07/01/2022
उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो मुख्यालय भर्ती का विज्ञापन जारी हो गया है।
इस भर्ती में तीन प्रकार के पद है -
(1) कर्मशाला कर्मचारी- यह कॉन्स्टेबल रैंक की है और इसमे कुल पद 120 है........इसके लिए केवल दसवीं पास होना अनिवार्य है......अगर ITI नही है तो भी अप्लाई कर सकते हो.........इसके लिए उम्र जनरल के लिए 20 वर्ष से 28 वर्ष होनी चाहिए........... आरक्षित वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी गयी है।
(2) सहायक परिचालक- यह हेड कांस्टेबल रैंक की है.......इसमे कुल पद 1374 है..........इसके लिए केवल भौतिकी और गणित विषय के साथ बारहवीं पास होना जरूरी है......ITI नही है तो भी अप्लाई कर सकते हो.....इसके लिए उम्र जनरल के लिए 18 से 22 होनी चाहिए.......आरक्षित वर्ग को उम्र में 5 वर्ष की छूट है।
(3) प्रधान परिचालक यांत्रिक- यह उप निरीक्षक रैंक की है.........इसमे 936 पद.........इसके लिए 3 वर्ष का इंजीनियरिंग का डिप्लोमा चाहिए होगा......... डिप्लोमा की ब्रांच विज्ञापन में दी गयी है.........इसमे बीटेक वाले भी अप्लाई कर सकते हैं.....इसके लिए उम्र जनरल में 20 से 28 होनी चाहिए.......आरक्षित वर्ग को इसमे भी 5 वर्ष की छूट है ।
उम्र की गणना 1 जुलाई 2022 से होगी......और उम्र में जनरल को छूट नही मिली है।
ओ लेवल किसी भी पोस्ट में नही मांगा गया है......... ओ लेवल सिर्फ अधिमानी अर्हता है.......इसका मतलब यह है कि अगर दो लोगो के रिटेन एग्जाम में नंबर same है तो ओ लेवल वाले को पहले सेलेक्ट किया जाएगा।
इस भर्ती में लड़कों की लंबाई 168 cm होनी चाहिए......... लड़कियों की लंबाई 152 cm होनी चाहिए।
इस भर्ती में लड़कों को 4.8 km की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी..........और लड़कियों को 2.4 km की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी।
इस भर्ती के आवेदन 20 जनवरी से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 28 फरवरी होगी।
दोस्तो उम्मीद है कि अब कोई भी कन्फ्यूजन नही बचा होगा......अगर अभी भी कोई कन्फ्यूजन बचा हो तो कमेंट कर देना।