MDS vlog

MDS vlog Hello guys Good morning, evening , जितना हो सके उतना शेयर ल? घरेलू उपचार करे इस विडियो के माध्यम से MERI PADHAI SOLUTION youtube channel

25/09/2023

*पटना-* के के पाठक की कार्रवाई, बिहार में 6 दिन में 68 हजार बच्चों का विद्यालय से काटा गया नाम, सबसे अधिक कटिहार 17579 बच्चों का काटा गया नाम. 16 से 21 सितंबर तक जिला वार सूची देखे..👇

1. अररिया- 11439
2. अरवल- 5672
3. ओरंगाबाद- 3877
4. बांका- 8122
5. भागलपुर- 2039
6. बक्सर- 3963
7. दरभंगा- 7096
8. पूर्वी चंपारण- 11137
9. गया- 9287
10. गोपालगंज- 6006
11. जमुई- 5024
12. जहानाबाद- 14200
13. खगड़िया- 3888
14. किशनगंज- 5082
15. कैमूर- 5796
16. कटिहार- 17579
17. लखीसराय- 5126
18. मुंगेर- 6912
19. मधेपुरा- 825
20. नवादा- 4631
21. पूर्णिया- 16018
22. रोहतास- 2656
23. सहरसा- 3820
24. समस्तीपुर- 11676
25. शिवहर- 1405
26. शेखपुरा- 2527
27. सारण- 3162
28. सीतामढ़ी- 135
29. सुपौल- 4610
30. वैशाली- 314
31. पश्चिमी चंपारण- 16555

I've received 100 reactions to my posts in the past 30 days. Thanks for your support. 🙏🤗🎉
19/07/2023

I've received 100 reactions to my posts in the past 30 days. Thanks for your support. 🙏🤗🎉

👉👉👉*एक बच्चे को आम का पेड़ बहुत पसंद था।**जब भी फुर्सत मिलती वो आम के पेड के पास पहुंच जाता।* *पेड के उपर चढ़ता,आम खाता,खे...
24/06/2023

👉👉👉*एक बच्चे को आम का पेड़ बहुत पसंद था।*

*जब भी फुर्सत मिलती वो आम के पेड के पास पहुंच जाता।*

*पेड के उपर चढ़ता,आम खाता,खेलता और थक जाने पर उसी की छाया मे सो जाता।*

*उस बच्चे और आम के पेड के बीच एक अनोखा रिश्ता बन गया।*

*बच्चा जैसे-जैसे बडा होता गया वैसे-वैसे उसने पेड के पास आना कम कर दिया।*

*कुछ समय बाद तो बिल्कुल ही बंद हो गया।*

*आम का पेड उस बालक को याद करके अकेला रोता।*

*एक दिन अचानक पेड ने उस बच्चे को अपनी तरफ आते देखा और पास आने पर कहा,*

*"तू कहां चला गया था? मै रोज तुम्हे याद किया करता था। चलो आज फिर से दोनो खेलते है।"*

*बच्चे ने आम के पेड से कहा,*
*"अब मेरी खेलने की उम्र नही है*

*मुझे पढना है,लेकिन मेरे पास फीस भरने के पैसे नही है।"*

*पेड ने कहा,*
*"तू मेरे आम लेकर बाजार मे बेच दे,*
*इससे जो पैसे मिले अपनी फीस भर देना।"*

*उस बच्चे ने आम के पेड से सारे आम तोड़ लिए और उन सब आमो को लेकर वहा से चला गया।*

*उसके बाद फिर कभी दिखाई नही दिया।*

*आम का पेड उसकी राह देखता रहता।*

*एक दिन वो फिर आया और कहने लगा,*
*"अब मुझे नौकरी मिल गई है,*
*मेरी शादी हो चुकी है,*

*मुझे मेरा अपना घर बनाना है,इसके लिए मेरे पास अब पैसे नही है।"*
*आम के पेड ने कहा,*

*"तू मेरी सभी डाली को काट कर ले जा,उससे अपना घर बना ले।"*
*उस जवान ने पेड की सभी डाली काट ली और ले के चला गया।*

*आम के पेड के पास अब कुछ नहीं था वो अब बिल्कुल बंजर हो गया था।*

*कोई उसे देखता भी नहीं था।*
*पेड ने भी अब वो बालक/जवान उसके पास फिर आयेगा यह उम्मीद छोड दी थी।*

*फिर एक दिन अचानक वहाँ एक बुढा आदमी आया। उसने आम के पेड से कहा,*

*"शायद आपने मुझे नही पहचाना,*
*मैं वही बालक हूं जो बार-बार आपके पास आता और आप हमेशा अपने टुकड़े काटकर भी मेरी मदद करते थे।"*

*आम के पेड ने दु:ख के साथ कहा,*

*"पर बेटा मेरे पास अब ऐसा कुछ भी नही जो मै तुम्हे दे सकु।"*

*वृद्ध ने आंखो मे आंसु लिए कहा,*

*"आज मै आपसे कुछ लेने नही आया हूं बल्कि आज तो मुझे आपके साथ जी भरके खेलना है,*

*आपकी गोद मे सर रखकर सो जाना है।"*

*इतना कहकर वो आम के पेड से लिपट गया और आम के पेड की सुखी हुई डाली फिर से अंकुरित हो उठी।*

*वो आम का पेड़ कोई और नही हमारे माता-पिता हैं दोस्तों ।*

*जब छोटे थे उनके साथ खेलना अच्छा लगता था।*

*जैसे-जैसे बडे होते चले गये उनसे दुर होते गये।*
*पास भी तब आये जब कोई जरूरत पडी,*
*कोई समस्या खडी हुई।*

*आज कई माँ बाप उस बंजर पेड की तरह अपने बच्चों की राह देख रहे है।*

*जाकर उनसे लिपटे,*
*उनके गले लग जाये*

*फिर देखना वृद्धावस्था में उनका जीवन फिर से अंकुरित हो उठेगा।*

आप से प्रार्थना करता हूँ यदि ये कहानी अच्छी लगी हो तो कृपया ज्यादा से ज्यादा लोगों को भेजे ताकि किसी की औलाद सही रास्ते पर आकर अपने माता पिता को गले लगा सके..!!

*अपराधियों ने पिस्टल के बल पर बैंक को लूटा*_________________________________*👉 शिवहर:-* जिले के पिपराही प्रखंड अंतर्गत अ...
22/06/2023

*अपराधियों ने पिस्टल के बल पर बैंक को लूटा*
_________________________________

*👉 शिवहर:-* जिले के पिपराही प्रखंड अंतर्गत अंबा कला गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा का शाखा मौजूद था। जहां 5 बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर 20 लाख रुपए लूट लिए हैं।

वही बैंक लूटने के दौरान अपराधियों ने बैंक कर्मी को गोली भी मार दी है। जिसका इलाज पिपराही के पीएचसी में चल रहा है। वही घायल कर्मी को देखने एसडीएम अफाक अहमद तथा डीडीसी अस्पताल में पहुंच गए हैं।

वही घटनास्थल पर एसपी अनंत कुमार राय ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया गया है। मौके पर एसडीपीओ अनिल कुमार, पिपराही थाना अध्यक्ष सूरज गुप्ता तथा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

*शिवहर की रिपोर्ट*

Address

Sheohar
843329

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MDS vlog posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to MDS vlog:

Shortcuts

Share

Category