01/05/2026
नालंदा शिक्षण संस्थान मूजागढ़ शाहाबाद में कल दिनांक ३०/०४/२६ (बृहस्पतिवार) को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के पूर्व अवसर पर प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में सभी बच्चों को शिक्षकों द्वारा श्रमिक दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। तत्पश्चात इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित गतिविधियों के अन्तर्गत नर्सरी से कक्षा- यू़ के जी तक के नन्हे मुन्ने बच्चों ने नर्स, डॉक्टर, अध्यापक, किसान, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, सब्जी विक्रेता, माली, चपरासी,सफाई कर्मचारी, ड्राइवर, दूधवाला, आदि श्रमिकों की वेशभूषा धारण करके उनकी भूमिका निभाई। इसके साथ ही कक्षा-०१ के छात्र-छात्राओं ने श्रमिकों का आभार व्यक्त करने के लिए सुंदर सुंदर कार्ड बनाकर उन्हें उपहार स्वरुप प्रदान किए । इस अवसर पर विद्यालय शिक्षा निदेशक श्री प्रखर दीक्षित जी ने बच्चों को श्रमिकों के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए कहा कि हम अक्सर उन सेवाओं और उत्पादों को महत्व नहीं देते हैं। जो हमें श्रमिकों द्वारा प्रदान किए जाते हैं। जिन सड़कों पर हम गाड़ी चलाते हैं, जो खाना हम खाते हैं, जो कपड़े हम पहनते हैं, ये सभी चीजें श्रमिकों की कड़ी मेहनत से संभव हुई हैं। यह वे लोग हैं जो लंबे समय तक काम करते हैं, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हैं और हमारे समुदायों के लाभ के लिए अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा को दांव पर लगाते हैं। प्रधानाचार्य श्री मनु कुमार शुक्ला जी नें बच्चों द्वारा किए गए अथक प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रमिक दिवस पर सिर्फ श्रमिकों का जश्न मनाने से कहीं ज्यादा अच्छा है कि हम उनकी गरिमा और मूल्य को पहचाने और उनके साथ सम्मान और निष्पक्षता से व्यवहार करें। श्रमिक हमारे देश का एक अभिन्न अंग है इसलिए हम सभी को उनके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।