11/01/2023
*सभी विद्यार्थियों के अभिभावक कृपया ध्यान दें।*
नवोदय विद्यालय समिति में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा के फॉर्म आ चुके हैं।
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।
परीक्षा तिथि 29 अप्रैल है।
आपको बता दें कि प्रत्येक जिले में एक नवोदय विद्यालय हैं जिसमें कुल 80 सीटें मेधावी छात्र छात्राओं से प्रत्येक वर्ष भरी जाती है।
नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए एक प्रवेश परीक्षा होती है जिसको पास करने के बाद विद्यार्थी आवासीय नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए एलिजिबल हो जाता है।
नवोदय विद्यालय में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा आपके विद्यार्थी को दी जाती है। जिसके लिए आपसे कक्षा 8 तक किसी भी प्रकार की कोई फीस नहीं ली जाती है। सभी प्रकार के खर्चों का वहन भारत सरकार के द्वारा किया जाता है।
विद्यार्थी को हॉस्टल, ड्रेस खाने-पीने एवं एवं अन्य जरूरी सुविधाएं निशुल्क दी जाती है।
नवोदय विद्यालय में बढ़ने वाला विद्यार्थी भविष्य में देश के उच्च संस्थानों में एडमिशन प्राप्त करने के लिए योग्य हो जाता है। नवोदय विद्यालय में शिक्षा प्राप्त विद्यार्थी देश एवं विदेश की उच्च कंपनियों के उच्च पदों पर कार्यभार संभालते हैं।
यदि आप अपने बच्चे को नवोदय विद्यालय में एडमिशन दिलाना चाहते हैं तो डिस्टल बूस्टर कंप्यूटर लैब में आकर हमसे संपर्क करें।
आप सभी अभिभावकों से निवेदन है कि अपने बच्चे के उज्जवल भविष्य हेतु अपने बच्चे को इस प्रवेश परीक्षा हेतु अवश्य प्रोत्साहित करें।🙏
SP Hindu Inter College Shahjahanpur
निम्नलिखित दिए गए नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं।
8299355430, 9695214484