25/05/2022
नीचे दी हुयी खबर को आप JNV के Students और Teachers तक ज्यादा से ज्यादा साझा करें | मेरा मानना है की इस तरह का कोई initaitive पहले कभी नहीं हुआ और ये हमारे JNV के स्टूडेंट्स की जिंदगी पूरी तरह बदल सकता है |
मैंने हमेशा से चाहा है की नवोदय के एलुमनाई सबसे ज्यादा powerful और influential पदों पर पहुंचें जिससे देश दुनिया को आगे ले जाने के काम आ सकें| इसी इच्छा से हमलोगों ने नवोदय विद्यालय समिति के साथ मिलकर एक बहुत खास कार्यक्रम शुरू किया है|
इसमें पूरे देश से चुने हुए 50 साथी एक साल तक मसाथ रह कर लीडरशिप सीखेंगे और फिर 5 साल की कानून की पढाई करने NLUs में जायेंगे | NLU, IIT और IIM की तरह ही देश के टॉप इंस्टीटूशन हैं जहाँ अभी सिर्फ IAS, PCS, Judges के बच्चे ही जयादातर पढ़ने जा पा रहे हैं| एक साल में CLAT की कोचिंग के साथ-साथ मैं हमारे नवोदय के स्टूडेंट्स को एक ऐसा मेन्टल सेटअप देना चाहता हूँ जिससे की उन्हें कल Top class की जिंदगी तक पहुँचाने से कोई रोक न पाए|
Application Fee के साथ-साथ पूरे एक साल का रहना खाना पीना सब कुछ पूरी तरह निःशुल्क है और किसी भी स्टूडेंट से कोई भी फीस नहीं ली जाएगी| मेहनती और जरुरत वाले सभी स्टूडेंट्स को 5 साल की कॉलेज की पढाई के लिए १० लाख तक की स्कॉलरशिप का भी प्रावधान है | आप अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गयी लिंक को पढ़िए और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिये जिससे कोई भी deserving student इस मौके को miss न करे|
https://bnaindia.org/nlsp-residential/
अनूप मौर्या
JNV Alumnus