टिंकू कनौजिया खबर शाहजहांपुर

टिंकू कनौजिया खबर शाहजहांपुर Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from टिंकू कनौजिया खबर शाहजहांपुर, Education, Shahjahanpur.

26/05/2026

=====शहीद व्यापारी हरिश्चंद्र अग्रवाल को श्रद्धांजलि, 26 मई को प्रेरणा दिवस मनाया=====

शाहजहांपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद शाहजहांपुर की ओर से मंगलवार को महानगर स्थित एक होटल में प्रेरणा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहीद व्यापारी हरिश्चंद्र अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा 26 मई को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया।
जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पाल सिंह गोल्डी ने कहा कि 26 मई 1979 को व्यापारी आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली से शहीद हुए व्यापारी हरिश्चंद्र अग्रवाल ने व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनकी स्मृति में प्रदेश के सभी जनपदों में प्रेरणा दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान व्यापार और समाज के क्षेत्र में प्रेरणादायी कार्य करने वाले व्यापारियों व उद्यमियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों ने शहीद हरिश्चंद्र अग्रवाल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके संघर्षों को याद किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलीं जलालाबाद की संभावित प्रत्याशी अपूर्वा ठाकुर, 2027 चुनाव पर चर्चालखनऊ, संवाददाता। जलालाबाद ...
19/05/2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलीं जलालाबाद की संभावित प्रत्याशी अपूर्वा ठाकुर, 2027 चुनाव पर चर्चा

लखनऊ, संवाददाता। जलालाबाद विधानसभा की संभावित प्रत्याशी अपूर्वा ठाकुर ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और क्षेत्रीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान अपूर्वा ठाकुर ने जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और प्रमुख समस्याओं को संगठन नेतृत्व के समक्ष रखा। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। @

मांगलिक कार्यक्रमों में पहुंच अपूर्वा ठाकुर ने बढ़ाया जनसंपर्क, लिया आशीर्वाद,जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंप...
15/05/2026

मांगलिक कार्यक्रमों में पहुंच अपूर्वा ठाकुर ने बढ़ाया जनसंपर्क, लिया आशीर्वाद
,
जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करा रहीं भाजपा की संभावित प्रत्याशी अपूर्वा ठाकुर ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में आयोजित मांगलिक कार्यक्रमों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान अपूर्वा ठाकुर ने शादी समारोह, शुभ आयोजनों और पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों के सुख-दुख में सहभागिता निभाई। उनकी सहज मौजूदगी और आत्मीय व्यवहार ने क्षेत्रवासियों के बीच अपनापन और विश्वास को और मजबूत किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अपूर्वा ठाकुर केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर वर्ग के लोगों के बीच पहुंचकर सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने का कार्य कर रही हैं। यही कारण है कि युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के बीच उनके प्रति समर्थन बढ़ता दिखाई दे रहा है।

अपूर्वा ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र की जनता ही उनका परिवार है और परिवार के हर सुखद अवसर में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें क्षेत्र की सेवा के लिए प्रेरित करता है।

04/05/2026

अब काम बोलेगा जलालाबाद में अफवाहों के बीच अपूर्वा ठाकुर का मजबूत और साफ संदेश

132 जलालाबाद में सियासत गर्म है लेकिन इस गर्माहट के बीच एक चेहरा लगातार मैदान में सक्रिय दिख रहा है भाजपा नेत्री और समाजसेवी अपूर्वा ठाकुर जमीनी काम जनसंपर्क और साफ संदेश और अब अफवाहों पर सीधा वार

132 जलालाबाद विधानसभा में पिछले कुछ समय से अपूर्वा ठाकुर का जनसंपर्क अभियान तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है

गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनना और उनके समाधान के लिए पहल करना यही उनके कार्यशैली की पहचान बनती जा रही है स्थानीय स्तर पर उनकी बढ़ती सक्रियता के चलते समर्थन का दायरा भी बढ़ता दिखाई दे रहा है

हालांकि इस बीच कुछ भ्रामक सूचनाए और अफवाहों का दौर भी चर्चा में है

सच्चाई को अफवाह के सहारे दबाया नहीं जा सकता सच खुद सामने आता है

अपूर्वा ठाकुर ने साफ किया कि उनकी राजनीति का फोकस सिर्फ सेवा विकास और जनहित है ना की व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप

