Only upsc

Only upsc education

01/02/2024
14/01/2024
21/10/2020

लोग आईएस (IAS) के पीछे पागल क्यों हैं ?
---------------------------------------------------
अनेक भारतियों के लिए IAS एक पौराणिक किरदार की तरह है | वे उनके एक अवतार को जिला-मजिस्ट्रेट के रूप में देखतें हैं जो सबको आदेश देता रहता है और वे भी उनकी तरह बनना चाहते हैं |

वैसे तो लोग अनेक कारणों से IAS के पीछे पागल हैं | उनमें से कुछ कल्पनाएँ हैं तो कुछ वास्तविकता |

IAS अधिकारी अत्यंत शक्तिशाली होते हैं | वे अकेले दम पर समाज को बदल सकते हैं |
IAS अधिकारीयों को पूरे भारत में कोई नहीं हटा सकता |
IAS अधिकारी किसी VIP की तरह बड़े से बंगले में रहते हैं |
IAS अधिकारीयों के घर में सेवकों का एक बड़ा सा दस्ता होता है |
IAS अधिकारी लाल-बत्ती वाले वाहनों में चलते हैं जिसे हर पुलिस अधकारी सलाम करता है |

IAS अधिकारी कानूनी या गैर-कानूनी रूप से जितनी चाहे उतनी बड़ी रक़म अर्जित कर सकते हैं |

IAS अधिकारी किसी को भी सरकारी नौकरी में नियुक्त कर सकते हैं और जिसे चाहे सेवा से बर्खास्त कर सकते हैं |

वे देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों, जैसे बड़े लोगों के काफी क़रीब होतें हैं |

जब लोग देखते हैं कि IAS अधिकारियों के पास वो सब कुछ है जिसकी वो कामना करते हैं , तो वो IAS अधिकारी बनने के पीछे पागल हो जाते हैं |

06/10/2020

UPPCS 2020 Pre Special-

भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार- 2.9 ट्रिलियन डॉलर ( विश्व में 5वां स्थान)
1:- USA
2- चीन
3- जापान
4- जर्मनी
5- भारत
6- यूनाइटेड किंगडम

- GDP की ग्रोथ रेट-
2017-18- 7.2%
2018-19- 6.8%
2019-20- 5% ( लगातार गिरावट)

राजकोषीय घाटा-
2018-19- 3.4%
2019-20- 3.3% (पिछले 5 वर्षों से लगातार कमी)

राजस्व घाटा-
2019-20- 2.3%
2018-19- 2.2%

भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार-
1:-USA ( 11.3%)
2- चीन (10.9%)
3- UAE
4- सऊदी अरब

भारत से निर्यात वाली मदें-
1- पेट्रोलियम उत्पाद- 13.7%
2- मोती एवं बहुमूल्य रत्न
3- औषध

भारत जिन देशों को सर्वाधिक निर्यात करता है-
1- USA ( 16.9%)
2- UAE
3- चीन

भारत की आयात वाली मदें-
1-कच्चा तेल- 21%
2- सोना
3- पेट्रोलियम उत्पाद

भारत जिन देशों से सर्वाधिक आयात करता है-
1- चीन- 14.5%
2- USA
3- UAE

विदेशों से धनप्राप्ति के मामले में शीर्ष देश-
1- भारत
2- चीन
3- मैक्सिको

2019-20 में विदेशी ऋण- 20.1% (GDP के प्रतिशत के रूप में)

हरित बांड बाजार में शीर्ष देश-
1- चीन
2- भारत
3- मैक्सिको

सर्वाधिक कार्बन स्टॉक वाला देश-
प्रथम- रूस, भारत का 8वां स्थान

भारत मे सर्वाधिक स्टार्टअप वाला राज्य-
1-महाराष्ट्र
2- कर्नाटक
3- दिल्ली
4- यूपी

सर्वाधिक स्टार्टअप वाला सेक्टर- आई.टी इंडस्ट्री

भारत मे FDI प्रवाह-
1- सिंगापुर
2- मॉरीशस
3- नीदरलैंड

कृषि क्षेत्र-
कृषि क्षेत्र का राष्ट्रीय आय में योगदान-
2019-20- 16.5%
2018-19- 16.1%

दूध उत्पादन-
2018-19 में दूध उत्पादन- 187.7 मिलियन टन ( 6.5% की वॄद्धि)- लगातार बढ़ोतरी जारी।
भारत मे प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता- 394 ग्राम
भारत सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है।

भारत मे प्रति व्यक्ति अंडों की उपलब्धता- 79

मछली उत्पादन में शीर्ष राज्य (2017-18)-
1--आंध्रप्रदेश
2- पश्चिम बंगाल
3- गुजरात

इस्पात उत्पादक शीर्ष देश-
1- चीन
2- भारत
3- जापान

स्टील के खपत में शीर्ष देश-
1- चीन
2- USA
3- भारत

GVA में परिवहन क्षेत्र का योगदान- 4.77%
भारत मे प्रतिदिन सड़क निर्माण दर- 29.7 किमी

नागर विमानन के क्षेत्र में विश्व के तीन सबसे बड़े घरेलू बाजार- 1- USA
2- चीन
3- भारत

दूरसंचार में सर्वाधिक उपयोगकर्ता देश- भारत
भारत प्रति ग्राहक प्रति माह डेटा खपत- 9.8 GB

2019-20 में GVA में सर्विस सेक्टर का योगदान- 55.3% ( 2018-19 से 9.1% की वृद्धि।

सेवा में सर्वाधिक अंशदान वाला राज्य- कर्नाटक
UTs मे- चंडीगढ़।

UP के राज्य GVA में सेवा क्षेत्र का योगदान- 48.8%

थालीनॉमिक्स-
थालीनॉमिक्स भारत में भोजन की थाली का अर्थशास्त्र है, अर्थात यह भारत में एक व्यक्ति द्वारा एक थाली हेतु किये जाने वाले भुगतान को मापने का प्रयास है।
सबसे किफायती थाली- झारखंड में।

RBI के अनुसार जनवरी 2020 तक भारत का विदेशी मुद्रा कोष- 461.2 अरब डॉलर

2014 से 2019 तक कुल प्राप्त FDI- 163.87 अरब डॉलर।
सर्वाधिक FDI प्राप्त कर्ता में भारत का 9 वां स्थान।

70% ग्रामीण जनसंख्या आजीविका के लिए कॄषि पर निर्भर।
82% लघु एवं सीमांत किसान।

नीति आयोग द्वारा जारी SDG इंडेक्स 2019 में शीर्ष स्थान-
1- केरल
2- हिमाचल प्रदेश
3- तमिलनाडु

वित्तीय वर्ष 2024-25 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य।

(बजट से संबंधित)

2020-21 में कुल बजट- 30,42,230 करोड़
पिछले बजट से 12.73% की वृद्धि

बजट थीम- Ease Of Living

बजट के तीन प्रमुख घटक-
1- महत्वाकांक्षी भारत
2- सभी के लिए आर्थिक विकास
3- जिम्मेदार समाज

सर्वाधिक व्यय वाली मदें-
1- करों एवं शुल्कों में राज्यों का हिस्सा- 20%
2- ब्याज अदायगी- 18%
3- केंद्रीय योजनाएं- 13%

