U.M.V Mathurapur Kahatarwa Sheohar

U.M.V Mathurapur Kahatarwa Sheohar Government Senior Secondary High school for 9th to 12th classes.

30/06/2024

दक्षिण अफ्रीका की पारी का सत्रहवाँ ओवर याद करिए! चौबीस गेंद में केवल छब्बीस रन बनाने थे और उनके पास थे छह विकेट। क्रीच पर जो बल्लेबाज थे वे धुंआधार खेल रहे थे। क्या उस अफ्रीका के समर्थकों को जीत स्पष्ट नहीं दिख रही होगी? क्या उस समय हमको आपको हार नहीं दिखने लगी थी?
मैंने देखा, मेरे ही असंख्य मित्रों ने फेसबुक पर भारत की हार घोषित कर दी और अपनी भड़ांस निकालने लगे थे। यह स्वभाविक था। सबको ऐसा ही लगने लगा था। मैं भी मन ही मन स्पीनर्स को गाली देने लगा था। बस एक हल्की सी उम्मीद थी कि कुछ हो जाय तो मजा आ जाय... वही विशुद्ध भारतीय भाव! "जै हनुमान जी, दिखाइए न अपनी लीला..." वाला टिपिकल देहाती भाव... हे बरम बाबा, हे काली माई...
ठीक उसी समय अफ्रीका का एक विकेट गिरा और जैसे हार के जबड़े से छूट कर जीत निकल आई। बुमरा और पांड्या अपनी लय में लौट आये, सूर्य कुमार सौ सालों तक याद रखा जाने वाला कैच लोक लिए, और झटके में रङ्ग बदल गया।
जिन्दगी ठीक ऐसे ही रङ्ग बदलती है दोस्त! बस भरोसा रखना होता है। अपने कर्म पर भरोसा रखने से बल मिलता है तो कर्म पर रखिये, यदि ईश्वर पर भरोसा रखने से बल मिले तो देवी देवता को गोहराइये, पर भरोसा रखिये कि दिन पलटेंगे... ईश्वर हर रोहित शर्मा को कभी न कभी यह सोलहवाँ ओवर जरूर देता है। हर सूर्य कुमार यादव के पास कभी न कभी वह गेंद जरूर आती है जिसे लपक कर वह इतिहास बना देता है।
अब तनिक साउथ अफ्रीका की सोच लीजिये। क्या खूब खेले थे वे... एक बार तो उनके विरोधियों को भी उनकी जीत स्पष्ट दिखने लगी थी। पर यही सोलहवाँ ओवर उन्हें लूट ले गया। तो भाई साहब! कभी कभी जीवन में यह सोलहवाँ ओवर सब कुछ लूट ले जाने के लिए भी आता है। सब दिन हरियाली ही थोड़ी रहती है। बात बस यह है कि यह सब आता जाता रहता है। हार जीत होती रहती है और जिन्दगी चलती रहती है।
पिछले साल जब विश्वकप फाइनल में इंडिया हारी तो प्रसिद्ध कवि स्वयं श्रीवास्तव ने अपने पेज अपनी एक कविता की पंक्ति लिखी- हम इसी दरबार में लौटेंगे और राजा बनेंगे। बस छह सात महीने ही तो हुए हैं दोस्त! स्वयं का गीत और उनका भरोसा, दोनों जीत गए।
तो कुल मिला कर बात यह कि जिन्दगी पर भरोसा रखिये। पूरे टूर्नामेंट में फेल रहने वाला कोहली भी फाइनल में मैन ऑफ द मैच बन सकता है। समय आपको जिसदिन चाहेगा, हीरो बना देगा।
रोहित विराट और द्रविड़ की इससे बेहतर विदाई नहीं हो सकती थी। और जिस शानदार तरीके से नए लड़कों को राजपाट सौंप कर वे स्वयं किनारे हो गए हैं, वह उन्हें और बड़ा बनाता है। आओ लड़कों, उठाओ देश का झंडा और लिखो नया इतिहास, हम अपने हिस्से की खेल चुके... यही है असली खिलाड़ी वाला भाव।
तो कुल मिला कर बहुत बहुत बधाई सबको... हर हर महादेव,
अभय अनिकेत
शिवहर , बिहार।

