01/01/2026
फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस
पर वो करिश्मा कर दिखाया है,
जो आज तक हिंदी सिनेमा के इतिहास में कोई नहीं कर पाया। रिलीज के चौथे सोमवार यानी 25वें दिन फिल्म ने 10.75 करोड़ की कमाई के साथ एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसने खान सुपरस्टार्स की बादशाहत को भी हिलाकर रख दिया है.
अब यह फिल्म आधिकारिक तौर पर 700 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। 25 दिनों में कुल 701.25 करोड़ की कमाई करके 'धुरंधर' ने साबित कर दिया है कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर है.
शाहरुख और सलमान की फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद अब 'धुरंधर' की नजरें पैन इंडिया फिल्म 'आरआरआर' के 782 करोड़ के रिकॉर्ड पर टिकी हैं।
जिस रफ्तार से यह फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखकर लगता है कि बॉक्स ऑफिस पर अभी और भी कई बड़े उलटफेर होने बाकी हैं.