सर्वाधिक आय प्राप्ति-
1- उधार और अन्य देयताएं- 20%
2- निगम कर- 18%
3- GST- 18%

2020-21 में राजकोषीय घाटे का अनुमान- 3.5%

सब्सिडी- खाद्य सब्सिडी में सर्वाधिक व्यय

विवाद से विश्वास स्कीम की समय सीमा- 31 मार्च 2020

पीएम कुसुम योजना के तहत 20 लाख किसानों के पंप को सोलर पंप से जोड़ा जाएगा।

धन लक्ष्मी योजना- महिला किसानों के लिए

कृषि उड़ान योजना- नागरिक उड्डयन मंत्रालय के द्वारा शुरू किया जाएगा

2025 तक दुग्ध उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य

नई सागर मित्र योजना- तटीय क्षेत्रों के मछली पालकों के लिए।

किसान रेल योजना- महाराष्ट्र के देवलाली रेलवे स्टेशन से बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन के बीच पहली रेल चलाई गई।

स्वास्थ्य क्षेत्र - 69000 करोड़ का आवंटन।

5 वर्षों में अवसंरचना क्षेत्र में 100 लाख करोड़ का निवेश प्रस्तावित।

ऊर्जा एवं नवीकरणीय क्षेत्र- 22000 करोड़ का आवंटन।

शिक्षा क्षेत्र - 99,300 करोड़

शिक्षा के सभी स्तरों पर लड़कियों का सकल नामांकन अनुपात ( Gross Enrolment ratio)लड़कों से अधिक हो गया है।

पांच पुरातात्विक स्थलों को आइकोनिक स्थल बनाने की घोषणा-
1- राखीगढ़ी- हरियाणा
2- हस्तिनापुर- यूपी
3- शिव सागर- असम
4- धौलावीरा- गुजरात
5- आदिचनल्लूर- तमिलनाडु

-लोथल में एक पोत संग्रहालय की स्थापना की जाएगी।
सर्वाधिक बजट आवंटन वाली योजना- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि- 75,000 करोड़

सर्वाधिक बजट आवंटन किस मंत्रालय को किया गया- रक्षा मंत्रालय।

कृषि संगणना 2015-16 से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य- 10वीं संगणना (1970-71 से शुरुआत- प्रत्येक 5 वर्ष पर)

भारत मे क्रियाशील जोतों की कुल संख्या- 146.45 मिलियन हेक्टेयर (5.86% की वृद्धि)

क्रियाशील जोतों का औसत आकार- 1.08 हेक्टेयर ( 5 वर्षो में कमी देखी गयी)

सर्वाधिक क्रियाशील जोतों की संख्या वाला राज्य- उत्तर प्रदेश ( 23.82%)

क्रियाशील जोतों में महिलाओं की हिस्सेदारी- 13.96% ( पहले से बढ़ोत्तरी)

UP के कुल कार्यशील जनसंख्या में 29% कृषक

UP में औसत आकार- 0.73 हेक्टेयर।

कृषि आर्थिकी-

आर्थिक समीक्षा 2017-18 के अनुसार कृषि रोजगार में संलग्न जनसंख्या- 49% ( जनगणना 2011 के अनुसार- 54.6%)

भारत मे फसलों के अंतर्गत कुल क्षेत्र- 198.4 मिलियन हेक्टेयर।

कुल बुवाई क्षेत्र - 140.1 मिलियन हेक्टेयर ( सिंचित क्षेत्र- 68.4% )
फसल सघनता- 142%

सर्वाधिक उर्वरक का उपभोग करने वाला राज्य- उत्तर प्रदेश ( 4655 टन)

प्रति हेक्टेयर उर्वरक का सर्वाधिक उपभोग-
1- तेलंगाना 2- पंजाब

आर्थिक समीक्षा 2019-20 के अनुसार भारत मे प्रति हेक्टेयर चावल का औसत उत्पादन- 2659 kg

चावल की सर्वाधिक उत्पादकता- पंजाब
विश्व मे सर्वाधिक धान की उत्पादकता- ऑस्ट्रेलिया
गेंहू की सर्वाधिक उत्पादकता- पंजाब ( विश्व- आयरलैंड)
मक्का की सर्वाधिक उत्पादकता- आंध्रप्रदेश।

शीर्ष केसर उत्पादक राज्य- जम्मू कश्मीर ( विश्व मे- स्पेन)

विश्व मे सर्वाधिक ट्रैक्टर का प्रयोग करने वाला देश- पहला- अमेरिका, दूसरा- भारत।

धान की खेती के अंतर्गत सर्वाधिक क्षेत्र - यूपी

भारत मे उपलब्ध कुल कृषि भूमि विश्व मे सर्वाधिक है।

20वीं पशुधन जनगणना 2019-

भारत मे कुल पशुधन की संख्या- 535.78 मिलियन( 4.6% की वृद्धि)

विश्व में सर्वाधिक पशुधन-
1- ब्राज़ील
2- भारत
भैंस की संख्या में प्रथम- भारत ( भैंस के दूध में भी)

गाय के दूध में प्रथम- अमेरिका
कुल दूध-
1- भारत
2- अमेरिका
3- चीन

अंडा में प्रथम- चीन, भारत तीसरे स्थान पर

कुल मांस में चीन प्रथम, भारत चौथे स्थान पर

भेड़, बकरी,चिकन में चीन का पहला स्थान।

राज्य में स्थिति-

कुल पशुधन में शीर्ष राज्य- उत्तर प्रदेश
सर्वाधिक भैंस- उत्तर प्रदेश

कुल दुग्ध उत्पादन में शीर्ष राज्य-
1- उत्तर प्रदेश
2- राजस्थान
3- एम.पी.

मांस उत्पादन में शीर्ष राज्य- उत्तर प्रदेश
अंडा- आंध्रप्रदेश
मुर्गीपालन- तमिलनाडु
सर्वाधिक मवेशियों की संख्या-
पहला- प.बंगाल, दूसरा- उत्तर प्रदेश

यूपी में वर्ष 2012 की तुलना में 2019 में कुल पशुधन में गिरावट दर्ज की गई।

( खनिज से संबंधित)-

भारत में सर्वाधिक खदानों की संख्या वाले शीर्ष राज्य-
1- तमिलनाडु
2- मध्यप्रदेश
3- गुजरात

सर्वाधिक खनिज उत्पादन वाला राज्य- राजस्थान ( उत्तर प्रदेश का 8वां स्थान)

सर्वाधिक आयातित खनिज-
1- पेट्रोलियम, 2- हीरा, 3- कोयला

भारत मे खनिज आयातक शीर्ष देश-
1- ईराक 2- सउदी अरब, 3- UAE

भारत जिन देशों को सर्वाधिक खनिज निर्यात करता है-
1- USA 2- UAE 3- नेपाल

सर्वाधिक निर्यातित खनिज-अयस्क-
1- लौह एवं इस्पात
2- ऐलुमिनियम
3- तांबा एवं अयस्क

सर्वाधिक निर्यातित धातु अयस्क-
1- हीरा, 2- ग्रेनाइट, 3- लौह अयस्क

सर्वाधिक आयातित धातु-अयस्क-
1- स्वर्ण, 2- लौह इस्पात, 3- ऐलुमिनियम अयस्क
भारत जिन देशों से सर्वाधिक धातु-अयस्क का आयात करता है-
1- स्विट्जरलैंड
2- चीन
3- UAE

भारत के कुल आयात मे खनिज एवं अयस्क क्षेत्र की भागीदारी- 36.14%

( उत्तर प्रदेश वन रिपोर्ट 2019 से सम्बंधित)-

उत्तर प्रदेश में वनावरण- 14,805.65 वर्ग किमी ( प्रतिशत में- 6.15%)

- वन रिपोर्ट 2017 की तुलना में वन क्षेत्रफल में 126.65 वर्ग किमी की वृद्धि

यूपी में वृक्षावरण- 3.04% ( 7342 वर्ग किमी)

