Nalanda School of Excellence Chawani Parishad Shahjahanpur

Nalanda School of Excellence Chawani Parishad Shahjahanpur UP BOARD SCHOOL

नालन्दा स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में आज 25 दिसंबर के अवसर पर क्रिसमस समारोह मनाया गया। सांताक्लॉज ने सभी बच्चों को टॉफी और चॉ...
24/12/2025

नालन्दा स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में आज 25 दिसंबर के अवसर पर क्रिसमस समारोह मनाया गया। सांताक्लॉज ने सभी बच्चों को टॉफी और चॉकलेट दीं, जिसकी खुशी बच्चों के चेहरे पर साफ झलक रही थी। विद्यार्थियों ने सजावट, क्राफ्ट और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्रद्धा सैनी ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि क्रिसमस पर्व प्रेम, दया और मानवता का संदेश देता है। हम सभी को आपसी भाईचारे, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही साथ ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा l

18/12/2025

Fire safety awareness program at Nalanda School of Excellence Cantonment Board Shahjahanpur.


नालन्दा स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस छावनी परिषद शाहजहांपुर  में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के तहत फायर...
18/12/2025

नालन्दा स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस छावनी परिषद शाहजहांपुर में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के तहत फायर ब्रिगेड कर्मियों द्वारा छात्रों और विद्यालय स्टाफ को आग लगने की स्थिति में सतर्कता और बचाव के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी गई। फायर फाइटर्स ने आग लगने के कारण, बचाव के उपाय, अग्निशमन उपकरणों के सही प्रयोग और आपात स्थिति में सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। इस दौरान एलपीजी सिलेंडर के उपयोग की लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी की गई, जिसे छात्रों ने ध्यानपूर्वक देखा और समझा। सिलेंडर लीकेज से बचाव के तरीके समझाए और शीतकालीन मौसम में बिजली से होने वाली आग की घटनाओं को रोकने के उपायों पर भी विस्तृत जानकारी दी ।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्रद्धा सैनी ने कहा कि बच्चों में कम उम्र से ही सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना बेहद जरूरी है । ऐसे कार्यक्रम न केवल ज्ञान बढ़ाते हैं, बल्कि आपदा के समय सही निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करते हैं। अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने फायर ब्रिगेड टीम का आभार व्यक्त किया ।

12/12/2025
नालंदा स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस छावनी परिषद में आज स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गयाl कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीएम श्र...
05/12/2025

नालंदा स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस छावनी परिषद में आज स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गयाl कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीएम श्री केवी 2 विद्यालय से खेल विभागाध्यक्ष श्री रवि शर्मा एवं पूर्व सैनिक श्री सत्यपाल जी के द्वारा माता सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया l प्रतियोगिता का शुभारंभ करने से पहले सभी छात्र-छात्राओं को खेल भावना की शपथ दिलाई गई lइसके पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से उपस्थित मेहमानों और अभिभावकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ में चारों सदनों द्वारा शानदार मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा पिरामिड आकृति का प्रदर्शन किया l इस अवसर पर अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें फ्रॉग रेस, डक रेस, बैलून रेस,स्पून रेस, सैक रेस, स्लो साइकिल रेस, रिले रेस ,लॉन्ग जंप, हाई जंप, थ्री लैग रेस आदि प्रमुख हैं l इस अवसर पर जागृति विद्यालय के छात्रों ने भी खेल प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सभी खेल प्रतियोगिताएं खेल शिक्षक श्री सुरेश कुमार के निर्देशन में संपन्न हुई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रवि शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। खेलकूद बच्चों में शारीरिक तंदुरुस्ती, अनुशासन, आत्मविश्वास और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ाता है। खेलकूद बच्चों को स्वस्थ, ऊर्जावान और आत्मविश्वासी बनाता है।यह केवल शरीर को नहीं, बल्कि मन को भी सशक्त करता है। सफल प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। श्री सतपाल सिंह द्वारा भी पांच छात्राओं को नगद धनराशि पुरस्कार स्वरूप वितरित की गई।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्रद्धा सैनी जी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि स्कूल गेम्स का उद्देश्य शारीरिक गतिविधि और प्रतिस्पर्धी खेलों को स्कूलों के केंद्र में लाना और अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को प्रतिस्पर्धा करने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री प्रभाकर द्वारा किया गयाl इस अवसर पर अमित आर्य , प्रत्युषा प्रियदर्शी ,सीमा श्रीवास्तव,अभिषेक वर्मा ,सचिन कुमार ,शोभना गुप्ता, प्रभाकर , सुरेश कुमार, भारती सिंह, नीरज पाल, इब्तेशाम खान , संध्या सक्सेना,वीरेंद्र प्रताप सिंह,सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अन्य सहयोगी स्टॉफ का सहयोग रहा।

नालंदा स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस छावनी परिषद शाहजहांपुर में आज संविधान दिवस मनाया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ भीम राव आंबेडक...
26/11/2025

नालंदा स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस छावनी परिषद शाहजहांपुर में आज संविधान दिवस मनाया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ भीम राव आंबेडकर जी के चित्र पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्रद्धा सैनी, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्पांजलि करके किया गया है lइसके बाद विद्यालय की सामाजिक विज्ञान शिक्षिका सुश्री प्रतिभा कश्यप ने संविधान पर अपने विचार प्रस्तुत किए । संविधान हमारे देश का सर्वोच्च कानून है भारत का संविधान नियमों और कानूनों का वह समूह है, जिसके आधार पर देश का संचालन होता है। उन्होंने बताया कि संविधान को 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत किया गया था । विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्रद्धा सैनी ने भी संविधान दिवस पर बोलते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की नींव है जो भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है और सभी नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता तथा समानता की गारंटी देता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने व संवैधानिक मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने के संकल्प के साथ हुआ।

