22/08/2022
दिनांक - 21.08.2022 को सुन्दर सिंह महाविद्यालय, मेहुस (शेखपुरा) के लिए ऐतिहासिक रहा | कल महाविद्यालय के संस्थापक सचिव स्व० लक्ष्मी बाबू जी का आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण बरबीघा विधायक माननीय श्री सुदर्शन कुमार के द्वारा किया गया |
स्व० लक्ष्मी बाबू महामानव थे एवं उनका जीवन महर्षि दधीचि की तरह था | उन्होंने अपना समस्त जीवन महाविद्यालय के विकास में लगा दिया था | महाविद्यालय के प्रधानाचार्य के रूप में मैंने शेखपुरा जिले के सृजनहार स्व० राजो बाबू एवं महामानव स्व० लक्ष्मी बाबू के सपनों को ईंट से ईंट जोड़कर साकार करने का प्रयास किया | उनके द्वारा सौपे गए दायित्वों का मैने निष्ठापूर्वक निर्वहन किया | इन महापुरुषों को मेरा कोटि कोटि नमन | इस समारोह के मुख्य अतिथि शेखपुरा विधायक माननीय श्री विजय कुमार थे | महाविद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सुन्दर सिंह महाविद्यालय के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डा० आशुतोष कुमार, पूर्व सिविल सर्जन डा० मृगेंन्द प्रसाद सिंह एवं डा० के० पुरूषोत्तम, महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष कृष्णमुरारी , पूर्व शेखपुरा नगर परिषद् चेयरमैन गंगा कुमार यादव, साईं ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन अंजेश कुमार, मेहुस पंचायत के पूर्व मुखिया चितरंजन कुमार, राजेन्द्र बाबू, निरंजन बाबू , कंचन बाबू एवं मेहुस के सम्मानित ग्रामीणों , समस्त महाविद्यालय कर्मियों, छात्र - छात्राओं, जदयू नेता संतोष कुमार शंकु, सुरेश प्रसाद सिंह, डा० अर्जुन प्रसाद, देवेंद्र ठाकुर , एवं अन्य, सीपीआई नेता प्रभात पांडे , जिले के मीडिया कर्मियों एवं अन्य सम्मानितों की उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया | महाविद्यालय कर्मियों एवं अन्य के सहयोग से मैं अपने प्रयास में सफल रहा, इसके लिए आप सबों का हार्दिक आभार |