Saraswati shishu / vidya mandir, sheopur

Saraswati shishu / vidya mandir, sheopur school info

29/04/2022
नवीन प्रवेश प्रारम्भ
11/06/2019

नवीन प्रवेश प्रारम्भ

मातृ शक्ति सम्मेलन आयोजित।श्योपुर। स्थानीय सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में मातृ शक्ति सम्मेलन काआयोजन हुआ। विद्यालय के प्र...
11/11/2017

मातृ शक्ति सम्मेलन आयोजित।
श्योपुर। स्थानीय सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में मातृ शक्ति सम्मेलन का
आयोजन हुआ। विद्यालय के प्राचार्य शिवकुमार तिवारी ने बताया कि
विद्याभारती योजनानुसार बालक केे सर्वांगीण विकास में मातृ शक्ति की
महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु मातृ शक्ति
सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती कृष्णा गुप्ता
एवं मुख्य वक्ता श्रीमती अंजना मारवाडी रही। कार्यक्रम में विद्यालय
प्रतिनिधि के रूप में विद्यालय की वरिष्ट दीदी श्रीमती वैशाली तारे
उपस्थित थी। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य वक्ता
श्रीमती अंजना मारवाडी ने कहा कि माता बालक की प्रथम गुरू है माता पर
परिवार की सबसे बडी जिम्मेदारी रहती है। फिर भी वह बालक के सम्पूर्ण
विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। अध्यक्षिय उद्बोधन में श्रीमती
कृष्णा गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बालक के विकास की
दृष्टि से आवश्यक है। माता से संवाद करने से बालक के विकास में सहायता
मिलती है हमें बालिका शिक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए। बालिकाऐं आज उच्च
पदों पर देश का सम्मान बढा रही है माता एवं बेटी के बीच स्वतंत्र संवाद
होना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय की बहिनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में विद्यालय के व्यवस्थापक सत्यनारायण मित्तल
भी उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित माताओं ने अपने सुझाव भी दिये।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की बहिन अक्षिता गौड ने किया।

सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर श्योपुर के पूर्व छात्र है वे दिए गए लिंक को ओपन कर अपनी जानकारी भर कर सम्मिट करें। एवम सम्मिट ...
07/11/2017

सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर श्योपुर के पूर्व छात्र है वे दिए गए लिंक को ओपन कर अपनी जानकारी भर कर सम्मिट करें। एवम सम्मिट करने के बाद कमेंट में सूचित करे।

पूर्व छात्रों की सफलता की कहानियां इस फार्म में भरकर दीजिये (पूर्व छात्र जानकारी प्रपत्र) पूर्व छात्र के फोटो WHATSUP पर भेज दीजिये

प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न।शिशु मंदिर के पूर्व छात्र का राज्य सेवा में चयन होने पर।श्योपुर। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदि...
30/10/2017

प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न।
शिशु मंदिर के पूर्व छात्र का राज्य सेवा में चयन होने पर।
श्योपुर। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में प्रतिभावान विद्यार्थी का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। विद्यालय के प्राचार्य श्री शिवकुमार तिवारी ने बताया कि आज विद्यालय के पूर्व छात्र भैया शुभम शर्मा पुत्र श्री श्याम कुमार शर्मा का राज्य प्रशासनिक सेवा में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित होने पर भैया का अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में भैया शुभम शर्मा के साथ उनकी माताश्री ने भी सहभागिता की। विद्यालय परिवार द्वारा भैया शुभम शर्मा का श्रीफल, शाल एवं अभिनन्दन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भैया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं विद्यालय परिवार को दिया। भैया ने 1991 में विद्यालय में कक्षा अरूण में प्रवेश लिया एवं 2005 में जीव विज्ञान विषय से कक्षा 12 की शालेय शिक्षा पूर्ण की। इस अवसर पर उन्हांेने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभवों को सांझा किया एवं विद्यालय के भैया बहिनों से परिचर्चा की। भैया ने बताया कि हिन्दी माध्यम से शालेय शिक्षा पूर्ण करने वाले विद्यार्थी की नीव मजबूत होती है क्योकि जिस भाषा का प्रयोग बोलचाल, परिवेश में रहता है उससे विषय वस्तु की स्पष्टता होती है। इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक श्री सत्यनारायण मित्तल, विद्यालय समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती अंजना मारवाडी, विद्यालय के भैया बहिन एवं आचार्य परिवार उपस्थित थे।

सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, श्योपुर में चंद्र शेखर आजाद एवम लोक मान्य तिलक की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर श्री नरेंद्र जी र...
22/07/2017

सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, श्योपुर में चंद्र शेखर आजाद एवम लोक मान्य तिलक की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर श्री नरेंद्र जी रावत ने महा पुरुषों के बारे में जानकारी एवम भैया बहिनों का मार्गदर्शन किया।

आज सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर श्योपुर में भैया बहिनों ने चीनी राखियां एवम चीनी सामान नहीं खरीदने की शपथ ली।
20/07/2017

आज सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर श्योपुर में भैया बहिनों ने चीनी राखियां एवम चीनी सामान नहीं खरीदने की शपथ ली।

सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर श्योपुर के पूर्व छात्र शुभम शर्मा का एमपीपीएससी में सातवीं रेंक से डिप्टी कलेक्टर पर चयन होने...
13/07/2017

सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर श्योपुर के पूर्व छात्र शुभम शर्मा का एमपीपीएससी में सातवीं रेंक से डिप्टी कलेक्टर पर चयन होने पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।

10/07/2017
सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, श्योपुर में गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती अंजना जी मारवाड़ी, श्री...
08/07/2017

सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, श्योपुर में गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती अंजना जी मारवाड़ी, श्री ओम प्रकाश जी टकसाली एवम दैनिक पत्रिका के पत्रकार श्री जय सिंह जी गुर्जर एवम विद्यालय के प्राचार्य श्री शिव कुमार जी तिवारी उपस्थित थे। इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया।

Address

Near Railway Station
Sheopur Kalan
476337

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saraswati shishu / vidya mandir, sheopur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category