Sklatestjob

Sklatestjob हमारे पेज में आपका स्वागत हैं।
यहां आपको सभी गवर्नमेंट जॉब के बारे में जानकारी मिलेगे।
एवं सभी गवर्नमेंट exm की तैयारी के लिए नोट्स मिलेंगे।

20/06/2026

Exam Spacial
1. मछली किसकी सहायता से सांस लेती है ?
➖गलफड़ों

2. ‘इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा किसने दिया ?
➖भगत सिंह ने

3. जलियांवाला बाग हत्याकांड कब व कहाँ हुआ ?
➖1919 ई. अमृतसर

4. 1939 ई. में कांग्रेस छोड़ने के बाद सुभाषचंद्र बोस ने किस दल की स्थापना की ?
➖फॉरवर्ड ब्लॉक

5. ‘पंजाब केसरी’ किसे कहा जाता है ?
➖लाला लाजपत राय

6. सांडर्स की हत्या किसने की थी ?
➖भगत सिंह

7. 1857 ई. के विद्रोह में किसने अपना बलिदान सबसे पहले दिया ?
➖मंगल पांडे

8. भारत की पहली महिला राज्यपाल कौन थी ?
➖सरोजिनी नायडु

9. माउन्ट एवेरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली पहली महिला कौन थी ?
➖संतोष यादव

10. ‘ब्रह्म समाज’ की स्थापना किसके द्वारा की गई ?
➖राजा राममोहन राय

11. स्वामी दयानंद सरस्वती का मूल नाम क्या था ?
➖मूलशंकर

12. आर्य समाज की स्थापना किसने की ?
➖स्वामी दयानंद ने

13. पंजाबी भाषा की लिपि कौनसी है ?
➖गुरुमुखी

14. भारत की मुख्य भूमि का दक्षिणतम किनारा कौनसा है ?
➖कन्याकुमारी

15. भारत में सबसे पहले सूर्य किस राज्य में निकलता है ?
➖अरुणाचल प्रदेश

16. इंसुलिन का प्रयोग किस बीमारी के उपचार में होता है ?
➖मधुमेह

17. बिहू किस राज्य का प्रसिद्ध त्योहार है ?
➖असम

18. कौनसा विटामिन आंवले में प्रचुर मात्रा में मिलता है ?
➖विटामिन C

19. भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था ?
➖विलियम बैंटिक

20. कागज का आविष्कार किस देश में हुआ ?
➖चीन

21. गौतम बुद्ध का बचपन का नाम क्या था ?
➖सिद्धार्थ

17/06/2026

Q.1 राजस्थान के भौतिक प्रदेशों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(I) अरावली पर्वतमाला वर्तमान में एक अवशिष्ट पर्वत के रूप में है, जिसका निर्माण प्री-कैम्ब्रियन काल में हुआ था।
(II) पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश टेथिस सागर का अवशेष है, जहाँ माइका-शिस्ट चट्टानें पाई जाती हैं।
(III) दक्षिणी-पूर्वी पठारी भाग (हाड़ौती का पठार) मुख्य रूप से क्रीटेशियस काल के ज्वालामुखी बेसाल्ट लावा के जमाव से निर्मित है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(A) केवल I और II
(B) केवल II और III
(C) केवल I और III
(D) I, II और III सभी

उत्तर: (C) केवल I और III
व्याख्या: कथन II आंशिक रूप से गलत है क्योंकि पश्चिमी मरुस्थल में माइका-शिस्ट चट्टानें खारे पानी की झीलों के नीचे पाई जाती हैं, लेकिन यह संपूर्ण मरुस्थल की मुख्य विशेषता नहीं है। मरुस्थल मुख्य रूप से टर्शियरी और क्वाटनरी काल के बलुआ पत्थर और जलोढ़ जमाव से बना है। अरावली प्री-कैम्ब्रियन काल की है और हाड़ौती क्रीटेशियस लावा निर्मित है।
----------------------------------------------------------------------

Q 2 [कथन और कारण आधारित]
कथन (A): राजस्थान के पश्चिमी मरुस्थलीय जिलों में वर्षा का औसत अत्यंत कम है और यहाँ वाष्पोत्सर्जन की दर तीव्र है।
कारण (R): अरावली पर्वतमाला की दिशा अरब सागर से आने वाली मानसून शाखा के समानांतर है, जिससे यह विंड-वार्ड (पवनाभिमुख) प्रभाव नहीं बना पाती।