- वन रिपोर्ट 2017 की तुलना में वृक्षावरण में 100 वर्ग किमी.की कमी

उत्तर प्रदेश में कुल हरित क्षेत्र ( वनावरण+वृक्षावरण)- 9.19% ( 2017- 9.18%, 0.01% की वृद्धि)

U.P में वन क्षेत्रफल का वर्गीकरण-
1- अति सघन वन- 1.09%
2- मध्यम सघन वन- 1.69%
3- खुले वन- 3.37%

खुले वन > मध्यम सघन वन > अति सघन वन

U P में झाड़ियां- 0.24%

सर्वाधिक वन क्षेत्रफल वाले जिले( प्रतिशत)-
1- सोनभद्र
2- चंदौली
3- पीलीभीत

सर्वाधिक वन क्षेत्रफल वाले जिले( Area wise)-
1- सोनभद्र
2- लखीमपुर खीरी
3- मिर्जापुर

न्यूनतम वन क्षेत्रफल वाले जिले( प्रतिशत में)-
1- संत रविदास नगर (भदोही)
2- मैनपुरी
3- देवरिया

न्यूनतम वन क्षेत्रफल वाले जिले ( Area में)-
1- संत रविदास नगर ( भदोही)
2- मऊ
3- मैनपुरी

- यूपी में रिकार्डेड फॉरेस्ट एरिया (ग्रीन वाश)- 6.88%

- यूपी में वनों का कार्बन स्टॉक- 115.69% मिलियन टन ( देश के कुल वन कार्बन स्टॉक का 1.62%)

- 2017 में 125.13 मिलियन टन से 2019 में कमी दर्ज की गयी।

उत्तर प्रदेश की जलवायु- उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु के साथ शुष्क शीत ऋतु

यूपी में वार्षिक वर्षा- 1000mm - 1200 mm

महत्वपूर्ण संस्थान-

राष्ट्रीय चीनी अनुसंधान केंद्र- कानपुर

भारतीय गन्ना अनुसंधान केंद्र- लखनऊ

भारतीय कॄषि वानिकी अनुसंधान केंद्र- झांसी

भारतीय दलहन अनुसंधान केंद्र- कानपुर

भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान- झांसी

वी.वी.गिरी नेशनल लेबर इंस्टीट्यूट- नोएडा

केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान- इज्जतनगर( बरेली)

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान- इज्जतनगर (बरेली)

सब्जी अनुसंधान संस्थान- वाराणसी

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हैंडलूम टेक्नोलॉजी- वाराणसी

केंद्रीय कांच एवं सिरामिक अनुसंधान प्रसार केंद्र- खुर्जा ( बुलंदशहर)

स्कूल ऑफ पेपर टेक्नोलॉजी- सहारनपुर

गौ अनुसंधान संस्थान- मथुरा

आलू अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र- बाबूगढ़ ( गाज़ियाबाद)

पान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान- महोबा

उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद- लखनऊ

केंद्रीय अन्तःस्थलीय मत्स्यकी अनुसंधान संस्थान- प्रयागराज

राज्य ललित कला अकादमी- लखनऊ

भारटेन्द्र नाट्य अकादमी- लखनऊ

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी- लखनऊ

 #कहानी _दिलचस्प है एक बार जरूर पढ़ें #टाइटैनिक जब आइसबर्ग से टकराया, तो वह तुरंत नहीं डूबा! समय लगा उसमें!कप्तान को टक्...
09/09/2020

#कहानी _दिलचस्प है
एक बार जरूर पढ़ें
#टाइटैनिक जब आइसबर्ग से टकराया, तो वह तुरंत नहीं डूबा! समय लगा उसमें!

कप्तान को टक्कर की गंभीरता का एहसास हो चुका था! लेकिन फर्स्ट क्लास सुइट में बैठे धनाढ्य सवारियों को इस टक्कर का थोड़ा सा ही आभास हुआ था!

टाइटैनिक डूबने लगा, तो सबसे पहले थर्ड क्लास वालों का कम्पार्टमेंट चपेट में आया! उसमें आम शहरी थे! मध्यमवर्गीय थे! इंजन के संचालन के लिए भट्ठी में कोयला झोंकने वाला मजदूर वर्ग था!

उधर फर्स्ट क्लास वाले आने वाली विपत्ति से अनजान अपनी अलग ही खुमारी में मस्त थे! लेकिन टक्कर इतनी भयंकर थी कि पूरा टाइटैनिक ही डूब गया! हजारों लोग मारे गए! जो बचे, उनमें भी अधिकांश धनवान ही थे!

टाइटैनिक में सवार लोगों को जो मौत नसीब हुई, वो बड़ी भयावह थी! किसी ने सोचा भी न था कि एक आलीशान जहाज में जिंदगी के मजे लेते लोग ठंडे पानी में खड़े खड़े जम जायेंगे!

टाइटैनिक दुर्घटना की जिम्मेदारी कप्तान ने ली और उसने जहाज के साथ ही जलसमाधि ले ली!

अब इन भाई साहब से मिलिये!
इस भाई साहब ने अच्छी खासी दौड़ रही अर्थव्यवस्था (टाइटैनिक) को नोटबंदी और GST नामक दो आइसबर्गों से भिड़ा दिया! इम्पैक्ट जीएसटी और नोट बंदी से सब कुछ बिगड़ने लगा और कप्तान को लग रहा था सबकुछ ठीक है! और इनके लिए गए फ़ैसले सही थे! ...तो लगे शेखी बघारने! अर्थशास्त्रियों (कप्तानों) को भला बुरा कहने लगे!

लेकिन हाय रे किस्मत! टाइटैनिक अभी नोटबंदी और GST के झटके से उबरा भी नहीं था कि कोरोना नामक आइसबर्ग रास्ते में आ गया!

प्रहरियों (विपक्ष) ने चेताया भी कि सामने आइसबर्ग है! लेकिन साहब तो हुनर हाट में लिट्टी चोखा चांपने में व्यस्त थे!
...और जहाज टकरा गया!

भाई साहब घर में बैठकर उलूल जुलूल हरकतें करवाने लगे! कभी ताली बजवाई तो कभी घण्टा! दीये मशाल सब जलवा लिए! सब अकारथ गया!

नतीजा?

-आधे करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए!
-66 हजार लोग मारे गए!
-करोड़ों लोगों की नौकरियां चली गयीं!
-लाखों लोग शहरों को छोड़कर वापस गांव चले आये!
-GDP 150 सालों के न्यूनतम स्तर को छू रही है!
...और कप्तान?
500 मामलों पर जश्न मनाने वाला कप्तान, अब आधे करोड़ मामले आने पर मोर चरा रहा है ,खिलोनो से खिला रहा है !

