02/05/2026
*मध्य प्रदेश अतिथि शिक्षक 2026-27 - मुख्य बिंदु शॉर्ट में*
*आदेश दिनांक:* 29/4/2026
*विषय:* सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षक आमंत्रण हेतु पंजीयन/अपडेट
*1. महत्वपूर्ण तारीख*
- *2 मई 2026 से*: नए आवेदकों के लिए नवीन पंजीयन शुरू
- *12 मई 2026 से*: पुराने पंजीकृत आवेदकों के लिए प्रोफाइल अपडेट शुरू
- *पोर्टल*: एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर होगा
*2. नए आवेदक के लिए*
- पोर्टल 3.0 पर नया पंजीयन करें
- शैक्षणिक/व्यावसायिक योग्यता, TET 2018 या बाद के प्रमाण पत्र अपलोड करें
- प्रोफाइल लॉक करके संकुल प्राचार्य से सत्यापन कराएं
*3. पुराने आवेदक के लिए*
- सत्र 2025-26 में कार्यरत सभी को प्रोफाइल अपडेट करना अनिवार्य है
- दस्तावेज अपलोड कर संशोधन करें और प्रोफाइल लॉक करें
- संकुल प्राचार्य से ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन कराना होगा
*4. सत्यापन प्रक्रिया*
- दस्तावेज अपलोड के बाद किसी भी संकुल में जाकर मूल दस्तावेज से सत्यापन
- संकुल प्राचार्य पोर्टल पर Accept/Reject करेंगे
- सत्यापन के बाद ही 2026-27 का स्कोर कार्ड बनेगा
*5. अन्य जरूरी बातें*
- *मोबाइल नंबर बदलना*: DEO/BEO के सामने मूल दस्तावेज के साथ जाकर ही होगा
- *अनुभव मर्ज करना*: पोर्टल 2.0 के एक से अधिक यूजर ID का अनुभव मर्ज करने के लिए पोर्टल 3.0 में Marg Experience Certificate मॉड्यूल में रिक्वेस्ट डालें
*नोट:* सभी आवेदकों को दस्तावेज अपलोड + संकुल प्राचार्य से ऑनलाइन सत्यापन अनिवार्य है।