पंचायत वेब सिरीज़ ने यह साबित कर दिया कि बिना अश्लीलता, फूहड़ता और फालतू के स्टंटबाजी को दिखाए हुए भी हिट हुआ जा सकता है।प...
02/06/2024

पंचायत वेब सिरीज़ ने यह साबित कर दिया कि बिना अश्लीलता, फूहड़ता और फालतू के स्टंटबाजी को दिखाए हुए भी हिट हुआ जा सकता है।
पंचायत वेब सिरीज़ एक बहुत ही लाजवाब कंटेंट है, जिसमें गांव, गरीबी और उस गरीबी में लोगों की अमीरी वाली दोस्ती होती है। एक ऐसा गांव जहाँ बिना किसी सम्बंध के लोगों के बीच मे इतना प्रेम है कि वह एक दूसरे पर जान न्योछावर कर सकते हैं।

इसके साथ ही पंचायत में गांव की बुनियादी ढांचा और उसकी जरूरतों को दिखाया गया है, कि कैसे कोई इंसान एक नेता बनने के बाद लोगों को सताता है और एक बाहुबली की तरह अपना छवि बना लेता है। आज के समाज की यही तो असलियत है।🔥❤️

*"शिक्षा संवाद कार्यक्रम" वि.फतहपुर में संचालित किया गया जिसमें सभी योजनाओं से लाभान्वित हो छात्र-छात्राऐं जिसकी दि गई ज...
18/01/2024

*"शिक्षा संवाद कार्यक्रम" वि.फतहपुर में संचालित किया गया जिसमें सभी योजनाओं से लाभान्वित हो छात्र-छात्राऐं जिसकी दि गई जानकारी*

शिवहर----- बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित लोक कल्याणकारी योजनाओं को "शिक्षा संवाद" के माध्यम से 9वीं से 12वीं के छात्र/छात्राओं/अभिभावकों को आज दिनांक 18 जनवरी 2024 को U.M.V Mathurapur Kahatarwa Sheohar शिवहर में कार्यक्रम आयोजित हुई । जिसमें पुर्व मुखिया नीरज कुमार सिंह भाजपा बुध कमेटी अध्यक्ष अखिलेश्व़र कुमार पाण्डेय मौजूद रहे।
जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी ओमप्रकाश सर जी,D.D.C Sir अतुल कुमार वर्मा,जिला परियोजना प्रबंधक श्री ऋषिकेश, प्रखंड विकास पदाधिकारी, एवं शिक्षा विभाग,शिवहर एवं प्राचार्य श्री राधे श्याम पाण्डेय एवं बि पि एस सी से आए शिक्षक टोयो प्रभात सर, अभय सर , विपिन सर एवं नए शिक्षिका शाक्षी सिंह,सहित अन्य शिक्षक,अभिवावक गण ,मौजुद थे ,बिहार सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।
बताया गया कि मुख्यमंत्री बालिका साईकिल योजना/मुख्यमंत्री बालक साईकिल योजना/मुख्यमंत्री बालक पोशाक योजना/आदी कि जानकारी दी गई।