26/08/2020

#यूपीएससी परीक्षा के लिये मानचित्रों से #विश्व #भूगोल की तैयारी कैसे करें

(नोट:- यदि सफल होना चाहते हो तो पूरा लेख पढो और आप मुझे follow भी कर सकते हैं #
***********
आईएएस परीक्षा के लिये विश्व का भूगोल विषय तैयार करने की रणनीति।

मानचित्रों के पहले दुनिया असीम थी और क्षेत्रों तथा उनके विस्तार का पता लगाना कठिन था लेकिन मानचित्रों ने इसे आकार दिया और स्थानों को समझने योग्य बनाया।
Follow me for upsc related any problem mohit Dagar
अगर आप यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको पता होगा कि मानचित्रों का अध्ययन करना आईएएस तैयारी का एक अभिन्न अंग है। प्रारंभिक परीक्षा में मानचित्र संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं और यूपीएससी मुख्य परीक्षा में भूगोल के वैकल्पिक विषय के पेपर में भी इसका बहुत महत्व है। सामान्य तौर पर आप प्रारंभिक परीक्षा में मानचित्र अनुभाग से 9 से 10 प्रश्नों की अपेक्षा कर सकते हैं। हम यह जानते हैं कि पूर्व परीक्षाओं में पहले आपको रिक्त नक्शे दिए जाते थे और उस नक्शे पर स्थानों आदि को चिह्नित करना होता था, किन्तु वर्तमान में अब आपको नक्शे नहीं दिए जाते हैं केवल प्रश्नों में जगहों के नाम होते हैं और आपको उन्हें सही क्रम में व्यवस्थित करना होता है।
इसलिए, मानचित्रों के बारे में आपकी समझ और जानकारी स्पष्ट होनी चाहिए। यूपीएससी के कुछ उम्मीदवारों के बीच यह गलत धारणा व्याप्त है कि अन्य विषयों की तरह मानचित्रों भागों को भी रट कर सीख सकते हैं। लेकिन यह गलत है, हमें यह समझना चाहिये कि यूपीएससी द्वारा परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों और उनसे निपटने के लिये एक अभ्यर्थी में मानचित्रों की एक सामरिक समझ की जरूरत होती है।

यह लेख आपको दुनिया के मानचित्र अनुभागों के सवालों को हल करने के लिए कुछ आवश्यक सुझाव देगा और आप यह जान सकेंगे कि क्या सीखना है, कैसे सीखना है और इस सेक्शन से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं।

पहाड़ और महाद्वीप

आपको दुनिया के पहाड़ों और महाद्वीप के बारे में पता होना चाहिए कि वे कहां स्थित हैं। उदाहरण के लिए, एक संभावित प्रश्न यह भी हो सकता है कि "किस महाद्वीप में रॉकी पर्वत (Rocky Mountains) मौजूद हैं?" (जिसका उत्तर है उत्तरी अमेरिका)। इसी तरह, आपको घास के मैदानों और रेगिस्तानों का भी अध्ययन करना चाहिए।

पश्चिम एशिया (West Asia)

इस क्षेत्र को एक भारतीय दृष्टिकोण से पश्चिम एशिया कहा जाता है, लेकिन पश्चिम में इसे मध्य पूर्व के रूप में जाना जाता है। आपको कैस्पियन सागर (Caspian Sea) और अरल सागर (Aral Sea) जैसे विभिन्न समुद्रों के बारे में पता होना चाहिए।
संभावित प्रश्न:

"कैस्पियन सागर किन देशों की सीमा से है?" जिसका उत्तर है रूस, कज़ाख़िस्तान, तुर्कमेनिस्तान, ईरान और अजरबैजान।

"किस देश के बीच में अरल सागर स्थित है?" जिसका उत्तर है उज़्बेकिस्तान और कज़ाख़िस्तान।

अरबी द्वीप (Arabian Peninsula)

इस क्षेत्र में आईएसआईएस (ISIS) से जुड़ी समस्या चलने के कारण यह यूपीएससी परीक्षा के संबंध से महत्वपूर्ण है। यहां के सभी देशों और उनकी राजधानियों की जानकारी रखें। याद रखिये कि आपको उत्तर से दक्षिण की सभी राजधानियों की व्यवस्था करने के लिए भी कहा जा सकता है या फिर पूर्व से पश्चिम तक। रियाद, दोहा, अम्मान, आदि जैसे सभी राजधानियों और उनके स्थानों को जानिए और इसी क्षेत्र एक महत्वपूर्ण बिंदु लाल सागर भी है।
संभावित प्रश्न:

लाल सागर किस देश से घिरा है? इसका उत्तर है सऊदी अरब, मिस्र, सूडान, इरिट्रिया (Eritrea), जिबूती (Djibouti), सोमालिया (Somalia). यहां अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एडेन की खाड़ी, अक़ाबा की खाड़ी और सुएज़ की खाड़ी हैं।

अरब की खाड़ी (Persian Gulf)

इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान दें क्योंकि इसराइल और फिलिस्तीन से जुड़े प्रश्न पूछे जा सकते हैं। गाजा पट्टी, गोलन हाइट्स और वेस्ट बैंक जैसे फिलिस्तीन के क्षेत्रों के बारे में जानें
अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि आपको उत्तर से दक्षिण की सभी प्रासंगिक राजधानियों के बारे में पता होना चाहिए या पूर्व से पश्चिम की। इसके साथ ही काला सागर (Black Sea) क्षेत्र पर फोकस करें और महत्वपूर्ण समुद्रों जैसे आज़ोव सागर (Sea of Azov), मरमरा सागर (Sea of Marmara), और ईजियन सागर (Aegean Sea) के बारे में जानें।

संभावित प्रश्न:

"वो कौन-कौन से देश हैं जो इसराइल की सीमा से जुड़े हैं?" इसका उत्तर है मिस्र (Egypt), जॉर्डन (Jordan), सीरिया और लेबनान (Syria and Lebanon)।

"काला सागर के आसपास के देशों के नाम।" इसका उत्तर है रूस (Russia), यूक्रेन (Ukraine), रोमानिया (Romania), बुल्गारिया (Bulgaria), तुर्की और जॉर्जिया (Turkey and Georgia)।

क्रीमिया या क्राईमिया एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, क्योंकि इतिहास में क्रीमिया का महत्व रहा है और बहुत से देशों और जातियों में इस पर क़ब्ज़े को लेकर झड़पें हुई हैं इसके साथ ही मध्य एशियाई देशों के बारे में भी जानकारी रखें। ताजिकिस्तान (Tajikistan), उजबेकिस्तान (Uzbekistan), अफ़ग़ानिस्तान (Afghanistan) आदि जैसे देशों की राजधानियों के बारे में जानें।

पूर्वी एशिया (East Asia)

इस क्षेत्र में चीन बहुत महत्वपूर्ण है। जापान के सागर, पीला सागर (Yeallow Sea) , पूर्वी चीन सागर (East China Sea), दक्षिण चीन सागर (South China Sea), यह जानकारी रखें कि कौन-कौन से स्थान उनकी सीमाओं से जुड़े हैं।
चीन में महत्वपूर्ण शहरों बीजिंग (Beijing), शंघाई (Shanghai), हार्बिन (Harbin), गुआंगज़ौ (Guangzhou), हांगकांग (Hong Kong), झेंगझोऊ और चेंगदू (Zhengzhou and Chengdu) हैं।
बेंगलुरु और चेंगदू (Bangalore and Chengdu) को ट्विन टाउन (Twin Towns) या बहन शहरों (Sister Cities) के रूप में विकसित किया जा रहा है। कोलकाता और कुनमिंग, इन दोनों शहरों के बीच एक मार्ग की योजना बनाई गई है। एक संभावित प्रश्न यह भी है कि पूर्व, पश्चिम में कोलकाता (Kolkata), ढाका (Dhaka), नेपीडा (Naypyidaw) और कुनमिंग (Kunming) को व्यवस्थित करें।

दक्षिण चीन सागर (South China Sea)

यहां के स्थान चीन (China), वियतनाम (Vietnam, हैनान (Hainan), मलेशिया और फिलीपींस (Malaysia and Philippines) हैं। चीन यहां कई देशों के साथ विवादों में शामिल है, जगहें जो इस विवाद में है वो हैं - पारासेल (Paracel), स्कारबोरो शोल और द स्प्रेटी आइलैंड्स (Scarborough Shoal and Spratly Islands) हैं। इससे जुड़ा संभावित प्रश्न हो सकता है कि "चीन और फिलीपींस के बीच किस द्वीप पर विवाद है?"
दक्षिण पूर्व एशिया की नदियां (Rivers in Southeast Asia): इससे जुड़ा संभावित प्रश्न यह हो सकता है कि "पश्चिम से पूर्व तक नदियों को व्यवस्थित करें - इर्राबैडी (Irrawaddy River), सालवीन (Salween River), चाओ फ्राया और मेकांग (Chao Phraya River and Mekong River)।

