Gyan Niketan Residential School Barbigha

Gyan Niketan Residential School Barbigha Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Gyan Niketan Residential School Barbigha, School, Sheikhpura.

ज्ञान निकेतन में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक आयोजन:-*********************** जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ज्ञान निकेतन ...
15/08/2026

ज्ञान निकेतन में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक आयोजन:-
***********************
जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ज्ञान निकेतन रेसिडेंशियल स्कूल, बरबीघा के प्रांगण में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य दिवाकर प्रसाद सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान, वंदे मातरम गाकर राष्ट्रध्वज को नमन किया।
इस अवसर पर प्राचार्य ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता हमें अनेक वीरों के संघर्ष और बलिदान से प्राप्त हुई है। अतः प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने देश के प्रति ईमानदार, जिम्मेदार और समर्पित रहे।
ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय में सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ प्रख्यात समाजवादी नेता शिवकुमार जी एवं सेवानिवृत प्रधानाध्यापक प्रद्युम्न बाबू एवं सेवानिवृत्त अध्यापक श्री विजय राम रतन सिंह एवं विद्यालय के संरक्षक, निदेशक उपनिदेशक एवं प्राचार्य के द्वारा दीप जलाकर किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, स्वागत गान, भाषण, कविता,नाटक नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शिवकुमार जीअपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया । पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर समारोह को सफल बनाने में सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही।
🇮🇳

14/08/2026
31/07/2026

प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यालय के संरक्षक डॉ0 आर. बी.सिंह जी का सम्बोधन:

चमन का सुमन*************ज्ञान निकेतन रेजिडेंशियल स्कूल बरबीघा (शेखपुरा)  ****************हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष ए...
31/07/2026

चमन का सुमन
*************
ज्ञान निकेतन रेजिडेंशियल स्कूल बरबीघा (शेखपुरा) ****************हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष एवं गर्व की अनुभूति हो रही है कि हमारे विद्यालय के सत्र 2017-18 के कक्षा दसवीं के छात्र श्री सुमन कुमार (ग्राम शेखपूरवा) का चयन 70 वीं बीपीएससी के माध्यम से पंचायती राज विभाग में हुआ है । यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत लगन और समर्पण का परिणाम है।
आज की प्रार्थना सभा में विद्यालय के संरक्षक पूर्व प्राचार्य एवं महान शिक्षाविद डॉ आर .बी .सिंह उपनिदेशक एस के पांडे एवं प्राचार्य दिवाकर प्रसाद सिंह के द्वारा विद्यालय के होनहार छात्र जिसने घर ,समाज ,जिले के साथ-साथ विद्यालय को भी गौरवांवित करने का कार्य किया है श्री सुमन कुमार एवं उनके पिता सत्येंद्र प्रसाद सिंह एवं माता जी को ससम्मान सम्मानित करने का कार्य किया गया। विद्यालय के प्राचार्य एवं उपनिदेशक के द्वारा सुमन कुमार को प्रतीक चिन्ह एवं शाल देकर सम्मानित करने का काम किया गया। बरिष्ठ शिक्षक रामबालक बाबू एवं इंदु भूषण शर्मा के द्वारा उनके पिताजी को शॉल देकर सम्मानित किया गया। शिक्षिका रिचा कुमारी एवं विभा जी ने उनकी मां को शॉल देकर सम्मानित करने का कार्य किया ।
इस अवसर पर सुमन के सम्मान में संरक्षक महोदय ने अपने उद्बोधन में बधाई देते हुए कहा यह हमारे विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गौरव का पल है। हमें विश्वास है कि सुमन कुमार अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए समाज और राज्य की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। और आशा एवं विश्वास है कि यह लड़का आगे जाएगा ।
इस अवसर पर सुमन कुमार अपने सभी शिक्षकों का आभार प्रकट करते हुए कहा इस विद्यालय ने हमें बहुत कुछ दिया और आज जो भी हुआ हूं उसमें इस विद्यालय के शिक्षकों की अहम भूमिका है । सभी छात्र-छात्राओं को भी प्रेरित करते हुए कहा अगर मन में कोई संकल्प है तो उसे प्राप्त करने के लिए ईमानदारी से संघर्ष करना पड़ेगा ।
अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सुमन कुमार को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं दिए। आपकी सफलता हमारे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। इस समारोह के साक्षी विद्यालय के सभी शिक्षक सावन कुमार गौरी शंकर सुनील कुमार आर एस पांडे सुधांशु कुमार ज्योत वत्स गुंजन सोनी कुमारी काजल कुमारी खुशबू कुमारीआदि ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किये।

विद्यालय में आज सुबह की प्रार्थना सभा में विद्यालय के संरक्षक डॉ आर.बी.सिंह उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए अ...
13/07/2026

विद्यालय में आज सुबह की प्रार्थना सभा में विद्यालय के संरक्षक डॉ आर.बी.सिंह उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारे व्यक्तित्व, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य की नींव है। एक शिक्षित विद्यार्थी ही आगे चलकर एक जिम्मेदार नागरिक बनता है और समाज व देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।अपने उद्बोधन में इन्होंने अपने देश की प्राचीन काल की शिक्षा व्यवस्था की चर्चा करते हुए कहा उस समय गुरुकुल में पढ़कर हम विश्व गुरु थे और आज सारी व्यवस्था के वाबजूद हमारी शिक्षा में गिरावट आई है।
सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए नवम वर्ग की दो छात्राएं आम्रपाली एवं चांदनी कुमारी को अपने हाउस में उत्कृष्ट वक्ता का खिताब पाने पर उन्हें मैडल पहना कर सम्मानित किया।

CBP offline training Session 2026- 27Topic:Use of 'AI' in class room R.P- Mr. Gyan Ranjan Sinha & R. P-Mr. Om Nath Patha...
27/06/2026

CBP offline training Session 2026- 27
Topic:Use of 'AI' in class room
R.P- Mr. Gyan Ranjan Sinha &
R. P-Mr. Om Nath Pathak
Sanskar public school sheikhpura.

बरबीघा के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ज्ञान निकेतन रेजिडेंशियल स्कूल बरबीघा में   सामाजिक न्याय और समानता के पुरोधा डॉ0 बा...
14/04/2026

बरबीघा के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ज्ञान निकेतन रेजिडेंशियल स्कूल बरबीघा में सामाजिक न्याय और समानता के पुरोधा डॉ0 बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के उपनिदेशक एस.के.पांडे प्राचार्य डी.पी.सिंह एवं सभी शिक्षक गण और बच्चे उपस्थित थे। बरिष्ठ शिक्षक रामबालक बाबू अंबेदकर जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए भारत के संविधान निर्माण में इनकी अहम भूमिका और योगदान को याद किये।

Students who have secured top three ranks in their classes.  #2026. All the best for thier bright future!🎉
02/04/2026

Students who have secured top three ranks in their classes. #2026.
All the best for thier bright future!🎉

समस्त देशवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अवतरण दिवस रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!! 🙏🎂
27/03/2026

समस्त देशवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अवतरण दिवस रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!! 🙏🎂

Address

Sheikhpura

Opening Hours

Monday 9am - 2pm
Tuesday 9am - 2pm
Wednesday 9am - 2pm
Thursday 9am - 2pm
Friday 9am - 2pm
Saturday 9am - 2pm

Telephone

+917903280058

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gyan Niketan Residential School Barbigha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Gyan Niketan Residential School Barbigha:

Shortcuts

Share

Category