अगर किसी के पास कोई तथ्यात्मक आप है तो वह सार्वजनिक मंच पर आए में हर सवाल का जवाब देने को तैयार हूं उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें संयम बनाए रखें और विकास के मुद्दों पर ही ध्यान दें जमीनी सकत बढ़ता जनसमर्थन अफवाहों पर सीधा जवाब विकास एजेंडा फोकस साफ है

जलालाबाद में अब बहस काम बनाम अफवाहों की होली है

अपूर्वा ठाकुर ने अपना संदेश से यह संकेत दे दिया है की उनकी राजनीति की दिशा तय है सेवा सच्चाई और विकास

अब देखना होगा जनता किसे देता है अपना भरोसा

132 जलालाबाद में बदलाव की आंधी तेज अपूर्वा ठाकुर के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, हर गली-मोहल्ले में गूंजा जनसंपर्क अभियानएं...
02/05/2026

132 जलालाबाद में बदलाव की आंधी तेज अपूर्वा ठाकुर के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, हर गली-मोहल्ले में गूंजा जनसंपर्क अभियान

एंकर - 132 जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में इस वक्त सियासी हलचल अपने चरम पर है जहां भाजपा नेत्री एवं समाजसेवी अपूर्वा ठाकुर का जनसंपर्क अभियान अब तेज रफ्तार के साथ एक बड़े जनसमर्थन में तब्दील होता नजर आ रहा है।

गांव, गली, मोहल्लों और चौराहों तक पहुंचकर अपूर्वा ठाकुर लगातार जनता से सीधा संवाद कर रही हैं। यही वजह है कि आम लोगों के बीच खासा उत्साह और भरोसा देखने को मिल रहा है।

इस बार चुनावी समीकरणों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अपूर्वा ठाकुर को हर वर्ग—महिलाएं, युवा, किसान और बुजुर्ग—का व्यापक समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है।

जनसंपर्क के दौरान लोग खुलकर अपनी समस्याएं उनके सामने रख रहे हैं, और अपूर्वा ठाकुर भी हर मुद्दे को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का भरोसा दे रही हैं।

अपूर्वा ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि अगर जनता उन्हें अवसर देती है, तो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मूलभूत मुद्दे उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर रहेंगे।

उन्होंने खासतौर पर युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की बात कही, ताकि क्षेत्र का कोई भी युवा रोजगार के लिए बाहर जाने को मजबूर न हो।

वहीं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर भी उन्होंने ठोस कदम उठाने का भरोसा जताया है।

इधर, अपूर्वा ठाकुर के समर्थकों ने भी पूरे जलालाबाद क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को और तेज कर दिया है। लगातार सभाएं, नुक्कड़ संवाद और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है।

ग्राम दौलतपुर में भी समर्थकों ने जोरदार जनसंपर्क किया, जहां स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए अपना समर्थन खुलकर जाहिर किया।

ऐसे में साफ संकेत मिल रहे हैं कि 132 जलालाबाद विधानसभा में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प और कांटे का होने वाला है।

बदलाव की लहर तेज होती नजर आ रही है—अब देखना यह होगा कि यह जनसमर्थन आखिरकार वोट में कितना तब्दील हो पाता है।


"जलालाबाद में बदले-बदले हैं हालात… अब फैसला करेगा जनता का जनमत

इसमें मौजूद रहे मनीष सिंह परमार विनोद सिंह राजेंद्र सिंह रामवीर के साथ जेपी सिंह राठौड़ राकेश सिंह हाकिम सिंह दिनेश सिंह गुड्डू सिंह शाहिद काफी लोग मौजूद रहे

14/02/2026
03/01/2026

जैतीपुर में कई धान सेंट्रो पर फर्जी खरीद हुई जिसको लेकर बहुत जल्द खबर छपी जाएगी।

26/11/2025

संविधान दिवस पर द्रविड़ फौज संगठन ने निकाली जागरूकता रैली, शहरभर में दिया बड़ा संदेश

शाहजहांपुर, 26 नवंबर 2025। संविधान दिवस के अवसर पर द्रविड़ फौज संगठन के तत्वावधान में बुधवार को भव्य संविधान जागरूकता रैली निकाली गई। रैली ने शहर में भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। रैली सुभाष नगर अंबेडकर पार्क से शुरू होकर लाल इमली चौराहा, वाल्मीकि मंदिर, शहीद पार्क, नगर निगम, सदर थाना चौराहा, बहादुरगंज मुख्य बाजार, घंटाघर होते हुए डॉक्टर अंबेडकर पार्क पहुँची, जहां डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद टिकली रोड होते हुए रैली पुनः सुभाष नगर अंबेडकर पार्क पहुंचकर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर सम्पन्न हुई।

