BRC Bhawalkheda-SPN

BRC Bhawalkheda-SPN �निपुण भारत मिशन�
� नवाचारी एवम गतिविधि आधारित शिक्षण��� निपुण छात्र � निपुण विद्यालय।

निपुण आंकलन में विकास खंड भावलखेड़ा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री विनय मिश्र जी को माo प्रभार...
29/05/2025

निपुण आंकलन में विकास खंड भावलखेड़ा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री विनय मिश्र जी को माo प्रभारी मंत्री जी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


 # ब्लाक सभागार भावलखेड़ा में हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया*ब्लॉक सभागार में हमारा आंगन हमारे बच्चे...
20/03/2025

# ब्लाक सभागार भावलखेड़ा में हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया*

ब्लॉक सभागार में हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिस में मुख्य अथिति के रूप में ब्लॉक प्रमुख श्री राजाराम वर्मा जी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवम दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।इस के उपरांत प्राथमिक विद्यालय सूरतपुर एवम कंपोजिट विद्यालय हथौड़ा के बच्चों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस के उपरांत बेसिक शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने के उपरांत 31 मार्च को सेवा निवृत हो रहे शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विकास खंड भावलखेड़ा में उत्कृष्ट कार्य कर ब्लॉक को निपुण ब्लॉक की ओर अग्रसर करने वाले एवम निपुण भारत मिशन में अपनी महती भूमिका निभाने वाले चारों ARP श्री सुशील गुप्ता, श्री अजय माथुर, श्री अखिलेश माथुर, श्री नित्येंद्र शर्मा को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मूल अवधारणा के तहत विकास खंड में बेहतर कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवम निपुण छात्र - छात्राओं के साथ माह दिसंबर 24 एवम फरबरी 25 में निपुण हुए विद्यालयों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित SRG श्रीमती ममता शुक्ला द्वारा ECCE (अर्ली चाइल्ड केयर एजुकेशन) मैनुअल पहल के 52 सप्ताह के कार्यक्रम के बारे में बताया साथ ही साथ NEP 2020 मे 05 ईयर फाउंडेशन लर्निंग के तहत प्रथम 03 वर्ष, पूर्व प्राथमिक शिक्षा के प्रावधानों एवम गुणवत्ता पूर्वक ECCE कार्यक्रम के संचालन हेतु राज्य द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भावलखेड़ा श्री राजा राम वर्मा जी ने कहा कि वर्तमान में बेसिक के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के साथ साथ शैक्षणिक स्तर में भी बहुत सुधार हुआ है आप लोगों के प्रयास से विकास खंड भावलखेड़ा आज नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है जिस को निरंतर जारी रखने का प्रयास करना है। इस में अगर उन की कहीं भी आवश्यकता पड़े दो वे निसंकोच ही पूर्ण सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री विनय मिश्र द्वारा सर्व प्रथम ब्लॉक प्रमुख जी को ब्लॉक सभागार का जीर्णोद्धार कर वातानुकूलित सभागार बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया साथ ही साथ बेसिक शिक्षा विभाग का रोड मैप तैयार कर माननीय अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत किया तथा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंत्री श्री देवेश बाजपई, ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजकुमार तिवारी, श्री अरविंद त्रिपाठी,श्रीमती अर्चना तिवारी जूनियर शिक्षक संघ मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश गंगवार, जिला अध्यक्ष श्री मगरे लाल, श्री विश्राम सिंह, श्री बृजेश कुमार,श्री अजय कुमार यूटा जिला अध्यक्ष श्री विनीत गंगवार, जिला महामंत्री श्री हरिशंकर, RSM ब्लॉक अध्यक्ष श्री वीरपाल, कोषाध्यक्ष श्री उपेन्द्र गुप्ता समस्त न्याय पंचायत नोडल संकुल शिक्षक, TLM प्रदर्शनी में कुमारी संध्या मौर्य, श्री दिनेश पाल ,श्रीमती नीतू, श्री नवनीत, कुमारी रीता, श्रीमती गायत्री शुक्ला, श्रीमती सुखमीत कौर, रंगोली निर्माण में प्राथमिक विद्यालय मिश्रीपुर प्रथम से श्रीमती पूजा, श्रीमती ज्योति, श्री पुनीत दीक्षित, श्री नागेन्द्र,श्री प्रशांत आहूजा, श्री अभिषेक दीक्षित,श्री विनायक मिश्रा कैमरे से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पुनीत मिश्रा जी एवम कुशल मंच संचालक श्री मयंक भूषण पांडेय एवम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवम निपुण विद्यालयों के प्रधान अध्यापक आदि उपस्थित रहे।

विकास खंड भावलखेड़ा में "हमारा आंगन हमारे बच्चे" कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख...
13/03/2024