13/01/2024



*शिक्षक का कर्तव्य*
एक शिक्षक के तीन मुख्य गुण होते हैं-
विषय-ज्ञान की गम्भीरता(Content Knowledge), सम्प्रेषण कौशल(Communication skill) और शिक्षण-शास्त्र(Pedaagogy)......मुनिवर भारद्वाज के पुत्र द्रोणाचार्य जी से उनके एक शिष्य ने प्रश्न किया कि आप तो हम सबके गुरु हैं। फिर अर्जुन ही सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर क्यों? इस पर आचार्य ने कहा कि मैंने तो सबको एक ही सी शिक्षा दी थी । तुम सब मुझ ही तक रह गये । अर्जुन निरंतर अभ्यास करता रहा और आगे निकल गया । ....पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कहा है, 'हे शिक्षक ! यदि तुम दौड़ोगे, तो विद्यार्थी चलेगा । यदि तुम चलोगे, तो विद्यार्थी खड़ा रहेगा । यदि तुम खड़े रहोगे, तो विद्यार्थी बैठा रहेगा । यदि तुम बैठ जाओगे, तो विद्यार्थी सो जाएगा । यदि तुम सो जाओगे, तो विद्यार्थी मर जाएगा ।' शिक्षण-कार्य शिक्षकों को कक्षा में खड़ा होकर ही करना चाहिए । सुपर-30, पटना के संस्थापक पूर्व पुलिस महानिदेशक श्रीअभयानंद ने कहा है, "My definition of a good teacher is one who doesn't give answers but keeps asking the right questions, thereby helping the students to get to their own answers."
("मेरे अनुसार अच्छे शिक्षक वही हैं जो उत्तर नहीं देते हों और सही प्रश्न अनवरत पूछते हों ताकि छात्र-छात्राओं को आसानी या मदद महसूस हो अपने शब्दों में उत्तर देने में ।")........ ऐसा करने से विद्यार्थी खुद से सोचने लगते हैं और पढ़ाई के वक़्त सतर्क(conscious) रहते हैं और विषय-वस्तु को अच्छे से समझ पाते हैं । ....मेरे एक आदरणीय प्राध्यापक डा0 के एस ओझा सर ने कहा है कि हर आकृति बिंदु से ही बनती है । जैसे, वर्ग, वृत्त, आयत, त्रिभुज आदि । हर कोई नीचे से ही ऊपर जाता है ।...मेरे एक आदरणीय प्राध्यापक डा0 रतन मल्लिक के अनुसार, 'शिक्षक वह है जो मस्तिष्क के बन्द दरवाजे को खोल दे ।' इसके आधार पर विद्यार्थी को पता चल जाए, कि Thermodynamics क्या है? तो इसके बाद उसके बाद वह उस पर इच्छित जानकारी प्राप्त कर सकता है । .....Prof Rechard Feynman ने कहा है, Students can't learn the way you teach? Teach them the way they learn......... (हे शिक्षक ! ) यदि विद्यार्थी आपके पढ़ाने के तरीका से नहीं सीख पा रहा है, तो आप उनके सीखने के तरीका से उन्हें पढाईए ।......कहा जाता है, "A Master Speaker must first be a Master Listener, and a Master Teacher must first be a Master Learner."....एक शिक्षक को समदर्शी होना चाहिए, किन्तु उसे back benchers पर अधिक ध्यान देना चाहिए । ....सर्वविदित है कि आज की शिक्षा बालकेंद्रित हो गयी है । एक शिक्षक को सदैव syllabus और परीक्षा प्रश्न को ध्यान में रखते हुए ही अध्यापन करना चाहिए । उन्हें विषय-वस्तु को प्रभावी ढंग से समझाने का प्रयास करना चाहिए । छात्रों को भी शिक्षक के द्वारा पढ़ाई गयी विषय-वस्तुओं का उसी दिन घर पर अभ्यास करना चाहिए । इससे वह बहुस्थायी होता है । .....शिक्षकों का यह कर्तव्य है कि वह छात्रों/विद्यार्थियों को उनके स्तर से ऊपर उठाने का ही यथासम्भव प्रयत्न करे । उन्हें कभी भी उनके स्तरों से नीचे न ले जाएँ । ....शिक्षकों का यह कर्तव्य है कि शिक्षण के साथ-साथ वह अपना अध्ययन भी जारी रखें । विद्यार्थियों को उनके विषय-वस्तु के अनुसार ही आधुनिक और व्यवहारिक चीजों से भी update कराएँ । ....शिक्षक का यह कर्त्तव्य है कि उनके छात्र वैज्ञानिक प्रतिभासम्पन्न, जिज्ञासु और सार्थक प्रश्न पूछने का आदी हो । शिक्षक का यह भी कर्त्तव्य है कि वे विद्यार्थियों के गुणों व प्रतिभा को परखकर यह बता दे कि अमुक क्षेत्र में आगे बढ़ने से उनका भविष्य स्वर्णिम होगा ।....विद्यार्थियों का उत्कर्ष और उनका स्नेहिल सम्मान शिक्षकों की बहुत सारी उपलब्धियों में से एक उपलब्धि है ।
साभार ......गिरीन्द्र मोहन झा

