Shree balaji Career Point

Shree balaji Career Point Plss come and make your future bright.

11/02/2019
सुख एवं समृद्धि का बसंत आपके जीवन में सदैव बना रहे आप सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं। माँ सरस्वती सभी को ख़ुशी,...
10/02/2019

सुख एवं समृद्धि का बसंत आपके जीवन में सदैव बना रहे आप सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

माँ सरस्वती सभी को ख़ुशी,उल्लास व सुख, समृद्धि का आशीर्वाद दें।

Happy Sunday........
22/07/2018

Happy Sunday........

19/01/2018

19 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:-

1649 - इंग्लैंड नरेश 'चार्ल्स प्रथम' के ख़िलाफ़ मुकदमा शुरू हुआ।

1668 - किंग लुईस चौदहवां तथा सम्राट लियोपेल्ड प्रथम ने स्पेन के बंटवारे को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1839 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने यमन के शहर अदन को जीत लिया।

🚩1905 - बंगला साहित्यकार देवेन्द्रनाथ टैगोर ने अंतिम सांस ली।

1910 - जर्मनी तथा बोलिविया के वाणिज्यिक तथा दोस्ताना समझौता समाप्त।

1920 - अलेक्जेंडर मिलरैंड ने फ्रांस में सरकार का गठन किया।

1921 - मध्य अमेरिकी देशों कोस्टारिका, ग्वाटेमाला, होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1795 - फ्रांसीसी फ़ौजों ने हॉलैंड को तहस-नहस किया।

1812 - बेलिंगटन के ड्यूक के नेतृत्व में स्पेन ने कई महत्त्वपूर्ण शहरों पर कब्ज़ा किया।

1918 - बोलेविको ने पेट्रोगाड स्थित संविधान सभा को भंग कर दिया।

1927 - ब्रिटेन ने अपनी सेना को चीन भेजने का निर्णय लिया।

1938 -
जनरल फ्रांसिस्को फ्रैंको के समर्थक सैनिकों ने बार्सीलोना और वैलेसिया शहरों पर बमबारी की, जिससे 700 व्यक्तियों की मृत्यु हुई।

जनरल मोटर्स ने डीजल इंजन का बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू किया।

1941 - ब्रिटेन की सेना ने अफ्रीकी देश सूडान के कसलफ पर कब्जा किया।

1942 - 'द्वितीय विश्वयुद्ध' के दौरान जापान ने बर्मा (वर्तमान म्यांमार) पर कब्ज़ा किया।

1945 - सोवियत सेनाओं ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान पोलैंड की लोद्ज यहूदी बस्ती को नाज़ी पहरे से आज़ाद कराया। इस बस्ती के लाखों यहूदी निवासियों को हिटलर के आदेश पर यातनागृहों में मौत के घाट उतार दिया गया था।

1949 - कैरेबियाई देश क्यूबा ने इजरायल को मान्यता दी।

1956- सूडान अरब लीग का नौंवा सदस्य बना।

1960 - अमेरिका और जापान के बीच आपसी सुरक्षा समझौता हुआ।

🚩1966 - इंदिरा प्रियदर्शिनी गाँधी को भारत का तीसरा प्रधानमंत्री चुना गया।

1974 - चीन ने सोवियत संघ के एक राजनयिक सहित पाँच लोगों को जासूसी के आरोप में देश से निष्कासित कर दिया।

🚩1975- हिमाचल प्रदेश में भूकंप आया।

1977 - समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध अमेरिका के मिआमी शहर में पहली बार बर्फ़ गिरी।

1981 - अमेरिकी तथा ईरान के बीच समझौते के तहत 52 अमेरिकी बंधकों को रिहा किया गया।

1986 - पहला कम्प्यूटर वायरस 'सी.ब्रेन' सक्रिय किया गया।

1992 - इज़रायल के प्रधानमंत्री 'चितजाक मीर' की मिली-जुली सरकार ने संसद में बहुमत खो दिया।

1994 - परिवहन विमान पर हमले के बाद सरायेवो से लोगों को बाहर निकालने का काम राष्ट्रसंघ अधिकारियों ने स्थगित कर दिया।

1995 - चेचन्या के अलगाववादी राष्ट्रपति भवन से भाग निकले और रूसी तोपख़ाने ने उसे नष्ट कर दिया।

2001 - थाइलैंड में रॉक थाइ पार्टी को बहुमत, तालिबान पर सुयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध प्रभावी।

2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने किसी भी ग़ैर-पाकिस्तानी आतंकवादी का पाकिस्तान में होने से इन्कार किया।

