22/08/2025
BSSC: बिहार में 3727 ऑफिस अटेंडेंट की बहाली होगी
अंतिम तिथि: 26 सितंबर 2025
नौकरी की राह देख रहे युवा 25 अगस्त से कर सकते हैं आवेदन
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने ऑफिस अटेंडेंट के 3727 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट( bsscbihargov) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 25 अगस्त 2025 से आवेदन शुरू होगा। लेवल-1 के अनुसार सैलरी होगी। प्रीलिम्स एग्जाम में 100 ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन होंगे। इसमें जनरल स्टडीज विषय से 40 अंक, मैथ्स 30 अंक, सामान्य हिंदी 30 अंक का होगा। एग्जाम ड्यूरेशन 2 घंटे होगा। सही उत्तर पर 4 अंक, गलत पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।
आवेदन शुल्क: जनरल, ओबीसी को 540 रुपए और अन्य को 135 रुपए देने होंगे।
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित की गई है। ओबीसी को 3 वर्ष की छूट और एससी, एसटी को 5 वर्ष की छूट दी जा रही है। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 से की जाएगी।
कैसे करें आवेदन:
ऑफिशियल वेबसाइट (bssc डोट bihar डोटgov डोटin)पर जाएं। होम पेज पर दिए गए ऑफिस अटेंडेंट के अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। अब डिटेल्स दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
चयन प्रक्रिया: प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर चयन होगा।
Gemini can make mistakes, s