इंडोनेशिया (Indonesia)

सुमात्रा और जकार्ता पर फोकस करें क्योंकि सुमात्रा सन् 2004 में सुनामी का प्रमुख केंद्र था।

दक्षिण एशिया (South Asia)

सभी सार्क देशों (अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका और मालदीव) को देखें।

जापान (Japan)

यहां के चार प्रमुख द्वीप - होक्काइदो (Hokkaido), होन्शू (Honshu), शिकोकू और क्यूशू (Shikoku and Kyushu) को जानें और याद करने के लिए स्थान हैं - फुकुशिमा (Fukushima), ओसाका (Osaka), ह्योगो (Hyōgo), क्योटो (Kyoto), हिरोशिमा (Hiroshima), नागासाकी और टोक्यो (Nagasaki and Tokyo)।

ऑस्ट्रेलिया (Australia)

इसका भौतिक मानचित्र बहुत महत्वपूर्ण है, जैसे - ग्रेट डिवाइडिंग रेंज (Great Dividing Range), सिम्पसन डेजर्ट (Simpson Desert), ग्रेट बैरियर रीफ (Great Barrier Reef), ग्रेट विक्‍टोरिया डेजर्ट (Great Victoria Desert), आराफ़ूरा साग (Arafura Sea), तिमोर सागर (Timor Sea), कार्पेन्त्रिया की खाड़ी (Gulf of Carpentaria), बॉस स्ट्रेट (Bass Strait), तस्मानिया (Tasmania), मरे-डार्लिंग बेसिन (Murray–Darling basin)।

संभावित प्रश्न:

"ग्रेट डिवाइडिंग रेंज किस महाद्वीप में स्थित है?"

इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख शहर जैसे सिडनी (Sydney), कैनबरा (Canberra), पर्थ (Perth), एडिलेड (Adelaide), डार्विन (Darwin), ब्रिस्बेन और मेलबर्न (Brisbane and Melbourne)को उत्तर से दक्षिण तक व्यवस्थित करें।

न्यूजीलैंड (New Zealand)

कुक स्ट्रेट न्यूजीलैंड के उत्तर और दक्षिण द्वीपों के बीच स्थित और इन्हें अलग करता है। इसके अलावा माउंट कुक, दक्षिणी ऐल्प्स (Southern Alps), और शहरों में क्राइस्टचर्च (Christchurch), डुनेडिन (Dunedin), नेपियर (Napier), हैमिल्टन (Hamilton), ऑकलैंड (Auckland) इत्यादि के बारे में जानें।

यूरोप (Europe)

यहां भूमध्य सागर (Mediterranean Sea), तुर्की (Turkey), ग्रीस (Greece) ityaadi महत्वपूर्ण भाग है। इससे संभावित प्रश्न में आपसे भूमध्य सागर के आसपास के देशों के बारे में पूछा जा सकता है जैसे - मोरक्को (Morocco), अल्जीरिया (Algeria), ट्यूनीशिया (Tunisia), लीबिया (Libya) , मिस्र, इज़राइल, लेबनान, साइप्रस (Cyprus), सीरिया, तुर्की, ग्रीस, अल्बानिया (Albania), मोंटेनेग्रो (Montenegro), बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना (Bosnia and Herzegovina), क्रोएशिया (Croatia), स्लोवेनिया (Slovenia), इटली (Italy), फ्रांस और स्पेन (France and Spain)।
ग्रीस (Greece): ईजियन सागर (Aegean Sea), आयोनियन सागर (Ionian Sea), भूमध्य सागर, क्रेते का सागर (Sea of Crete) और ग्रीस के द्वीप समूह के बारे मे जानें।

स्केंडिनेविया प्रायद्वीप (Scandinavian Peninsula)

इसके आसपास के देश तथा उन देशों की राजधानियां, बाल्टिक सागर (Baltic Sea), कील नहर (Kiel Canal) के बारे में जानें।

उत्तरी अमेरिका (North America)

इसका भौतिक नक्शा समझें, एपलाशियन पर्वतमाला (Appalachian Mountains), ओज़ार्क पठार (Ozark Plateau), एडवर्ड के पठार (Edwards Plateau), रॉकी पर्वत, कोलंबिया पठार (Columbia Plateau), सिएरा नेवादा (Sierra Nevada), सोनारा डेजर्ट, कोलोराडो पठार। झीलों में सुपीरियर झील (Lake Superior), मिशिगन (Michigan), हुरोन (Huron), एरि (Lake Erie), ओंटारियो (Lake Ontario) आदि। यहां के स्थानों को भी इन्हें पूछे जाने वाले क्रम से व्यवस्थित करने का अभ्यास करना चाहिए।

दक्षिण अमेरिका (South America)

यह देश महत्वपूर्ण है जिससे उदाहरण के लिए पूछा जा सकता है कि "कौन सा देश प्रशांत महासागर और मैक्सिको की खाड़ी दोनों की सीमाओं में आता है?", जिसका उत्तर है कोलंबिया।
"दक्षिण अमेरिका में कौन सा देश ब्राजील के साथ सीमा साझा नहीं करता? जिसका उत्तर है चिली और इक्वाडोर (Chile and Ecuador)।
यहां की राजधानियों को जानें और इसके भौतिक मानचित्र में अमेज़ॅन बेसिन (Amazon Basin), ब्राजीली हाइलैंड्स (Brazilian Highlands), ब्राजीलियन शील्ड (Brazilian Shield), पम्पास (Pampas), पेटागोनिया डेजर्ट (Patagonian Desert), ऐन्डीज़ पर्वत शृंखला (Andes Mountains), लानोस (Llanos), कैम्पोस और ललनोस (Campos and Llanos), आताकामा मरुस्थल (Atacama Desert), गैलापागोस द्वीपसमूह (Galápagos Islands) इत्यादि का अध्ययन करें
अफ्रीका (Africa)

यहां पश्चिमी क्षेत्रों में वो देश कौन से हैं जिनको आइवरी कोस्ट (Ivory Coast), गोल्ड कोस्ट (Gold Coast), स्लेव कोस्ट (Slave Coast of West Africa) और ग्रेन कोस्ट (Grain Coast) कहा जाता है। लाल सागर क्षेत्र के बारें में अध्ययन करें क्योंकि यह क्षेत्र पाइरेसी जैसी गतिविधियों के कारण महत्वपूर्ण है।

दक्षिण अफ्रीका: जानें कि एन्क्लेव देश कौन-कौन से हैं? जो हैं - स्वाज़ीलैंड और लेसोथो (Swaziland and Lesotho)। दक्षिण अफ्रीका में महत्वपूर्ण जगहों को जानें जैसे - केप टाउन (Cape Town), जोहान्सबर्ग (Johannesburg), प्रिटोरिया (Pretoria), डरबन और ब्लूमफ़ोनटेन (Durban and Bloemfontein)। महत्वपूर्ण देशों जैसे अंगोला, नामीबिया, बोत्सवाना, ज़िम्बाब्वे, ज़ाम्बिया, मोज़ाम्बिक इत्यादि के बारे में अध्ययन करें।
इसके भौतिक नक्शे में सहारा मरुस्थल (Sahara Desert), कांगो बेसिन (Congo Basin), नामीब डेजर्ट (Namib Desert), कालाहारी डेजर्ट (Kalahari Desert), विक्टोरिया झील (Lake Victoria), टांगानिका झील (Lake Tanganyika), एटलस रेंज (Atlas Mountains), पूर्व अफ़्रीकी रिफ़्ट (East African Rift Valley) और नदियो जैसे नील नदी, कांगो नदी (Congo River) और अस्वान बांध (Aswan Dam) के बारे में अध्ययन करें।
इस भाग में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिये नीचे दी गयी महत्वपूर्ण बात याद रखने योग्य हैं:

सभी महाद्वीपों में भौतिक रचना व विशेषताएं जानें।

महत्वपूर्ण जगहों व शहरों का उत्तर से दक्षिण या फिर पूर्व से पश्चिम के क्रम में व्यवस्थीकरण करना।

समुद्र, झील, रेगिस्तानों, पर्वत श्रृंखलाओं इत्यादि के बारे में जानकारी रखना।
जय हिंद जय भारत
ALL THE BEST..