2003 -
मिस्र ने इस्रायल पर हमले रोकने संबंधी अपने प्रस्ताव के बारे में काहिरा में होने वाली बातचीत के लिए फ़िलिस्तीनी गुटों को आमंत्रित किया।

📌भारतीय राजनयिक 'सुधीर व्यास' को पाकिस्तान में प्रताड़ित किया गया।

🚩2004 - हिमाचल प्रदेश में चम्बा ज़िले के गरौला गांव में एक बस के नदी में गिर जाने से 21 लोग मारे गए।

🚩2005 - सानिया मिर्ज़ा लॉन टेनिस के 'आस्ट्रेलिया ओपन' के तीसरे दौर में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

📌2007 - जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद बिन तैमूर अल सईद को देने का फैसला।

2008-
🚩सार्वजनिक क्षेत्र की 'पेट्रोलियम कंपनी' 'इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन' ने 'ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया' के साथ समझौता किया।

श्रीलंका की सेना ने उत्तरी इलाके में हुए संघर्ष में उग्रवादी संगठन लिट्टे के 31 उग्रवादी मार गिराये।

2009-
🚩झारखण्ड में राजनीतिक अनिश्चितता को समाप्त करते हुए केन्द्रीय कैबिनेट ने 'राष्ट्रपति शासन' लगाने का निर्णय किया।

🚩'सूर्यशेखर गांगुली' ने 'पार्श्वनाथ शतरंज ख़िताब' जीता।

🚩2010- पश्चिम बंगाल बिहार और उड़ीसा ने बीटी बैंगन का विरोध किया। देश के कुल बैंगन उत्पादन में इन तीन राज्यों का 60 प्रतिशत हिस्सा है। इसमें पश्चिम बंगाल 30 प्रतिशत, उड़ीसा 20 प्रतिशत व बिहार 11 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है।

2013 - स्काटलैंड के ग्लेन कोए में हिमस्खलन में चार पर्वतारोहियों की मौत।

19 जनवरी को जन्मे व्यक्ति:-

1920 - ज़ेवियर पेरिज डी कुईयार - संयुक्त राष्ट्र संघ के पाँचवें महासचिव थे।

1919 - कैफ़ी आज़मी - फ़िल्म जगत् के मशहूर उर्दू शायर।

1736 - स्कॉटिश आविष्कारक 'जेम्स वाट'।

1809 - लेखक 'एडगर एलन पो'।

1898 - विष्णु सखाराम खांडेकर - मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार।

1935 - सौमित्र चटर्जी - बंगाली फ़िल्म अभिनेता।

19 जनवरी को हुए निधन:-

1597 - मेवाड़ के राजपूत राजा राणा प्रताप सिंह।

1905 - देवेन्द्र नाथ टैगोर (ठाकुर)- नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ ठाकुर के पिता और भारतीय चिंतक, विचारक।

1990 - आचार्य रजनीश- भारतीय विचारक और धर्मगुरु ने पुणे में अंतिम सांस ली।

1995 - उपेंद्रनाथ अश्क- हिन्दी साहित्यकार।

2010 - के. एस. अशवाथ, कन्नड़ फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।

2012 - एंथनी गोंज़ाल्विस - प्रसिद्ध संगीतकार तथा भारतीय व पश्चिमी संगीत के उस्ताद।

2015 - रजनी कोठारी- राजनीतिक विचारक एवं लेखक।

19 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:-

अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)।

।। भारत माता की जय ।।

18/01/2018

18 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:-

1670 - हेनरी मोरगन ने पानामा पर कब्ज़ा किया।

1701 - ब्रैडनबर्ग के फ्रेडरिक तृतीय प्रशिया की गद्दी पर बैठे।

1778 - जेम्स कुक 'हवाई द्वीपसमूह' की खोज करने वाले पहले यूरोपियन बने। इसका नाम उन्होंने 'सेंडविच आइलैंड' रखा।

1782 - अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म हुआ।

1862 - अमेरिकी में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का गठन।

1866 - 'वेसले कॉलेज, मेलबर्न की स्थापना हुई।

1896 - 'एक्सरे मशीन' का पहला प्रदर्शन किया गया।

1919 - 'बेंटले मोटर्स लिमिटेड' की स्थापना हुई।

🚩1930 - रवीन्द्रनाथ टैगोर ने गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।

1945 - सोवियत संघ की सेना पोलैंड के शहर कराकोव में पहुंची तथा जर्मनी को वहां से पीछे हटने पर मजबूर किया।

