01/10/2022
विश्वरंग' 2022 के अंतर्गत शहर से गांव कस्बों तक पुस्तक यात्राओं का अनूठा आयोजन
22 से 30 सितंबर के दरमियान होगी व्यापक गतिविधियां
आधुनिक संचार माध्यमों की तमाम चुनौतियों के बीच जनता को किताबों की दुनिया में लौट आने का एक विशाल अभियान "विश्व रंग पुस्तक यात्रा' की शक्ल ले रहा है। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्व कला एवं संस्कृति केंद्र तथा वनमाली सृजन पीठ की पहल पर भोपाल , बिलासपुर, खंडवा, वैशाली और हजारीबाग में एक साथ दस पुस्तक यात्राएँ शहरों , कस्बों, गाँवों से गुजरते हुए स्थानीय लोगों से पुस्तक संस्कृति से जुड़ने का आह्वान करेगी। इस कड़ी के अंतर्गत यह यात्रा भोपाल से चलकर आज दिनांक 23/09/2022 शुक्रवार को सीहोर पहुंची जहां फंदा टोल नाका सीहोर में पुस्तक यात्रा का स्वागत किया गयाA यहां से यात्रा आइसेक्ट प्रधान मंत्री कौशल केंद्र सीहोर से होते हुए शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंची जहां विद्यालय की ओर से पुस्तक यात्रा का भव्य स्वागत किया गया, तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सीहोर विधायक श्री सुदेश राय एवं विशेष अतिथि सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश राठौर जी, साहित्यकार पुस्तक यात्रा के संयोजक श्री संतोष कौशिक जी, श्री संतोष उपाध्याय जी, श्री विकास पांडे जी, सीहोर क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राजेश गुप्ता जी उपस्थित रहे विश्वरंग पुस्तक यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विधाओं में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीहोर एवं शासकीय एम. एल .बी. विद्यालय सीहोर के छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया साथ ही इस अवसर पर दोनों विद्यालय के शिक्षकों का सम्मान किया गया Aकार्यक्रम के अंत में अतिथि महोदय का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया