22/08/2026
“विद्या भारती” अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, शामली में ‘‘विभागीय वैदिक गणित मेला-2026’’ आयोजित किया गया। जिसमें तीन जनपदों से कुल 08 विद्यालयों के 128 प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की वन्दना एवं चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबन्ध समिति के वरिष्ठ अध्यक्ष श्रीमान गुलशन राय ने की। यह प्रतियोगिता गणित के प्रवक्ता कुलदीप कुमार जी के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन आचार्य संजू कुमार ने किया।
ज्ञातव्य है कि दिनांक 22.08.2026 दिन शनिवार को सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलिज, शामली में गणित प्रदर्श, गणित प्रश्नमंच, गणित प्रयोग व गणित पत्रवाचन प्रतियोगिताएं क्रमशः बाल वर्ग, किशोर वर्ग तथा तरूण वर्ग में सम्पन्न हुई, जिसमें मुजफ्फरनगर विभाग के तीन जनपदों से विद्या भारती से सम्बद्ध 08 विद्यालयों के 128 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें गणित प्रश्नमंच प्रतियोगिता में बाल एवं तरूण वर्ग में स्टार पेपर मिल वि0मं0, सहारनपुर तथा किशोर वर्ग में भागवन्ती विद्या मन्दिर, ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। गणित प्रयोग प्रतियोगिता में स्टार पेपर मिल सहारनपुर, लाला जगदीश प्रसाद वि0मं0, मु0नगर तथा भागवंती वि0मं0, मु0नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गणित पत्रवाचन प्रतियोगिता में बाल व तरूण वर्ग में भागवन्ती स0वि0मं0, मु0नगर तथा किशोर वर्ग में सरस्वती विद्या मन्दिर इ0कॉ0, कैराना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गणित प्रदर्श प्रतियोगिता में बाल व तरूण वर्ग में भागवन्ती सरस्वती वि0मं0, मु0नगर व किशोर वर्ग में स्टार पेपर मिल्स सरस्वती वि0मं0, सहारनपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता में मुख्य अतिथियों के कर कमलों से विजयी छात्रों को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर तथा निर्णायकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 जिला विद्यालय निरीक्षक, जनपद शामली श्रीमती ऐश्वर्या लक्ष्मी जायसवाल जी ने विद्यालय में पहुँचकर प्रतियोगी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वैदिक गणित हमारी प्राचीन धरोहर है जिसके द्वारा हम जटिल से जटिल गणितीय समीकरणों को आसानी से हल कर सकते है।
संस्था के प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद ने सभी आगन्तुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया और समस्त छात्र व छात्राओं को आगामी प्रतियोगिता में और अधिक उत्साह के साथ प्रतिभाग करने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मातृ समिति के अध्यक्ष श्री गुलशन राय जी, प्रबन्ध समिति सदस्य वेदप्रकाश जी, प्रबन्धक सुमीत गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरव सिंघल, निर्णायक की भूमिका में अनुज गोयल, मनोज कुमार, सुनील शर्मा, अनुज कुमार, उप प्रधानाचार्य मलूक चन्द, आचार्य नीटू कुमार, शुभम कुमार, सचिन कुमार, ब्रजपाल, अंकुर कुमार, योगेन्द्र कुमार, अमन कुमार, मोहित कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।