11/01/2024

जहाँ हर तरफ एनिमल मूवी का हाइप बना हुआ है उस हाइप मे 12th फेल जैसी मास्टर पीस मूवी दब कर रह गई क्योंकि मूवी मे कोई गंदे सीन नहीं थे दो चार किसिंग सीन नहीं थे ग्लैमरस नहीं था लेकिन जो 12th फेल मूवी मे था शायद वो एनिमल मे नहीं था।

मनोज शर्मा की वास्तविक जीवनी पर आधारित इस फिल्म को आज के युवा वर्ग को तो 4-5 बार तो देखना ही चाहिए की कैसे 12th की परीक्षा मे चिटिंग ना होने से एक लड़का जो 12th मे फेल होता है और फिर कैसे मध्यप्रदेश के चंबल से एक लड़का डीएसपी बनने का सपना लिए निकलता है जिसे बस इतना मालूम होता है कि उसे डीएसपी बनने के लिए PCS की तैयारी करनी पड़ती है और फिर उसे जब पता चलता है कि डीएसपी से भी बड़ा कोई पद होता है जिसे पाने के लिए आईएएस की परीक्षा पास करनी होती है तो वह खाली हाथ अपने अड़ियल सोच के साथ निकल पड़ता मुखर्जी नगर की गलियों मे जहाँ वो अपने संघर्षों की पटकथा लिखता है ।
लाईब्रेरी मे एक छोटी सी नौकरी और फिर उसके बाद चक्की की मशीन मे काम करते हुए अपने आखिरी और चौथे प्रयास मे हिन्दी माध्यम से आईपीएस बनता है जिसके संघर्षों मे उसकी प्रेमिका श्रद्धा का साथ मूवी को अलग लेवल पर ले जाता है मूवी के एक सीन मे जब श्रद्धा कहती है "तुम कहते थे न मनोज की अगर मैं आई लव यू बोल दूं तो तुम मेरे लिए दुनियाँ पलट दोगे तो मनोज जाओ अब पलट दो दुनियाँ" या फिर इंटरव्यू से पहले का वो सीन जब श्रद्धा के पत्र को मनोज पढ़ता है जिसमें लिखा होता "मनोज तुम चाहे आईपीएस ऑफिसर बनो या चक्की मे काम करो मैं सारी जिंदगी तुम्हारे साथ बिताना चाहती हूँ विल यू मैरी मी मनोज" श्रद्धा का किरदार देखने के बाद लगता है कि ऐसी पसंदीदा स्त्री हर पुरूष के जीवन मे होनी चाहिए जिसके लिए फिर कोई मनोज किसी श्रद्धा के लिए पूरी दुनियाँ पलट दे।
खैर फिर रिज़ल्ट के आने से पहले की वो म्यूजिक बैकग्राउंड के साथ चल रहीं अटल बिहारी वाजपेयी जी की पंक्तियाँ "टूटे हुए सपने की सुने कौन सिसकी अंतर को चीर ब्यथा पलकों पर ठिठकी आँसू ना बहाऊंगा सिर्फ मुस्कुराऊंगा कह देना भाग्य से मैं कल लौट आऊंगा"।
Films

07/01/2024

Facilities of this school is well qualified and toppers of their field who can help you to be a successful and civilised citizens of your country. If you want to secure your carrier with us then you should take admission here as soon as possible..

Facilities Details:-
1. Abhay Aniket Sir
( with BPSC rank 84 in Bihar)-
Social Science, Specialize in Economics

2. Bipin Kumar Singh Sir
(with BPSC rank 192 in Bihar)-
Computer science

3. Toyo Prabhat Sir
( with BPSC rank 1811 in Bihar)-
Hindi

Address

UCHCHA MADHYAMIK VIDYALAYA, MATHURAPUR KAHTARWA
Sheohar
843329

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when U.M.V Mathurapur Kahatarwa Sheohar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share