विकास खंड भावलखेड़ा में "हमारा आंगन हमारे बच्चे" कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख श्री राजाराम वर्मा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निपूर्ण हुए विद्यालयों के अध्यापक, महिला एवम बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने भाग लिया। कार्यक्रम में निपुण हुए विद्यालयों के अध्यापक एवम छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवम 🏅 मेडल पहना कर पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय सुरतपुर के बच्चों ने सरस्वती वंदना एवम स्वागत गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर ARP श्री अखिलेश माथुर को उनके द्वारा गोद लिए 10 विद्यालयों में से 08 विद्यालयों को निपुण बनाने हेतु प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ARP श्री अजय माथुर,श्री सुशील गुप्ता, श्री नित्येंद्र शर्मा प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री श्री देवेश वाजपेई, ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजकुमार तिवारी, जिला महामंत्री यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन श्री हरिशंकर, ब्लॉक अध्यक्ष श्री वीरपाल सिंह, संकुल शिक्षक श्री विनायक, श्रीमती गायत्री , श्रीमती सुखमित, श्री पुनीत दीक्षित, श्री पुनीत मिश्रा,श्री प्रशांत आदि शिक्षक मौजूद रहे।

01/01/2024

सभी को नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।

Creative ideas for class room.
06/10/2023

Creative ideas for class room.

उच्च प्राथमिक विद्यालय की कक्षा 07 की छात्रा  गुंजन द्वारा बनाए गए कुछ अति सुंदर चित्र।
04/10/2023

उच्च प्राथमिक विद्यालय की कक्षा 07 की छात्रा गुंजन द्वारा बनाए गए कुछ अति सुंदर चित्र।

BRC भावलखेड़ा पर supar 50 विद्यालयों के प्रधान अध्यापक एवम कक्षा 01,02,03 के कक्षा अध्यापकों की बैठक का आयोजन किया गया। ...
03/10/2023

BRC भावलखेड़ा पर supar 50 विद्यालयों के प्रधान अध्यापक एवम कक्षा 01,02,03 के कक्षा अध्यापकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा dec 23 तक विद्यालयों को निपुण बनाने हेतु चर्चा की गई एवम आने वाली समस्याओं को सुना गया। इस दौरान ARP सामाजिक विज्ञान अखिलेश माथुर द्वार सभी अध्यापकों को विद्यालय को निपुण बनाने हेतु सुझाव दिए गए जैसे -
1. उपस्थित में वृद्धि एवम निरंतरता बनाने हेतु गृह भ्रमण एवम अभिभावकों को प्रेरित करना।
2. निपुण लक्ष्य ऐप पर सभी बच्चों का मूल्यांकन कर निपुण, मध्यम एवम संघर्षशील विद्यार्थियों का चिन्हांकन। एवम छात्र - छात्राओं का निपुण लक्ष्य ऐप पर निरंतर अभ्यास।
3. शिक्षक संदर्शिका एवम कार्यपुस्तिका का शिक्षण योजना में वर्णित चरणों के अनुसार प्रयोग।
4. साप्ताहिक शिक्षण चक्र का अनुपालन।
5. पिछड़ रहे बच्चों हेतु अवश्यकता अनुसार स्कैप होल्डिंग कार्य।
इस दौरान ARP इंग्लिश श्री नित्येंद्र शर्मा एवम ARP हिंदी श्री अजय माथुर जी ने निपुण टूल किट, रीड अलोंग, निपुण फाउंडेशनल वीडियो के प्रयोग पर चर्चा की गई।
#निपुण_विद्यालय
#निपुण_ब्लॉक
#निपुण_जनपद
#निपुण_प्रदेश
#निपुण_भारत_मिशन

*शिक्षा चौपाल आयोजन*आज दिनांक 29/09/23 को विकास खंड भावलखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय चोढेरा में  शिक्षा चौपाल का आयोजन किय...
29/09/2023

*शिक्षा चौपाल आयोजन*
आज दिनांक 29/09/23 को विकास खंड भावलखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय चोढेरा में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में खंड शिक्षा अधिकारी भावलखेड़ा श्री विनय मिश्र द्वारा उपस्थित अभिभावकों को निपुण भारत मिशन के बारे में अवगत कराया गया एवम बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रोत्साहित किया।चौपाल में ग्राम प्रधान चोढ़ेरा, समस्त ARP एवम न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक उपस्थित रहे। इस दौरान ARP सामाजिक विज्ञान अखिलेश माथुर द्वार उपस्थित अध्यापकों को read along एवम निपुण ऐप का डेमो दिया एवम मौके पर ही सभी अभिभावकों के फोन में ऐप डाउनलोड कराया गया और घर पर बच्चों को ऐप के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करने हेतु प्रेरित किया गया।
#निपुण_भारत_मिशन

Address

BRC Bhawalkheda
Shahjahanpur
242001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+917054088870

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BRC Bhawalkheda-SPN posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share