01/04/2026
आज दिनांक 01/04/2026 (बुधवार) को आइडियल बून स्कूल में अकादमिक परिणाम एवं पारितोषिक (प्राइज) वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बहुत ही उत्कृष्ट एवं सराहनीय प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान किए गए, जिससे बच्चों का उत्साह और भी बढ़ा।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि एवं सम्मानित मेहमानों ने भी अपना अमूल्य सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया, जिसके लिए विद्यालय परिवार उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता है।
सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु ढेरों शुभकामनाएँ।