1951 - नीदरलैंड में झूठ पकड़ने वाली मशीन का पहली बार इस्तेमाल हुआ।

1952 - मिस्र में ब्रिटेन विरोधी दंगे भड़के।

1954 - फनफानी ने इटली में सरकार का गठन किया।

🚩1959 - गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोड़ी।

1960 - अमेरिका तथा जापान ने संयुक्त रक्षा समझौता किया।

1962 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1963 - फ्रांस ने यूरोपीय साझा बाज़ार से ब्रिटेन को अलग करने की वकालत की।

1968 - अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।

तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।

1973 - अमेरिका और उत्तर वियतनाम में शांति समझौते का पाठ तैयार करने के लिए वार्ताकारों की बैठक शीघ्र होने की घोषणा की।

1976 - फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।

1986 - दक्षिण यमन की राजधानी अदन में जबरदस्त संघर्ष शुरू होने पर विदेशी नागरिक भागने लगे।

1987 - लंदन में प्रचार माध्यमों के 40 देशों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में सेंसरशिप के ख़िलाफ़ एकजुट होकर संघर्ष की घोषणा की गई।

1989 - चेकोस्लोवाकिया में लाखों लोगों ने आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में प्रदर्शन किया।

1974 - इजरायल तथा मिस्र ने हथियारों का समझौता किया।

🚩1997 - 'नफीसा जोसेफ़' 'मिस इंडिया' बनीं।

2001 - लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता सम्भाली।

2002 -
🚩संयुक्त राज्य अमेरिका भारत को अत्याधुनिक हथियार देने को राजी, कॉलिन पावेल ने कहा कि पाक आतंकवादियों की सूची पर कार्रवाई करे तभी भारत वार्ता करेगा।

पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में गृह युद्ध समाप्त।

2003 - लीबिया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त।

🚩2004 - भारत ने क्रिकेट की एकदिवसीय शृंखला में आस्ट्रेलिया को 19 रनों से हराया।

2005 -
🚩सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों को पेट्रोल पम्प आवंटित नहीं करने की सिफ़ारिश की।

तीन कैरेबियाई देशों त्रिनिदाद-टोबेगो, ग्रेनेडा, सेंट विसेंट व ग्रेंडाइस के प्रधानमंत्रियों ने साथ मिलकर राजनीतिक एकीकरण का प्रस्ताव रखा।

2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।

2007 - विश्व की सबसे वृद्ध महिला जूली विनफ़्रेड बर्टरंड का कनाडा में निधन।

2008 -
जॉर्ज क्लूने को संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत बनाये गये।

🚩मुख्यमंत्री मायावती की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निजी विश्वविद्यालय खोलने के लिए दिशा-निर्देशों की मंजूरी प्रदान की गयी।

पाकिस्तान के हिंसा प्रभावित उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र के उग्रवादी नेताओं ने अपने समर्थकों से राजधानी इस्लामाबाद पर कब्ज़ा करने का आहवान किया।

दक्षिणी कोलम्बिया स्थित एक ज्वालामुखी फटा।

2009 -
🚩'द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग' ने अपनी सिफ़ारिशें सरकार को पेश कीं।

🚩सौरभ गांगुली को 'बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन' ने सोने के बैट से सम्मानित किया।

18 जनवरी को जन्मे व्यक्ति:-

1841 - महाराष्ट्र के विद्वान् 'महादेव गोविन्द रानाडे' का जन्म हुआ।

1927 - वीणा वादक सुन्दरम बालचंद्रन का जन्म हुआ। / मृत्यु - 1990।

1942 - मुक्केबाज़ मुहम्मद अली का जन्म हुआ।

1972 - विनोद काम्बली - क्रिकेट खिलाड़ी।

1978 - अपर्णा पोपट - भारत की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं।

1985 - मिनिषा लांबा - बालीवुड अभिनेत्री।

18 जनवरी को हुए निधन:-

2013 - दुलारी - भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री थीं।

2003 - हरिवंश राय बच्चन - हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक का निधन।

1996 - एन. टी. रामाराव - राजनीतिज्ञ और अभिनेता।

1966 - बद्रीनाथ प्रसाद - भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ।

1963 - लक्ष्मी नारायण साहू - उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।

1955 - सआदत हसन मंटो - भारत के प्रसिद्ध कहानीकार, लेखक और पत्रकार।

1947 - प्रसिद्ध भारतीय गायक और अभिनेता कुंदन लाल सहगल का निधन जालंधर में हुआ।

18 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:-

अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)।

।। भारत माता की जय ।।

Address

Degree College Road Near Stadium Shahdol
Shahdol
484001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shree balaji Career Point posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category