रैली के आयोजक द्रविड़ फौज प्रमुख एवं संस्थापक सदस्य बागी विक्रम सिंह और संगठन प्रभारी अमित कुमार आजाद रहे। रैली संचालन का दायित्व संगठन महासचिव डॉ. नन्हे राव गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह टाइगर, कोषाध्यक्ष बादल मंसूरी, सचिव मोनू राजपूत लोधी ने निभाया। रैली की अध्यक्षता विधिक सलाहकार एडवोकेट आशुतोष आनंद ने की। विशेष सहयोग एडवोकेट रोहित जाटव, संगठन प्रवक्ता आशीष कुमार आजाद, मीडिया प्रभारी रामू, द्रविड़ फौज जिला अध्यक्ष हरदोई रवि किशन, जिला अध्यक्ष शाहजहांपुर राजा कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार, जिला महासचिव कमल किशोर, तथा जिला मीडिया प्रभारी शेखर कुमार आजाद का रहा।

संविधान जागरूकता रैली में भारतीय किसान यूनियन संविधान से रमाकांत कश्यप, लखीमपुर खीरी से शिवम कनौजिया, मोहित कन्नौजिया, पीलीभीत से विकास कुमार, विश्वनाथ कठेरिया, रामबहोर कनौजिया, शाहजहांपुर से बहुजन आर्मी जिला अध्यक्ष रोहित कनौजिया, शरद कनौजिया, द्रविड़ फौज महानगर अध्यक्ष वाल्मीकि, अर्चना वाल्मीकि, सीमा गौतम, अर्जुन गौतम, अरविंद कोहली सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

रैली में शामिल सभी वक्ताओं ने संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

07/11/2025

👉 #बहुजन आर्मी के जिला अध्यक्ष रोहित कुमार कनौजिया को किया गया हाउस अरेस्ट! 🔥

👉 #शाहजहांपुर।बलरामपुर जनपद के ग्राम सेखुया में ग्राम प्रधान सियानंद वर्मा के घर पर हुए हमले और तोड़फोड़ की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रही बहुजन आर्मी की टीम को प्रशासन ने रोक दिया।

👉 #सूत्रों के अनुसार घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत अब भी चिंताजनक बताई जा रही है।
यह दौरा बहुजन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवा रावत के निर्देश पर किया जा रहा था।

👉 #लेकिन जिला प्रशासन ने जिला अध्यक्ष रोहित कुमार कनौजिया को घर में नजरबंद (House Arrest) कर दिया।

👉 #जिला अध्यक्ष रोहित कुमार कनौजिया का बयान:बहुजन समाज पर लगातार हो रहे हमलों में प्रशासन अपराधियों के साथ खड़ा नजर आता है।
न ही दोषियों पर कार्रवाई होती है और न ही पीड़ितों को न्याय दिया जाता है।
अब यह अन्याय नहीं सहा जाएगा। अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित पक्ष को न्याय मिलना चाहिए, इसी मांग को लेकर हम आगे भी संघर्ष जारी रखेंगे।”

👉 #बहुजन आर्मी की माँगें:

पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए

सभी अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए

प्रशासन द्वारा पक्षपातपूर्ण रवैये पर कार्रवाई हो

घायलों का सरकारी खर्च पर इलाज कराया जाए

👉 #यह मामला अब जनआंदोलन का रूप ले रहा है।
बहुजन समाज के बीच गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है।

👉 #इस मौके पर रोहित कनौजिया जिला अध्यक्ष बहुजन आर्मी शाहजहांपुर जिला अध्यक्ष यू.मो शरद कनौजिया जिला सचिव मुकेश सागर जिला महामंत्री मुकेश कुमार जिला सचिव निखिल दीपक कुमार जिला उपाध्यक्ष प्रशांत सोहेल निहाल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

#बहुजन_आर्मी | #रोहित_कनौजिया | #देवा_रावत
#बलरामपुर_हिंसा | #न्याय_दो | #बहुजन_एकता

Address

Shahjahanpur
242001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when टिंकू कनौजिया खबर शाहजहांपुर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category