Saraswati Vidya Mandir, Shahpur Patori

Saraswati Vidya Mandir, Shahpur Patori Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Saraswati Vidya Mandir, Shahpur Patori, Education, Shahpur Patori.

सरस्वती विद्या मंदिर, शाहपुर पटोरी, समस्तीपुर
एक संस्कारयुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाला प्रतिष्ठित विद्यालय।
कक्षा – शिशु से माध्यमिक तक
📍 पता: सिनेमा चौक, शाहपुर पटोरी, समस्तीपुर
📞 संपर्क: 9955052678 / 7542894397

🇮🇳 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह 🇮🇳Saraswati Vidya Mandir, Shahpur Patori  में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक...
15/08/2026

🇮🇳 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह 🇮🇳
Saraswati Vidya Mandir, Shahpur Patori में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। 🇮🇳
विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव इं. रामबाबू राय ने गरिमापूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर समिति के सम्मानित सदस्य एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार सहित आचार्य एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।
तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारा अभिमान है।
आइए, राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लें। 🇮🇳✨
जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🇮🇳
#लोक_शिक्षा_समिति #विद्या_भारती

📚 विद्यालय का गहन निरीक्षण एवं शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष जोर 📚आज दिनांक 14.08.2026 को Saraswati Vidya Mandir, Shahpur P...
14/08/2026

📚 विद्यालय का गहन निरीक्षण एवं शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष जोर 📚

आज दिनांक 14.08.2026 को Saraswati Vidya Mandir, Shahpur Patori के माननीय सचिव इं रामबाबू राय जी ने विद्यालय परिसर एवं विभिन्न कक्षा-कक्षों का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाकार्य, गृहकार्य एवं कॉपी निरीक्षण पर विशेष ध्यान देने तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने की बात कही।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रशांत कुमार जी एवं समिति सदस्य श्री विजय शर्मा जी उपस्थित रहे।
विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। 🙏📖
#विद्यालय_निरीक्षण #शैक्षणिक_गुणवत्ता #कक्षाकार्य #गृहकार्य #कॉपी_निरीक्षण #विद्या_भारती #शिशु_मंदिर #शिक्षा #संस्कार #विद्या_भारती #लोक_शिक्षा_समिति

सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर, शाहपुर पटोरी में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्नसरस्वती शिशु-विद्या मंदि...
29/07/2026

सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर, शाहपुर पटोरी में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न

सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर, सिनेमा चौक, शाहपुर पटोरी में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वेदव्यास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए महर्षि वेदव्यास जी को नमन किया तथा श्रद्धापूर्वक समर्पण राशि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार ने गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही ज्ञान, संस्कार और चरित्र निर्माण के आधार होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों के प्रति सम्मान, अनुशासन एवं समर्पण की भावना बनाए रखने का आह्वान किया। आचार्य कुंदन कुमार ने महर्षि वेदव्यास जी के जीवन एवं भारतीय ज्ञान परंपरा में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला, जबकि आचार्या अनीमा कुमारी ने गुरु-शिष्य संबंध की गरिमा पर अपने प्रेरक विचार रखे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अंत में सभी ने राष्ट्र एवं समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरा विद्यालय गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा और संस्कार के रंग में रंगा दिखाई दिया।
#गुरु_पूर्णिमा

#महर्षि_वेदव्यास
#गुरु_शिष्य_परंपरा
#सरस्वती_शिशु_विद्या_मंदिर
#शाहपुर_पटोरी
#समस्तीपुर
#विद्या_भारती
#लोक_शिक्षा_समिति
#भारतीय_संस्कृति
#संस्कार_निर्माण
#विद्यालय_समाचार


 #विज्ञान सप्ताह के तीसरे दिन पौधों एवं पुष्पों की प्रायोगिक जानकारी दी गई #शाहपुर पटोरी,  #समस्तीपुर।  #सरस्वती शिशु वि...
27/07/2026

