24/03/2026
नालंदा शिक्षण संस्थान की उधरनपुर शाखा में आज दिनाँक 24-3-26 को परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमे छात्र / छात्राओं तथा उनके अभिभावको ने भाग लिया |
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सोम शेखर दीक्षित जी ने छात्र / छात्राओं की सफलता पर उनको बधाई देते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया |
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ,शाहजहाँपुर ने छात्र / छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर विद्यालय को संबोधित करते हुए बताया कि हर बच्चा एक विशेष गुण के साथ पैदा होता है| अभिभावक को चाहिए की उसके उस विशेष गुण को पहचाने और उसे दिशा निर्देश दे| इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर श्री प्रखर दीक्षित, , भूतपूर्व प्रधानाचार्य एवं विद्यालय अभिभावक श्री करुणा शंकर शुक्ला जी मौजूद रहे|
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सोम शेखर दीक्षित जी के दीप प्रज्वलित कर के की तत्पश्चात प्रथम , द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले छात्र / छात्राओं को उनकी अद्वितीय सफलता पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा , शाहजहाँपुर ने पुरस्कृत किया I
पुरस्कार पाने वाले छात्र / छात्राओं में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र / छात्रायें कक्षा 6 से मोनी दीक्षित, कक्षा 7 से आराध्या सिंह, पीहू प्रजापति, कक्षा 8 से तय्यबा खान, रिषभ गुप्ता, कक्षा 9 से अलीशा खानम तथा अरीशा खान एवं कक्षा 11 से श्रेया, सत्यम वर्मा, पारशिता त्रिवेदी है| द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र / छात्राओं में क्रमश: आदित्य प्रताप, आराध्या राजपूत , सन्वी यादव, मो.अल्तमश खान, विधि सिंह , मो० अर्श, माहम इकबाल, सक्षम गुप्ता, तान्या श्रीवास्तव , अभीक्षा श्रीवास्तव वही तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र / छात्राओं में क्रमश: नितिन सिंह, अंश माथुर, मोहिनी, श्रेस शुक्ला, बालांश गुप्ता, यशी वर्मा, अरीबा शकील, सक्षम मिश्रा, रहमा इक़बाल आदि हैं |
इस अवसर पर विद्यालय के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ योगदान देने वाले छात्र / छात्राओं को सम्मानित किया जिसमे सतत सुधार करने वाले छात्र / छात्रायें, सर्वाधिक अनुशासित एवं विनम्र छात्र / छात्रायें , स्वच्छता और सुव्यवस्था पुरस्कार,उच्चतम उपस्थिति पुरस्कार, खेल भावना पुरस्कार, अभिभावक जागरूकता पुरस्कार,सृजनात्मकता और सांस्कृतिक पुरस्कार शामिल रहे हैं |