Sun Institute Of Teachers Education

Sun Institute Of Teachers Education Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sun Institute Of Teachers Education, Education, Nagla Hazi, 7km milestone from Bareilly mode, Shahjahanpur.

31/07/2025
31/07/2025
जनपद स्तरीय भू जल सप्ताह कार्यक्रम का सफलतापूर्वक हुआ समापन  आज जी. एफ. कॉलेज शाहजहांपुर में जनपद के विभिन्न महाविद्यालय...
24/07/2025

जनपद स्तरीय भू जल सप्ताह कार्यक्रम का सफलतापूर्वक हुआ समापन

आज जी. एफ. कॉलेज शाहजहांपुर में जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के मध्य भू जल संरक्षण सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें हमारे महाविद्यालय सन इंस्टिट्यूट के डी. एल. एड संकाय के प्रशिक्षुओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया जिसमें डी. एल. एड छात्रा रिंकी ने निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर महाविद्यालय एवं समस्त शिक्षकों का मान बढ़ाया ।
महाविद्यालय रिंकी एवं अन्य समस्त प्रतिभागियों को उनके प्रयासों के लिए बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित करता है ।

सभी जन साधारण को सूचित किया जाता है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बीएड प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया...
04/04/2025

सभी जन साधारण को सूचित किया जाता है कि हर वर्ष
की तरह इस वर्ष भी बीएड प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है । इसलिए जो भी इच्छुक अभ्यर्थी हों वो जल्द से जल्द नीचे दिए गए लिंक पर जाकर बीएड करने के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर दें ।

👇 👇 👇

https://cdn3.digialm.com/per/g21/pub/1936/ASM/WebPortal/15/index.html?1936@@15@@1

30/03/2025

आप सभी हिन्द वासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनायें

31/10/2024

31/10/2024

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का मैं सम्मान करता हूँ,
इस दिवाली मैं पटाखों का बहिष्कार करता हूँ ।

क्या है दिवाली का संदेश, आप सब से ये सवाल करता हूँ,
दियों से रोशन हो संसार, चहुँ ओर ये प्रयास करता हूँ,

होगा हम सब को पछताना, पड़ेगा हर कीमत को चुकाना,
न मौका देगी ये कुदरत, बदलनी होगी खुद की फ़ितरत ,

आज फिर मैं अपने मन से ये संचार करता हूँ,
हर दिवाली मैं पटाखों का बहिष्कार करता हूँ ।

।। आकाशवाणी ।।

आप सभी देशवासियों को दीप पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें 🙏🙏

21/10/2024

आज सन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर्स एजुकेशन, शाहजहांपुर के बीएड विभाग के शैक्षिक सत्र 2024 - 26 के नये प्रवेशित प्रशिक्षुओं के लिए एक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी नए प्रशिक्षुओं नें एवं वरिष्ठ छात्रों में मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।

कार्यक्रम का प्रारम्भ नए छात्रों को तिलक लगाकर एवं माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन करते हुए हुआ इसी क्रम में संस्था प्रमुख डॉ विकास अग्रवाल जी ने, विभागाध्यक्ष श्री रचित अग्रवाल जी एवं फार्मेसी डिपार्टमेंट की प्राचार्या डॉ ज्योति सिंह जी नें अपने विचारों को प्रस्तुत किये साथ ही अन्य साथी शिक्षकों नें भी नए छात्रों को बीएड की प्रसंगिकताओं से परिचय कराया ।
कार्यक्रम की कुछ झलकियां आप सभी के समक्ष प्रस्तुत हैं 👇👇

12/10/2024

अर्थ हमारे व्यर्थ हो रहे, पापी पुतले अकड़ खड़े
काग़ज़ के रावण मत फूँकों, ज़िंदा रावण बहुत खड़े

बदलो सभी रिवाज पुराने, जो घर-घर में है आज अड़े
काग़ज़ के रावण मत फूँकों, यहाँ ज़िंदा रावण बहुत खड़े

गोदामों के बाहर कितने, मकरध्वजों के जाल कड़े
काग़ज़ के रावण मत फूँकों, ज़िंदा रावण बहुत खड़े

न्याय, व्यवस्था में कमज़ोरी, आतंकों के है स्वर तगड़े
काग़ज़ के रावण मत फूँकों, ज़िंदा रावण बहुत खड़े

नेताओं के महाकुंभ में, सेवा नहीं प्रपंच बड़े हैं
काग़ज़ के रावण मत फूँकों, ज़िंदा रावण बहुत पड़े हैं

आज शहर स्थित सन इंस्टिट्यूट के शिक्षा संकाय द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर ...
04/10/2024

आज शहर स्थित सन इंस्टिट्यूट के शिक्षा संकाय द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं नें बढ़ चढ़ कर भाग लिया साथ ही सड़क सुरक्षा हेतु प्रण भी लिया

कार्यक्रम की कुछ झलकियां आप सभी के समक्ष प्रस्तुत हैं ।

14/09/2024

शाहजहांपुर जिले के समस्त युवा विद्यार्थियों को अवगत किया जाता है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डीएलएड प्रशिक्षण शैक्षिक सत्र 2024 - 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं ।

अतः जो विद्यार्थी इस सत्र में डीएलएड करने के इच्छुक हैं वे शीघ्र ही ऑनलाइन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर कर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं ।

प्रवेश से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्याओं के समाधान हेतु आप 8858967336 ( प्रवक्ता - श्री आकाश यादव - सन इंस्टिट्यूट शाहजहांपुर ) से संपर्क कर सकते हैं ।

धन्यवाद !

Address

Nagla Hazi, 7km Milestone From Bareilly Mode
Shahjahanpur

Telephone

+918858967336

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sun Institute Of Teachers Education posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category