#विज्ञान सप्ताह के तीसरे दिन पौधों एवं पुष्पों की प्रायोगिक जानकारी दी गई
#शाहपुर पटोरी, #समस्तीपुर। #सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सिनेमा चौक, शाहपुर पटोरी में महान रसायन शास्त्री आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती के उपलक्ष्य में 25 जुलाई 2026 से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित विज्ञान सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को तीसरे दिन विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के विज्ञान आचार्य रणवीर प्रताप सिंह एवं देवकृष्ण परमहंस ने किया, जबकि इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ आचार्य कुंदन कुमार ने की।
इस अवसर पर विज्ञान आचार्यों ने विद्यार्थियों को प्रायोगिक माध्यम से विभिन्न प्रकार के फूलों एवं पौधों की संरचना, उनके भागों, उपयोगिता तथा पर्यावरण संरक्षण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक गतिविधियों में भाग लिया तथा विज्ञान संबंधी अनेक जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। विद्यालय परिवार ने विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं शोध की भावना विकसित करने पर विशेष बल दिया।
#आचार्यप्रफुल्लचंद्रराय #विद्याभारती #

22/07/2026
राजगीर में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर, शाहपुर पटोरी का शानदार प्रदर्शन, तीन सिल्वर मेडल पर किय...
14/07/2026

राजगीर में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर, शाहपुर पटोरी का शानदार प्रदर्शन, तीन सिल्वर मेडल पर किया कब्जा
शाहपुर पटोरी, समस्तीपुर। विद्या भारती बिहार क्षेत्र के तत्वावधान में राजगीर में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर, शाहपुर पटोरी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रशांत कुमार ने विजेता भैया-बहनों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर वे भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक एवं खेलकूद आचार्य श्री रवि जायसवाल के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन, सतत अभ्यास एवं समर्पित प्रशिक्षण के कारण ही खिलाड़ियों ने यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विद्यालय परिवार ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें इस उपलब्धि का प्रमुख सूत्रधार बताया।
विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे आने वाले समय में भी खेल जगत में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर विद्यालय, समाज एवं राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करेंगे। #विद्याभारती Vidya Bharati Uttar Bihar Vidya Bharti Dakshin Bihar Ramlal Singh Prashant Kumar Binod Kumar

70वीं बीपीएससी में BDO बने पूर्व छात्र आयुष अमन का सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भव्य सम्मानशाहपुर पटोरी, समस्तीपुर। सरस...
25/06/2026

70वीं बीपीएससी में BDO बने पूर्व छात्र आयुष अमन का सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भव्य सम्मान
शाहपुर पटोरी, समस्तीपुर। सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर, शाहपुर पटोरी में विद्यालय के पूर्व छात्र आयुष अमन के 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) बनने के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने आयुष अमन की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के माननीय प्रधानाचार्य श्री प्रशांत कुमार ने की। समारोह के दौरान प्रधानाचार्य ने आयुष अमन के पिता श्री अनुज कुमार वर्णनवाल, माता श्रीमती मीरा कुमारी तथा चाचा एवं हिंदुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार श्री मनोज कुमार वर्णनवाल को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आयुष अमन की सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी कठिन परिश्रम एवं अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देगी।
अपने संबोधन में आयुष अमन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, चाचा तथा गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, शाहपुर पटोरी से हुई है। विद्यालय में प्राप्त शिक्षा, संस्कार एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि गुरुजनों के आशीर्वाद, परिवार के सहयोग और निरंतर मेहनत के बल पर ही वे आज इस मुकाम तक पहुँच सके हैं।
आयुष अमन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने आयुष अमन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। सम्मान समारोह का वातावरण उत्साह, प्रेरणा और गौरव से ओत-प्रोत रहा।
#विद्याभारती
Saraswati Vidya Mandir, Shahpur Patori Ramlal Singh Vidya Bharti Media Seva Vidya Bharati Uttar Bihar Vidya Bharti Dakshin Bihar Krishna Kumar Prasad Binod Kumar

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर Saraswati Vidya Mandir, Shahpur Patori में योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। भैया...
21/06/2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर Saraswati Vidya Mandir, Shahpur Patori में योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। भैया बहनों,आचार्यों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग के माध्यम से स्वस्थ, सशक्त और अनुशासित जीवन का संदेश दिया।

#विद्याभारती Vidya Bharti Media Seva Vidya Bharati Uttar Bihar

21/06/2026

🧘‍♂️ 21 जून – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 🧘‍♀️
"योग से निरोग" के पावन संदेश के साथ आज सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर, शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।
योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त जीवन का आधार है। आइए, हम सभी नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं निरोग भारत के निर्माण में योगदान दें।
📍 आयोजक : सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर
शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर)
#योगदिवस #योगसेनिरोग

Address

Shahpur Patori

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+917542894397

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saraswati Vidya Mandir, Shahpur Patori posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Saraswati Vidya Mandir, Shahpur Patori:

Shortcuts

Share

Category