25/08/2020

मैं UPSC CSE की तैयारी की शुरुआत कैसे करूं, और किन किताबों से करूं, और यह भी बताये कि क्या कोचिग लेना जरूरी है?
-------------------------------------------------------------
अभी आप कुछ मत करिए ना ही समाचार पत्र पढ़िए ना कोई किताव पढ़िए , अब जो भी बता रहा हूँ वह मेरी राय के अनुसार है आप जैसा उचित समझे

● दो विषय बहुत महत्वपूर्ण है इस तैयारी में एक राजनीति जिसमे संविधान आ जाता है और चीजे है दूसरा अर्थव्यवस्था

● अभी अगर आप कोई समाचार पत्र भी पढेंगे तो समझ नही आएगा इस कारण कुछ यूटूयूब पर डेली न्यूज एनालिसिस करने वाले चैनल है उनको डेली बस सुनना शुरू कर दे मेरी राय में only ias में सुमित रेवारी जी सही है इसके लिए

● दूसरा काम यह करिये यूटूयूब पर मृणाल पटेल के अर्थव्यवस्था पर 80 -90 वीडियो है उनको देख लीजिए

● लक्ष्मीकांत की किताब खरीद लीजिए संविधान के लिए लेकिन आप को शायद समझ नही आये तो कल्याण सर के लेक्सचर देख लीजिए तब समझ आना शुरू हो जाएगा फिर किताब पढ़िए

● NCERT मेरे हिसाब से अभी मत पढ़ए उसमे एक कमी है कि कोई टॉपिक अगर क्लास 6 में थोड़ा सा है फिर वो 8 वी क्लास में और थोड़ा सा है फिर 11 वी में और थोड़ा सा है

● कोचिंग में तब जाए जब आप 5–6 महीने इस तैयारी में समय दे चुके हो वरना कोई खास लाभ नही ले पाएंगे..

24/08/2020

ट्रेन के ए.सी. कम्पार्टमेंट में मेरे सामने की सीट पर बैठी लड़की ने मुझसे पूछा " हैलो, क्या आपके पास इस मोबाइल की सिम निकालने की पिन है??"
उसने अपने बैग से एक फोन निकाला, वह नया सिम कार्ड उसमें डालना चाहती थी। लेकिन सिम स्लॉट खोलने के लिए पिन की जरूरत पड़ती है, जो उसके पास नहीं थी। मैंने हाँ में गर्दन हिलाई और अपने क्रॉस बैग से पिन निकालकर लड़की को दे दी। लड़की ने थैंक्स कहते हुए पिन ले ली और सिम डालकर पिन मुझे वापिस कर दी।

थोड़ी देर बाद वो फिर से इधर उधर ताकने लगी, मुझसे रहा नहीं गया.. मैंने पूछ लिया "कोई परेशानी??"

वो बोली सिम स्टार्ट नहीं हो रही है, मैंने मोबाइल मांगा, उसने दिया। मैंने उसे कहा कि सिम अभी एक्टिवेट नहीं हुई है, थोड़ी देर में हो जाएगी। एक्टिव होने के बाद आईडी वेरिफिकेशन होगा, उसके बाद आप इसे इस्तेमाल कर सकेंगी।

लड़की ने पूछा, आईडी वेरिफिकेशन क्यों??

मैंने कहा " आजकल सिम वेरिफिकेशन के बाद एक्टिव होती है, जिस नाम से ये सिम उठाई गई है, उसका ब्यौरा पूछा जाएगा बता देना"
लड़की बुदबुदाई "ओह्ह "
मैंने दिलासा देते हुए कहा "इसमें कोई परेशानी की कोई बात नहीं"

वो अपने एक हाथ से दूसरा हाथ दबाती रही, मानो किसी परेशानी में हो। मैंने फिर विन्रमता से कहा "आपको कहीं कॉल करना हो तो मेरा मोबाइल इस्तेमाल कर लीजिए"

लड़की ने कहा "जी फिलहाल नहीं, थैंक्स, लेकिन ये सिम किस नाम से खरीदी गई है मुझे नहीं पता"
मैंने कहा "एक बार एक्टिव होने दीजिए, जिसने आपको सिम दी है उसी के नाम की होगी"

उसने कहा "ओके, कोशिश करते हैं"
मैंने पूछा "आपका स्टेशन कहाँ है??"

लड़की ने कहा "दिल्ली"
और आप?? लड़की ने मुझसे पूछा

मैंने कहा "दिल्ली ही जा रहा हूँ, एक दिन का काम है,
आप दिल्ली में रहती हैं या...?"

लड़की बोली "नहीं नहीं, दिल्ली में कोई काम नहीं , ना ही मेरा घर है वहाँ"
तो ???? मैंने उत्सुकता वश पूछा

वो बोली "दरअसल ये दूसरी ट्रेन है, जिसमें आज मैं हूँ, और दिल्ली से तीसरी गाड़ी पकड़नी है, फिर हमेशा के लिए आज़ाद"
आज़ाद??
लेकिन किस तरह की कैद से??
मुझे फिर जिज्ञासा हुई किस कैद में थी ये कमसिन अल्हड़ सी लड़की..

लड़की बोली, उसी कैद में थी, जिसमें हर लड़की होती है। जहाँ घरवाले कहे शादी कर लो, जब जैसा कहे, वैसा करो। मैं घर से भाग चुकी हूं..

मुझे ताज्जुब हुआ, मगर अपने ताज्जुब को छुपाते हुए मैंने हंसते हुए पूछा "अकेली भाग रही हैं आप? आपके साथ कोई नजर नहीं आ रहा? "

वो बोली "अकेली नहीं, साथ में है कोई"
कौन? मेरे प्रश्न खत्म नहीं हो रहे थे

दिल्ली से एक और ट्रेन पकड़ूँगी, फिर अगले स्टेशन पर वो जनाब मिलेंगे, और उसके बाद हम किसी को नहीं मिलेंगे..
ओह्ह, तो ये प्यार का मामला है।
उसने कहा "जी"

मैंने उसे बताया कि 'मैंने भी लव मैरिज की है।'
ये बात सुनकर वो खुश हुई, बोली "वाओ, कैसे कब?" लव मैरिज की बात सुनकर वो मुझसे बात करने में रुचि लेने लगी

मैंने कहा "कब कैसे कहाँ? वो मैं बाद में बताऊंगा, पहले आप बताओ आपके घर में कौन कौन है?

