06/12/2022
छपरौली:
ऋषिकुल ग्लोबल एकेडमी में पढने वाली कक्षा चार की नन्हीं छात्रा मानवी लूम्ब एवं छात्र कार्तिक ( गढी़ श्याम ) ने अपने जन्मदिन पर रोपे पौधें।
क्षेत्र के गाँव लूम्ब निवासी ऋषिकुल ग्लोबल एकेडमी में पढने वाली कक्षा चार की नन्हीं छात्रा मानवी एवं छात्र कार्तिक ने अपने जन्मदिन पर प्रधानाचार्य विकास कुमार सहित सभी शिक्षकों व बच्चों के साथ किया पौधा रोपण। सामाजिक संस्था आँखें की प्रेरणा से मानवी एवं छात्र कार्तिक अपने प्रत्येक जन्मदिन पर पौधों का रोपण करते है, तथा अन्य बच्चों को पौधा रोपण के लिए प्रेरित भी करते है। मानवी कहती है कि पौधों से उन्हें फल, फूल, छाया, लकड़ीयाँ और ऑक्सीजन मिलती है इसलिए हम सभी को पौधों का रोपण करना चाहिए।
प्रधानाचार्य विकास कुमार ने मानवी एवं कार्तिक को आशीर्वाद देते हुए कहा पौधारोपण एवं उनका संरक्षण एक पवित्र कार्य हैं। वृक्षों का अंधाधुंध कटान और बढ़ते प्रदूषण से संपूर्ण विश्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसलिए हम सभी पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षक प्रधानाचार्य विकास कुमार, प्रदीप कुमार, शबनूर, तल्त फात्मा , इशरत, पिंकी देवी, मा० अनुज, यौगिन्द्र, मानवी, मोनू गढी़ श्याम, डॉक्टर सतीश , नाथीराम आदि उपस्थित रहे।