किया जाता हैँ लाभान्वित*

शिवपुरी
दिनांक 25 जून 2026 को श्री कृष्ण महाविद्यालय बदरवास जिला शिवपुरी
सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के निर्देशन एवं कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा जी के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह निर्धारित दिवस को युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। *दिनांक 25 जून 2026 को श्री कृष्ण महाविद्यालय बदरवास जिला शिवपुरी* में युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है
कार्यक्रम के समन्वय व सफल आयोजन के लिए कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार सम्बंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई हैं
इसी क्रम में जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग,उच्च शिक्षा विभाग,राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समन्वय से जिला स्तर पर दिनांक 25 जून 2026 को श्री कृष्ण महाविद्यालय बदरवास जिला शिवपुरी में प्रातः 11:00 बजे से युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एक ही मंच पऱ रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के लिए अवसर उपलब्ध कराने आकांक्षी युवाओं को लाभान्वित किया जाता है
इसमें प्रदेश की निजी क्षेत्र की 1. न्यू मैक्स स्किल मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड गाजियाबाद
2. मदरसन प्राइवेट लिमिटेड पीथमपुर
3. पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड भोपाल
4. मोजैक वर्क स्किल प्राइवेट लिमिटेड
5. डीएसएल ग्रुप
6. ग्रो फ़ास्ट ऑर्गेनिक डायमंड प्राइवेट लिमिटेड
7. कृपा निधि अर्थ प्राइवेट लिमिटेड मैन्युफैक्चर शिवपुरी
8. लाइफ इंश्योरेंस शिवपुरी
9. आईएफएफ डी मैन्युफैक्चरिंग शिवपुरी
10. चेकमेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड गुजरात
11. जॉइन फ्रीडम एम्पलाईेबिलिटी अकैडमी शिवपुरी
कंपनियां शामिल होंगी जिनके द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जावेगा ऐसे बेरोजगार जिनकी योग्यता /10बी /12बी/स्नातक एवं आईटीआई हैं और 18 से 35 बर्ष की आयु वर्ग के भाग ले सकते है। आवेदन करने गूगल लिंक- https://forms.gle/speznshcorAtDSEX6

Address

In Front Of District & Session Court
Shivpuri
473551

Opening Hours

Monday 10am - 5:30pm
Tuesday 10am - 5:30pm
Wednesday 10am - 5:30pm
Thursday 10am - 5:30pm
Friday 10am - 5:30pm
Saturday 10am - 5:30pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Employment Office, Shivpuri posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to District Employment Office, Shivpuri:

Shortcuts

Share