उसने होशियारी बरतते हुए कहा " वो मैं आपको क्यों बताऊं? मेरे घर में कोई भी हो सकता है, मेरे पापा माँ भाई बहन, या हो सकता है भाई ना हो सिर्फ बहनें हो, या ये भी हो सकता है कि बहने ना हो और 2-4 गुस्सा करने वाले बड़े भाई हो"

मतलब मैं आपका नाम भी नहीं पूछ सकता "मैंने काउंटर मारा"
वो बोली, 'कुछ भी नाम हो सकता है मेरा, टीना, मीना, रीना, कुछ भी'

बहुत बातूनी लड़की थी वो.. थोड़ी इधर उधर की बातें करने के बाद उसने मुझे टॉफी दी जैसे छोटे बच्चे देते हैं क्लास में,
बोली आज मेरा बर्थडे है।

मैंने उसकी हथेली से टॉफी उठाते बधाई दी और पूछा "कितने साल की हुई हो?"
वो बोली "18"

"मतलब भागकर शादी करने की कानूनी उम्र हो गई आपकी"
वो "हंसी"

कुछ ही देर में काफी फ्रैंक हो चुके थे हम दोनों, जैसे बहुत पहले से जानते हो एक दूसरे को..

मैंने उसे बताया कि "मेरी उम्र 35 साल है, यानि 17 साल बड़ा हूं"

उसने चुटकी लेते हुए कहा "लग तो नहीं रहे हो"
मैं मुस्कुरा दिया
मैंने उससे पूछा "तुम घर से भागकर आई हो, तुम्हारे चेहरे पर चिंता के निशान जरा भी नहीं है, इतनी बेफिक्री मैंने पहली बार देखी"

खुद की तारीफ सूनकर वो खुश हुई, बोली "मुझे उन जनाब ने, मेरे लवर ने पहले से ही समझा दिया था कि जब घर से निकलो तो बिल्कुल बिंदास रहना, घरवालों के बारे में बिल्कुल मत सोचना, बिल्कुल अपना मूड खराब मत करना, सिर्फ मेरे और हम दोनों के बारे में सोचना और मैं वही कर रही हूँ"

मैंने फिर चुटकी ली, कहा "उसने तुम्हें मुझ जैसे अनजान मुसाफिरों से दूर रहने की सलाह नहीं दी?"
उसने हंसकर जवाब दिया "नहीं, शायद वो भूल गया होगा ये बताना"

मैंने उसके प्रेमी की तारीफ करते हुए कहा " वैसे तुम्हारा बॉय फ्रेंड काफी टैलेंटेड है, उसने किस तरह से तुम्हे अकेले घर से रवाना किया, नई सिम और मोबाइल दिया, तीन ट्रेन बदलवाई.. ताकि कोई ट्रेक ना कर सके, वेरी टैलेंटेड पर्सन"

लड़की ने हामी भरी, " बोली बहुत टैलेंटेड है वो, उसके जैसा कोई नहीं"
मैंने उसे बताया कि "मेरी शादी को 10 साल हुए हैं, एक बेटी है 8 साल की और एक बेटा 1 साल का, ये देखो उनकी तस्वीर"

मेरे फोन पर बच्चों की तस्वीर देखकर उसके मुंह से निकल गया "सो क्यूट"
मैंने उसे बताया कि "ये जब पैदा हुई, तब मैं कुवैत में था, एक पेट्रो कम्पनी में बहुत अच्छी जॉब थी मेरी, बहुत अच्छी सेलेरी थी.. फिर कुछ महीनों बाद मैंने वो जॉब छोड़ दी, और अपने ही कस्बे में काम करने लगा।"
लड़की ने पूछा जॉब क्यों छोड़ी??

मैंने कहा "बच्ची को पहली बार गोद में उठाया तो ऐसा लगा जैसे मेरी दुनिया मेरे हाथों में है, 30 दिन की छुट्टी पर घर आया था, वापस जाना था, लेकिन जा ना सका। इधर बच्ची का बचपन खर्च होता रहे उधर मैं पूरी दुनिया कमा लूं, तब भी घाटे का सौदा है। मेरी दो टके की नौकरी, बचपन उसका लाखों का.."

उसने पूछा "क्या बीवी बच्चों को साथ नहीं ले जा सकते थे वहाँ?"

मैंने कहा "काफी टेक्निकल मामलों से गुजरकर एक लंबे समय के बाद रख सकते हैं, उस वक्त ये मुमकिन नहीं था.. मुझे दोनों में से एक को चुनना था, आलीशान रहन सहन के साथ नौकरी या परिवार.. मैंने परिवार चुना अपनी बेटी को बड़ा होते देखने के लिए। मैं कुवैत वापस गया था, लेकिन अपना इस्तीफा देकर लौट आया।"

लड़की ने कहा "वेरी इम्प्रेसिव"
मैं मुस्कुराकर खिड़की की तरफ देखने लगा

लड़की ने पूछा "अच्छा आपने तो लव मैरिज की थी न, फिर आप भागकर कहाँ गए??
कैसे रहे और कैसे गुजरा वो वक्त??

उसके हर सवाल और हर बात में मुझे महसूस हो रहा था कि ये लड़की लकड़पन के शिखर पर है, बिल्कुल नासमझ और मासूम छोटी बहन सी।
मैंने उसे बताया कि हमने भागकर शादी नहीं की, और ये भी है कि उसके पापा ने मुझे पहली नजर में सख्ती से रिजेक्ट कर दिया था।"

उन्होंने आपको रिजेक्ट क्यों किया?? लड़की ने पूछा

मैंने कहा "रिजेक्ट करने का कुछ भी कारण हो सकता है, मेरी जाति, मेरा काम,,घर परिवार,
"बिल्कुल सही", लड़की ने सहमति दर्ज कराई और आगे पूछा "फिर आपने क्या किया?"

मैंने कहा "मैंने कुछ नहीं किया,उसके पिता ने रिजेक्ट कर दिया वहीं से मैंने अपने बारे में अलग से सोचना शुरू कर दिया था। खुशबू ने मुझे कहा कि भाग चलते हैं, मेरी वाइफ का नाम खुशबू है..मैंने दो टूक मना कर दिया। वो दो दिन तक लगातार जोर देती रही, कि भाग चलते हैं।
मैं मना करता रहा.. मैंने उसे समझाया कि "भागने वाले जोड़े में लड़के की इज़्ज़त पर पर कोई ख़ास फर्क नहीं पड़ता, जबकि लड़की के पूरे कुल की इज्ज़त धुल जाती है। भगाने वाला लड़का उसके दोस्तों में हीरो माना जाता है, लेकिन इसके विपरीत जो लड़की प्रेमी संग भाग रही है, वो कुल्टा कहलाती है, मुहल्ले के लड़के उसे चालू कहते है । बुराइयों के तमाम शब्दकोष लड़की के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं। भागने वाली लड़की आगे चलकर 60 साल की वृद्धा भी हो जाएगी तब भी जवानी में किये उस कांड का कलंक उसके माथे पर से नहीं मिटता।
मैं मानता हूँ कि लड़का लड़की को तौलने का ये दोहरा मापदंड गलत है, लेकिन हमारे समाज में है तो यही , ये नजरिया गलत है, मगर सामाजिक नजरिया यही है,

वो अपने नीचे का होंठ दांतों तले पीसने लगी, उसने पानी की बोतल का ढक्कन खोलकर एक घूंट पिया।

मैंने कहा अगर मैं उस दिन उसे भगा ले जाता तो उसकी माँ तो शायद कई दिनों तक पानी भी ना पीती, इसलिए मेरी हिम्मत ना हुई कि ऐसा काम करूँ.. मैं जिससे प्रेम करूँ, उसके माँ बाप मेरे माँ बाप के समान ही है, चाहे शादी ना हो, तो ना हो।

