25/12/2025
श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभावना के साथ मनाया गया महाराजा सूरजमल बलिदान
महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में महाराजा सूरजमल बलिदान दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में स्थित महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा पर विद्यालय प्रबंधक श्री श्याम पाल सिंह एवं समस्त शिक्षकों द्वारा विधिवत माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत हवन–यज्ञ का आयोजन कर विद्यालय, समाज एवं राष्ट्र की सुख–शांति, समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना की गई। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महाराजा सूरजमल के शौर्य, वीरता, त्याग और दूरदर्शी नेतृत्व का स्मरण किया तथा उनके आदर्शों को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृज वीर सिंह ने कहा कि महाराजा सूरजमल का जीवन साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है, जिसे आत्मसात कर विद्यार्थी जीवन में अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाया जाना चाहिए। कार्यक्रम में श्विनोद शर्मा, प्रशांत, मयंक, प्रवीण कुमार, मुकुल, विकास, शैलजा, मंजू, नेहा वंशिका, राची, ललिता, विपिन मलिक, अवनीश सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहयोग रहा। समस्त आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और अंत में महाराजा सूरजमल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।