Junior High School Uramura - Shikohabad

Junior High School Uramura - Shikohabad Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Junior High School Uramura - Shikohabad, School, Shikohabad.

सर शब्दम संस्था जिसकी चेयर पर्सन बजाज ग्रुप की किरण बजाज जी द्वारा सम्मानित किया गया 👏👏👏👏
08/09/2025

सर शब्दम संस्था जिसकी चेयर पर्सन बजाज ग्रुप की किरण बजाज जी द्वारा सम्मानित किया गया 👏👏👏👏

23/06/2025
आज हमारे लिए बड़ा गर्व का विषय है कि मेरे विद्यालय जूनियर हाइ स्कूल उर मुरा शिकोहाबाद फिरोजाबाद के दो छात्रों काचयन श्रे...
23/06/2025

आज हमारे लिए बड़ा गर्व का विषय है कि मेरे विद्यालय जूनियर हाइ स्कूल उर मुरा शिकोहाबाद फिरोजाबाद के दो छात्रों काचयन श्रेष्ठा परीक्षा में हो गया है।अब यह छात्र सरकार द्वारा चयनित श्रेष्ठ cbse विद्यालयों में निःशुल्क पढ़ेंगे। छात्रों ओर उनके माता पिता को हार्दिक बधाई

उच्चतर माध्यमिक विधालय के क्लास 10 के छात्र मयंक सारस्वत का प्रोजेक्ट चयनित कर लिया गया है, छात्र की इस उपलब्धी के लिए व...
15/04/2025

उच्चतर माध्यमिक विधालय के क्लास 10 के छात्र मयंक सारस्वत का प्रोजेक्ट चयनित कर लिया गया है, छात्र की इस उपलब्धी के लिए विधालय प्रधानाचार्य डॉ सहदेव सिंह चौहान ने हार्दिक बधाई दी है।

22/03/2025
आज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरमुरा शिकोहाबाद फिरोजाबाद में 76वा गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया,रोटरी क्लब के पूर्व अध...
26/01/2025

आज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरमुरा शिकोहाबाद फिरोजाबाद में 76वा गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया,रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष नवीन अग्रवाल जी झंडा रोहण किया,उसके पश्चात् विद्यालय कमेटी के अध्यक्ष अतुल कुमार,प्रबंधक अशोक कुमार,मंत्री उमेश कुमार,सदस्य राम निवास ,डॉ पी के एस चौहान ने दीप प्रज्वलन किया,एवं महापुरुषों पर माल्यार्पण किया,साथ ही साथ आज वासुदेवमई के ग्राम प्रधान नीरज कुमार धनराज, चिंतावली प्रधान आकाश वर्मा,गणेश बघेल,नगर कार्यवाह गुरुदत्त जी,नगर व्यवस्था प्रमुख सुकेश जी की गरिमा मई उपस्थित रही,छात्र छात्राओं ने विभिन्न गानों,नृत्यों,नाटकों के माध्यम से बहुत सुंदर संदेश दिया ।प्रधानाचार्य डॉ सहदेव सिंह चौहान एवं समस्त स्टाफ ने सभी आगंतुकों का साफ़ा,पट्टिका,वैज लगाकर स्वागत किया।वर्ष पर्यन्त सर्वाधिक उपस्थित वाले छात्र छात्राओं, आमरीन, आयुष,प्रियांशु,दिव्यांशी, श्रृष्टि सारस्वत,अमरजीत,नरेंद्र कुमार,कंचन जादौन,स्नेहा शर्मा को प्रशस्ति पत्र,ईनाम,अभिभावकों को शाल व माला उड़ाकर स्वागत किया।सभी आगंतुकों का प्रधानाचार्य डॉ सहदेव सिंह चौहान ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र कुमार, राखी माथुर ने किया।आज अतर सिंह ने रसोइया माताओं को कम्बल प्रदान किया, आज डॉ सहदेव सिंह चौहान,अतर सिंह, राजेश कुमार, संतोष कुमार, सुनील कुमार,शेर सिंह,केशव सिंह,योगेंद्र कुमार,अंकुश सेन, श्रीमती रावली,राखी माथुर, निशा शर्मा, राधा, अलसिफा,कृष्णा,रानी माथुर,आसिया,आदि लोग उपस्थित रहे