आज नालंदा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस छावनी परिषद में बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में बाल मेले का आयोजन किया गया । जिसमें  बच्चो...
14/11/2025

आज नालंदा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस छावनी परिषद में बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में बाल मेले का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार स्टॉल सजाकर शिक्षकों व अतिथियों को आकर्षित किया।
सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्रद्धा सैनी और छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष श्री गजेंद्र गंगवार एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने सरस्वती मां एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए lइसके बाद विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्रद्धा सैनी और श्री गजेंद्र गंगवार ने सभी स्टॉल पर जाकर गेम्स एवं विभिन्न व्यंजनों का आनन्द लिया l बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में चाऊमीन, सैंडविच, गोलगप्पा, कॉफी, भेल, टिकिया, ब्रेड, पॉपकॉर्न जैसे खाद्य पदार्थ शामिल थे। इसके अतिरिक्त रिंग गेम, बॉल थ्रू ग्लास जैसे कई अन्य मनोरंजक स्टॉल भी लगाए गए । बच्चों ने स्कूल प्रांगण में छोटी-छोटी दुकान सजाकर अपने हाथ से बनाए हुए व्यंजन एवं चाट पकौड़ी बनाकर शिक्षकों एवं अतिथियों को खिलायी। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की। अंत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार प्रकट किया और सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं l इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा l

नालन्दा स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस छावनी परिषद शाहजहांपुर में आज साइबर सुरक्षा जागरूकता हेतु कार्यशाला  का आयोजन किया गया  साथ ...
04/11/2025

नालन्दा स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस छावनी परिषद शाहजहांपुर में आज साइबर सुरक्षा जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया साथ ही साथ साइबर सुरक्षा पर आधारित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

नालंदा स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस छावनी परिषद शाहजहांपुर में देश के पहले उप प्रधान मंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी ...
31/10/2025

नालंदा स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस छावनी परिषद शाहजहांपुर में देश के पहले उप प्रधान मंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती मनाई गईl कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्रद्धा सैनी, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्पांजलि करके किया गया है lइसके बाद विद्यालय की सामाजिक विज्ञान शिक्षिका सुश्री प्रतिभा कश्यप ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन पर अपने विचार प्रस्तुत किए । पटेल की कूटनीति, साहस और दूरदर्शिता ने विविधता को भारत की कमज़ोरी नहीं, बल्कि ताकत बनाया। पटेल की समावेशिता ने बहुलवादी लोकतंत्र का मार्ग प्रशस्त किया और राष्ट्रीय एकता दिवस इसी एकीकरण और न्याय की भावना का उत्सव मनाता है। हर साल 31 अक्टूबर को भारत राष्ट्रीय एकता दिवस मनाता है, जिसे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भी जाना जाता है।

नालंदा स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस छावनी परिषद शाहजहांपुर में आज दीपावली गोवर्धन पूजा और भैया दूज के अवसर पर थाली सजाओ और रंगोली...
18/10/2025

नालंदा स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस छावनी परिषद शाहजहांपुर में आज दीपावली गोवर्धन पूजा और भैया दूज के अवसर पर थाली सजाओ और रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी सदन के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रति भाग लियाl छात्र छात्राओं ने रंग-बिरंगे कागज, रंगों आदि का प्रयोग करके अपने थाली को सुंदर और आकर्षक बनायाl रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने विभिन्न रंगों, फूल पत्तियों का प्रयोग कर सुंदर और मनमोहक रंगोली बनाईl इसके बाद सभी शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई थाली एवं रंगोली का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्रद्धा सैनी ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों में बच्चों में रचनात्मक और कलात्मक कौशल को बढ़ावा देना है l यह प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी रचनात्मकता और कल्पना को व्यक्त करने का मंच प्रदान करती हैंl अंत में सभी को दीपावली गोवर्धन पूजा और भैया दूज की शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम का समापन किया गया l

नालंदा स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस छावनी परिषद शाहजहांपुर में डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम जी की जयंती मनाई गईl कार्यक्रम का शुभारंभ ड...
15/10/2025

नालंदा स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस छावनी परिषद शाहजहांपुर में डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम जी की जयंती मनाई गईl कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम के चित्र पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्रद्धा सैनी, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्पांजलि करके किया गया है lइसके बाद विद्यालय की सामाजिक विज्ञान शिक्षिका सुश्री प्रतिभा कश्यप ने डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम जी के जीवन पर अपने विचार प्रस्तुत किए । भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइलमैन के नाम से मशहूर देश के महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सम्मान में आज 15 अक्टूबर को ही विश्व छात्र दिवस भी मनाया जाता है। साइंस और टेक्नोलॉजी में बड़ा योगदान देने के अलावा कलाम ने छात्रों के लिए काफी कुछ किया था। उन्हें द पीपल्स प्रेसिडेंट के रूप में भी जाना जाता है। देश के करोड़ों युवा आज भी डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन व महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हैं। सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण उनका जीवन समूचे राष्ट्र के लिए एक दिव्य प्रेरणा हैl

Address

17 Carriappa Marg Infront Of Ram Leela Ground
Shahjahanpur
242001

Opening Hours

Monday 8am - 3pm
Tuesday 8am - 3pm
Wednesday 8am - 3pm
Thursday 8am - 3pm
Friday 8am - 3pm
Saturday 8am - 3pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nalanda School of Excellence Chawani Parishad Shahjahanpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category