03/10/2022
गांधी जयंती के अवसर पर आर.डी पब्लिक स्कूल शाहपुर के छात्रों को स्कूल प्रबंधक श्रीमान रणवीर सिंह आर्य जी द्वारा अपने घर में अक्टूबर माह में गार्डिंग करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया गया और निम्लिखित सब्जियों को अपने घर पर तैयार करने की शिक्षा दी।
🎯 अक्टूबर माह में सब्जियां उगाने के लिए मिट्टी तैयार कैसे करें – How to prepare the soil for growing vegetables in October
✍️मिट्टी तैयार करने के लिए सामग्री
• मिट्टी
• गोबर की खाद
• रेत
• आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र, जैसे नीम खली, बोन मील, मस्टर्ड केक (वैकल्पिक)
✍️मिट्टी तैयार करने की विधि
• सबसे पहले आप 50% सामान्य मिट्टी को लें।
• अब इसमें 40% गाय के गोबर की खाद मिला लें।
• इसके बाद मिश्रण में 10% रेत को भी अच्छी तरह से मिक्स करें।
• आप आवश्यकतानुसार मिट्टी के मिश्रण में थोड़ी मात्रा में नीम खली, बोन मील, मस्टर्ड केक जैसे आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र को भी मिला सकते हैं। आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र का उपयोग वैकल्पिक है, यह उपलब्ध न होने पर इनके बगैर भी मिट्टी तैयार की जा सकती है।
अब इस तैयार की गई मिट्टी को उगाई जाने वाली सब्जी के आधार पर निश्चित साइज़ के गमले अथवा ग्रो बैग में भर लें। पालक लगाने के लिए आप ऐसे ग्रो बैग्स को ले जिसमें गहराई कम कर चौड़ाई अधिक हो। इसके लिए आप 18×6 और 24×6 इंच के ग्रो बैग लें सकते हैं।
• जड़ वाली सब्जियां (Root vegetables) – अक्टूबर महीने में आप चुकंदर, मूली (radishes),आलू, अदरक, गाजर (carrots), शलजम (turnips) इत्यादि के बीज लगा सकते हैं। इसके अलावा आप विभिन्न रंग की गाजर इत्यादि का भी चयन कर सकते हैं। अक्टूबर माह में जड़ वाली सब्जियों की बुवाई ठण्ड के मौसम में सुरक्षित और काफी फायदेमंद होती है। जड़ वाली सब्जियों को लगाने के लिए आप 12″ X 12″ या 12″ X 15″ इंच के ग्रो बैग का उपयोग कर सकते हैं। आप इस साइज के ग्रो बैग में केवल 2 या 3 ही पौधे लगा सकते हैं। 12″ X 15″ के ग्रो बैग खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें।
• पत्तेदार सब्जियां (Leafy greens) – इस महीन में लेटस, पालक और स्विस चार्ड (Swiss chard) जैसी पत्तेदार सब्जियों को बीज के मध्यम से या रोपाई (transplant) के माध्यम से लगाया जा सकता है। ट्रांसप्लांट (transplant) या रोपाई के माध्यम से उगाई जाने वाली सब्जियों में ब्रोकोली, गोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, Knol Khol (kohlrabi) और फूलगोभी शामिल हैं। केल (kale) बीज को अक्टूबर में भी लगाया जा सकता है। पत्तेदार सब्जियां (Leafy vegetables) लगाने के लिए 24″ X 6″ के एचडीपीई ग्रो बैग सबसे बेस्ट है। 24″ X 6″ के ग्रो बैग खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें।
✍️ सभी अभिभावक भी घर पर सब्जियां उगाने में बच्चों की सहायता करें । सभी छात्र द्वारा घर पर किचन गार्डनिंग करना अनिवार्य है। जिस की चेकिंग की जाएगी और M. E के पेपर में 50% मार्कस दिए जाएंगे ।