आज दिनाँक 14/12/2024 को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरमुरा शिकोहाबाद में ब्लाक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन...
14/12/2024

आज दिनाँक 14/12/2024 को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरमुरा शिकोहाबाद में ब्लाक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक हरिओम यादव ने 100 m. दौड़ को हरी झंडी दिखा कर कियाl हरिओम जी ने कहा कि बच्चों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत होना चाहिए इस लिए खेल अति आवश्यक है.खण्ड शिक्षा अधिकारी शिकोहाबाद विजय सिंह जी ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया. कबड्डी बालिका वर्ग में प्राथमिक स्तर पर बूढ़ा भरभरा प्रथम नगला राधे दूसरे स्थान पर रहा, उच्च स्तर पर चितावली प्रथम द्वितीय स्थान पर दाहिनी. बालकों में प्राथमिक स्तर पर मुहम्मद पुर अहीर प्रथम, फतेहपुर करखा द्वितीय उच्च स्तर पर फतेहपुर करखा प्रथम, चितावली द्वितीय. दौड़ में सोहेल, सपना, दुष्यंत अंजलि प्रथम, मुस्कान,नासिद,शिव संत, प्रियंका द्वितीय रहे l प्रतियोगिता में डॉ शौर्य देव मणि, रंजीत, डॉ सहदेव सिंह,जितेंद्र, संजीव,सत्येंद्र, सोनिया, नीलम, धर्मेंद्र, अनुज, देवेन्द्र, अनुराग, आदि ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया गया l, अंत में डॉ सहदेव सिंह चौहान ने विधायक जी,खंड शिक्षा अधिकारी,समस्त आगंतुकों,एवं अपने स्टाफ का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

आज़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरमुरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूम धाम से मनाई गई।जि...
02/10/2024

आज़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरमुरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूम धाम से मनाई गई।जिसमे पोस्टर प्रतियोगिता एवं रैली निकालकर मनाई गई। सबसे पहले विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर सहदेव सिंह चौहान ने विद्यालय गेट पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता संदेश देने का प्रयास किया। उसके पश्चात झंडारोहण किया गया छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता पर पोस्टर तैयार ।कुछ छात्र छात्राओं ने गांधी जी और लालबहुदुर शास्त्री के पोस्टर तैयार।इसके बाद छात्र-छात्राएं अध्यापक अध्यापको के साथ नारे लगाते हुए ग्राम उरमुरा की तरफ अग्रसर हुए। साथ ही साथ विद्यालय परिवार ने गांधी जयंती के अवसर पर रामधुन का गायन किया। इस मौके पर डॉक्टर सहदेव सिंह चौहान अतर सिंह सुनील कुमार ,संतोष कुमार ,श्रीमती रावली देवी, कुमारी अंजना माथुर कुमारी नूरजहां ,कुमारी अलशिफा , निशा शर्मा ,योगेंद्र सिंह बघेल,प्रियंका,अंकुश ,केशव सिंह आज लोग उपस्थित रहे

आज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरमुरा पूर्व वर्ती जूनियर हाईस्कूल उरमुरा में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसम...
24/07/2024