सही कूट का चयन कीजिए:
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(C) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है।

उत्तर: (A) (A) और (R) दोनों सही हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
----------------------------------------------------------------------

Q.3 राजस्थान आर्थिक समीक्षा के संदर्भ में, राज्य के सकल राज्य मूल्य वर्धन (GSVA) में प्रचलित मूल्यों पर वर्षवार योगदान के संबंध में निम्नलिखित युग्मों को सुमेलित कीजिए:
(क्षेत्र) (क्षेत्रवार योगदान प्रतिशत)
(i) कृषि क्षेत्र (a) 43.74%
(ii) उद्योग क्षेत्र (b) 27.76%
(iii) सेवा क्षेत्र (c) 28.50%

सही कूट का चयन कीजिए:
(A) (i)-b, (ii)-c, (iii)-a
(B) (i)-c, (ii)-b, (iii)-a
(C) (i)-a, (ii)-b, (iii)-c
(D) (i)-c, (ii)-a, (iii)-b

उत्तर: (B) (i)-c, (ii)-b, (iii)-a
व्याख्या: नवीनतम आर्थिक समीक्षा के अनुसार, प्रचलित मूल्यों पर कृषि का योगदान लगभग 28.50%, उद्योग का 27.76% और सेवा क्षेत्र का सर्वाधिक 43.74% रहा है।
----------------------------------------------------------------------

Q.4 राजस्थान इतिहास (हिंदी ग्रंथ अकादमी के अनुसार):
साँगा और बाबर के मध्य हुए खानवा के युद्ध (1527 ई.) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा असत्य है?
(A) इस युद्ध में राणा साँगा की ओर से हसन खाँ मेवाती और महमूद लोदी ने भाग लिया था।
(B) बाबर ने इस युद्ध से पूर्व जिहाद की घोषणा की थी और तमगा कर को समाप्त किया था।
(C) युद्ध के दौरान राणा साँगा के घायल होने पर राजचिह्न झाला अज्जा ने धारण किया था।
(D) खानवा के युद्ध में मारवाड़ के शासक राव गांगा स्वयं सेना लेकर साँगा की सहायता के लिए उपस्थित हुए थे।

उत्तर: (D) खानवा के युद्ध में मारवाड़ के शासक राव गांगा स्वयं सेना लेकर साँगा की सहायता के लिए उपस्थित हुए थे।
व्याख्या: कथन (D) असत्य है। मारवाड़ के राजा राव गांगा थे, लेकिन वे स्वयं नहीं आए थे, बल्कि उन्होंने अपने पुत्र मालदेव के नेतृत्व में 4,000 सैनिकों की सेना साँगा की सहायता के लिए भेजी थी।
----------------------------------------------------------------------

Q.5 राजस्थान की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में सत्य कथनों का परीक्षण कीजिए:
(I) मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के तहत बीमित परिवार को अधिकतम 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर दिया जाता है।
(II) राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अब न्यूनतम पेंशन राशि ₹1,150 प्रति माह तय की गई है।

कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
(A) केवल I
(B) केवल II
(C) I और II दोनों
(D) न तो I और न ही II

उत्तर: (C) I और II दोनों
व्याख्या: दोनों कथन राज्य सरकार के हालिया बजट और नीतिगत निर्णयों के अनुसार पूरी तरह सत्य हैं। न्यूनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर ₹1,150 किया गया है और दुर्घटना बीमा कवर राशि ₹10 लाख है।

05/06/2026

Gk

04/06/2026

राष्ट्रपति को उसके पद से कैसे हटाया जा सकता है!
29/05/2026

राष्ट्रपति को उसके पद से कैसे हटाया जा सकता है!


29/05/2026

आनुवंशिक रोग
#बायोलॉजी




27/05/2026

पद्म पुरस्कार 2026

धर्मेंद्र देओल को मरणोपरांत पद्म विभूषण सनी देओल और हेमा मालिनी ने लिया सम्मान रोहित शर्मा, हरमनप्रीत कौर, अलका याग्निक समेत कई बड़ी हस्तियों को मिला सम्मान ।

Viral India News PadmaShri Reels TrendingNow

25/05/2026
25/05/2026

द्वीप (Island) और प्रायद्वीप (Peninsula) किसे कहते हैं?






ताजमहल का निर्माण किसने करवाया था?
25/05/2026

ताजमहल का निर्माण किसने करवाया था?

Address

Sheikhpura
811105

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sklatestjob posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Sklatestjob:

Shortcuts

Share

Category