कुछ पल के लिए वो सोच में पड़ गई , लेकिन मेरे बारे में और अधिक जानना चाहती थी, उसने पूछा "फिर आपकी शादी कैसे हुई???
मैंने बताया कि " खुशबू की सगाई कहीं और कर दी गई थी। धीरे धीरे सबकुछ नॉर्मल होने लगा था। खुशबू और उसके मंगेतर की बातें भी होने लगी थी फोन पर, लेकिन जैसे जैसे शादी नजदीक आने लगी, उन लोगों की डिमांड बढ़ने लगी"

डिमांड मतलब 'लड़की ने पूछा'

डिमांड का एक ही मतलब होता है, दहेज की डिमांड। परिवार में सबको सोने से बने तोहफे दो, दूल्हे को लग्जरी कार चाहिए, सास और ननद को नेकलेस दो वगैरह वगैरह, बोले हमारे यहाँ रीत है। लड़का भी इस रीत की अदायगी का पक्षधर था। वो सगाई मैंने तुड़वा डाली..इसलिए नहीं की सिर्फ मेरी शादी उससे हो जाये, बल्कि ऐसे लालची लोगों में खुशबू कभी खुश नहीं रह सकती थी । ना उसका परिवार, फिर किसी तरह घरवालों को समझा बुझा कर मैं फ्रंट पर आ गया और हमारी शादी हो गई। ये सब किस्मत की बात थी..
लड़की बोली "चलो अच्छा हुआ आप मिल गए, वरना वो गलत लोगों में फंस जाती"

मैंने कहा "जरूरी नहीं कि माता पिता का फैसला हमेशा सही हो, और ये भी जरूरी नहीं कि प्रेमी जोड़े की पसन्द सही हो.. दोनों में से कोई भी गलत या सही हो सकता है..काम की बात यहाँ ये है कि कौन ज्यादा वफादार है।"

लड़की ने फिर से पानी का घूंट लिया और मैंने भी.. लड़की ने तर्क दिया कि "हमारा फैसला गलत हो जाए तो कोई बात नहीं, उन्हें ग्लानि नहीं होनी चाहिए"

मैंने कहा "फैसला ऐसा हो जो दोनों का हो, बच्चों और माता पिता दोनों की सहमति, वो सबसे सही है। बुरा मत मानना मैं कहना चाहूंगा कि तुम्हारा फैसला तुम दोनों का है, जिसमे तुम्हारे पेरेंट्स शामिल नहीं है, ना ही तुम्हें इश्क का असली मतलब पता है अभी"

उसने पूछा "क्या है इश्क़ का सही अर्थ?"

मैंने कहा "तुम इश्क में हो, तुम अपना सबकुछ छोड़कर चली आई ये सच्चा इश्क़ है, तुमने दिमाग पर जोर नहीं दिया ये इश्क है, फायदा नुकसान नहीं सोचा ये इश्क है...तुम्हारा दिमाग़ दुनियादारी के फितूर से बिल्कुल खाली था, उस खाली जगह में इश्क का फितूर भर दिया गया। जिन जनाब ने इश्क को भरा क्या वो इश्क में नहीं है.. यानि तुम जिसके साथ जा रही हो वो इश्क में नहीं, बल्कि होशियारी हीरोगिरी में है। जो इश्क में होता है वो इतनी प्लानिंग नहीं कर पाता है, तीन ट्रेनें नहीं बदलवा पाता है, उसका दिमाग इतना काम ही नहीं कर पाता.. कोई कहे मैं आशिक हुँ, और वो शातिर भी हो ये नामुमकिन है।

मजनूं इश्क में पागल हो गया था, लोग पत्थर मारते थे उसे, इश्क में उसकी पहचान तक मिट गई। उसे दुनिया मजनूं के नाम से जानती है, जबकि उसका असली नाम कैस था, जो नहीं इस्तेमाल किया जाता। वो शातिर होता तो कैस से मजनूं ना बन पाता। फरहाद ने शीरीं के लिए पहाड़ों को खोदकर नहर निकाल डाली थी और उसी नहर में उसका लहू बहा था, वो इश्क़ था। इश्क़ में कोई फकीर हो गया, कोई जोगी हो गया, किसी मांझी ने पहाड़ तोड़कर रास्ता निकाल लिया..किसी ने अतिरिक्त दिमाग़ नहीं लगाया..चालाकी नहीं की ।
लालच ,हवस और हासिल करने का नाम इश्क़ नहीं है.. इश्क समर्पण करने को कहते हैं, जिसमें इंसान सबसे पहले खुद का समर्पण करता है, जैसे तुमने किया, लेकिन तुम्हारा समर्पण हासिल करने के लिए था, यानि तुम्हारे इश्क में लालच की मिलावट हो गई

लकड़ी अचानक खो सी गई.. उसकी खिलख़िलाहट और खिलंदड़ापन एकदम से खमोशी में बदल गया.. मुझे लगा मैं कुछ ज्यादा बोल गया, फिर भी मैंने जारी रखा, मैंने कहा " प्यार तुम्हारे पापा तुमसे करते हैं, कुछ दिनों बाद उनका वजन आधा हो जाएगा, तुम्हारी माँ कई दिनों तक खाना नहीं खाएगी ना पानी पियेगी.. जबकि आपको अपने आशिक को आजमा कर देख लेना था, ना तो उसकी सेहत पर फर्क पड़ता, ना दिमाग़ पर, वो अक्लमंद है, अपने लिए अच्छा सोच लेता।
आजकल गली मोहल्ले के हर तीसरे लौंडे लपाटे को जो इश्क हो जाता है, वो इश्क नहीं है, वो सिनेमा जैसा कुछ है। एक तरह की स्टंटबाजी, डेरिंग, अलग कुछ करने का फितूर..और कुछ नहीं।

लड़की का चेहरे का रंग बदल गया, ऐसा लग रहा था वो अब यहाँ नहीं है, उसका दिमाग़ किसी अतीत में टहलने निकल गया है। मैं अपने फोन को स्क्रॉल करने लगा.. लेकिन मन की इंद्री उसकी तरफ थी।

थोड़ी ही देर में उसका और मेरा स्टेशन आ गया.. बात कहाँ से निकली थी और कहाँ पहुँच गई.. उसके मोबाइल पर मैसेज टोन बजी, देखा, सिम एक्टिवेट हो चुकी थी.. उसने चुपचाप बैग में से आगे का टिकट निकाला और फाड़ दिया.. मुझे कहा एक कॉल करना है, मैंने मोबाइल दिया.. उसने नम्बर डायल करके कहा "सोरी पापा, और सिसक सिसक कर रोने लगी, सामने से पिता भी फोन पर बेटी को संभालने की कोशिश करने लगे.. उसने कहा पिताजी आप बिल्कुल चिंता मत कीजिए मैं घर आ रही हूँ..दोनों तरफ से भावनाओं का सागर उमड़ पड़ा"

हम ट्रेन से उतरे, उसने फिर से पिन मांगी, मैंने पिन दी.. उसने मोबाइल से सिम निकालकर तोड़ दी और पिन मुझे वापस कर दिया

कहानी को अंत तक पढ़ने का धन्यवाद।
देश की सभी बेटियों को समर्पित-
ये मेरा दावा है माता पिता से ज्यादा तुम्हें दुनिया मे कोई प्यार नहीं करता।
कहानी पढ़कर, शेयर अवश्य कीजिएगा, शायद कोई परिवार, कोई बेटी और उनका भविष्य इससे बच जाए🙏🏻
Copy that ...

Address

Shikarpur
Shikarpur

Telephone

+19528519011

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Only upsc posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category