आज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरमुरा पूर्व वर्ती जूनियर हाईस्कूल उरमुरा में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमे ग्राम प्रधान नीरज धनराज,विदुर जी राव एवम प्रधानाचार्य डा सहदेव सिंह चौहान ने मां सरस्वती पर फूल अर्पित किए।अंजली,रश्मि,तनु से सरस्वती वंदना,स्वागत गीत सुनाया।इस मौके पर प्रधान जी ने अभिमन्यु को उदाहरण देकर मां की जिम्मेदारी का अहसास कराया,विदुर जी राव ने छात्र छात्राओं को स्कूल के साथ साथ मिलने बाली छात्रबृति पर प्रकाश डाला कहा अब अगर पढ़ने की लालसा है तो कोई छात्र छात्राएं पैसे की अभाव में शिक्षा से वंचित नही रह सकता।विधालय प्रधानाचार्य ने समस्त माता बहिनों,भाईयो से निवेदन किया ,अपने बच्चो को समय से विद्यालय भेजे,बच्चो को मोबाइल देते समय उन पर निगरानी रखे,बच्चो को इतना साहस दे की अगर कोई बात हो तो वह मां बाप से शेयर कर सके,उन्होंने बच्चो को सोशल मीडिया से दूर रहने का संदेश दिया, राष्ट्रीय आय एवम योग्यता परीक्षा,श्रेष्ठ परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दे,साथ ही साथ अनुरोध किया सरकारी स्कूलों में अपने पालयो को पढ़ाए,कमजोर छात्र छात्राओं को स्कूल के बाद एक्स्ट्रा क्लास के माध्यम से कमी को दूर करने का आश्वासन दिया।माह में एक बार विजिट करने के लिए कहा।उन्होंने कहा आप विद्यालय की केवल अच्छाइयों को ही इंगित नही करे अपितु कमियों को भी बताए जिससे उन्हें दूर किया जा सके।इस मौके पर करीब 60अभिभावक में प्रतिभाग किया,कुछ उन्होंने अपने सुझाव दिए।इस मौके पर डॉ सहदेव सिंह चौहान,अतर सिंह, राजेश कुमार, सुनील कुमार, संतोष कुमार प्रेमसिंह,मानवेंद्र पाठक, उषा सरला, रेनू ववीता, उदय वीर सिंह जादौन,प्रकाश सिंह,सुजीत सिंह,योगेंद्र बघेल,केशव सिंह,निशा शर्मा,राखी माथुर,नूर जहां,रावली, देवी, आरती देवी,पूजा,देवी,राधा दीक्षा, अलसिफा मनीष शर्मा,राजेंद्र सिंह,रामवीर सिंह राजेश कुमार,परम वीर,सुभनाथ,आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य ने समस्त अभिभावकों का आभार प्रकट किया,आपने इतनी गर्मी में अमूल्य समय दिया आपका दिल से हार्दिक आभार

राष्ट्रीय आय एवम योग्यता परीक्षा पास करने छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जूनियर हाईस्कूल उरमुरा शिकोहाबाद में प्रधानाध्...
27/05/2024

राष्ट्रीय आय एवम योग्यता परीक्षा पास करने छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जूनियर हाईस्कूल उरमुरा शिकोहाबाद में प्रधानाध्यापक डॉ सहदेव सिंह चौहान ने राष्ट्रीय आय एवम योग्यता परीक्षा वर्ष 2023-24 में सफलता प्राप्त करने वाले आर्यन धनराज पुत्र नीरज धनराज,नरेंद्र कुमार पुत्र हरिशंकर, कु0भावना पुत्री गुलाब सिंह को सम्मानित किया साथ ही साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया आर्यन की जिले में 8वी,नरेंद्र की 35वी और भावना की जिले में 39वी रैंक है।इस प्रोत्साहन से आगे आने वाले छात्र छात्राओं को एक नई ऊर्जा मिलेगी।।ग्राम प्रधान नीरज धनराज ने सम्मानित होने के बाद छात्र छात्राओं को आशीष वचन दिए। इस मौके पर डॉ सहदेव सिंह चौहान, अतर सिंह राजेश कुमार, संतोष कुमार, सुनील कुमार, निशा शर्मा,राखी ,माथुर,रावली देवी,आरती देवी,नूर जहां,अल्सीफा,राधा और दीक्षा उपस्थित रहे।

Address

Shikohabad

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 4pm

Telephone

+919412562330

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Junior High School Uramura - Shikohabad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Junior High School Uramura - Shikohabad:

Shortcuts

Share

Category