Subhan Rabi Uddin

Subhan Rabi Uddin “सबक़ फिर पढ़ सदाक़त का, अदालत का, शुजाअत का,
लिया जाएगा तुझसे काम दुनिया की ईमामत का”

— अल्लामा इक़बाल

20/03/2026

आप सभी को ईद-उल-फ़ितर की दिली मुबारकबाद🫂

अल्हम्दुलिल्लाह! आज 27वीं शब के मौके पर कई मस्जिदों में तरावीह में क़ुरआन मुकम्मल हुआ। छोटे भाई हुज़ैफ़ा के साथ साथ और स...
16/03/2026

अल्हम्दुलिल्लाह! आज 27वीं शब के मौके पर कई मस्जिदों में तरावीह में क़ुरआन मुकम्मल हुआ। छोटे भाई हुज़ैफ़ा के साथ साथ और सभी बच्चों को बहुत मुबारकबाद जिन्होंने मुकम्मल क़ुरआन सुनाया। ये वालिदैन के लिए बहुत फ़ख्र और नेमत की बात है की आपके घर से एक हाफ़िज़-ए-क़ुरआन तैयार हुआ।

अल्लाह तआला हम सबको क़ुरआन को पढ़ने, समझने और उस पर अमल करने की तौफीक़ अता फरमाए। आमीन। 🤲

आज आपको हम से जुदा हुए पूरा एक साल हो गया, लेकिन आपकी मौजूदगी हर जगह महसूस होती है। लोग आगे आकर दुआ देते हैं, सिर्फ इसलि...
12/03/2026

आज आपको हम से जुदा हुए पूरा एक साल हो गया, लेकिन आपकी मौजूदगी हर जगह महसूस होती है।

लोग आगे आकर दुआ देते हैं, सिर्फ इसलिए कि मैं आपका बेटा हूँ। वे मुझे आपके साथ गुज़रे हुए पलों की कहानियाँ सुनाते हैं — आपके साथ किए गए सफ़र, साथ बैठकर खाए गए खाने, और उन लम्हों की जब आप उनके साथ खड़े थे। वो बताते हैं कि आप उनके खुशियों में भी साथ थे और उनके दुखों में भी। आप हमेशा लोगों के साथ खड़े रहते थे।

किसी इंसान के लिए यह बहुत कम होता है कि वह अपने पीछे इतने लोगों के दिलों में इतना प्यार और इज़्ज़त छोड़कर जाए।तब मुझे एहसास होता है कि आपने कितनी खूबसूरत ज़िंदगी जी और कितने दिलों में अपनी जगह बनाई।

मैं आपसे वादा करता हूँ — आपकी दी हुई इज़्ज़त को हमेशा संभालकर रखूँगा। आपका बेटा होने का फ़ख़्र पूरी ज़िंदगी साथ रहेगा।

आपकी बहुत याद आती है, डैडी।

मेरी अल्लाह से दुआ है जो पूरी कायनात का सच्चा और वाहिद मालिक है। मेरे डैडी की मग़फ़िरत फ़रमाए, उन्हें क़ब्र के अज़ाब से महफ़ूज़ रखे, उनके दर्जात बुलंद करे और जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता फ़रमाए।

और जो भी लोग इस दुनिया से रुख़्सत हो चुके हैं, सबकी मग़फ़िरत फ़रमाए और उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता करे।

आमीन।

Address

Milkiyan Street
Seohara
246746

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Subhan Rabi Uddin posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share