MP GK & Current Affairs

MP GK & Current Affairs This Page helps you to study mp GK and daily mp current affairs

13/02/2020

Like. share and. comment
4 फरवरी 2020
मध्यप्रदेश डैली करंट अफेर्स

@). कान्हा किसली नेशनल पार्क की स्थापना कब की गई ?

A). 1955
B).1944
C). 1933
D). 1965

अगर आप इस प्रश्न का उत्तर जानते हो हमें कमेंट कर के बताए ।

1). मध्यप्रदेश के खिलचीपुर में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के अंतर्गत कितने किसानों का कर्ज माफ किया गया है ?

A). 1376
B). 1275
C). 1876
D). 1296

ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने बताया है कि जय किसान फसल ऋण माफी योजना के दूसरा चरण शुरू हो चुका है तथा इस चरण के अंतर्गत किसानों का 50 हजार से 1 लाख तक फसल ऋण माफ किया जाएगा ।
इसी के अंतर्गत खिलचीपुर के 1376 किसानों का 9 करोड़ 48लाख का फसल ऋण माफ किया गया है।

2). मध्यप्रदेश में फरवरी माह में बिजली की अधिकतम मांग कितनी रही ?

A). 14555 मेगावाट
B). 15333 मेगावाट
C). 16211 मेगावाट
D). 14119 मेगावाट

मध्य प्रदेश के इतिहास में 3 फरवरी को बिजली की अधिकतम मांग का नया रिकॉर्ड बना है, राज्य के बिजली सेक्टर के इतिहास में पहली बार बिजली की 1 दिन की अधिकतम मांग 14555 मेगावाट दर्ज की गई है । ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने बताया है कि प्रदेश में लगातार बिजली की मांग बढ़ने का मुख्य कारण कृषि के क्षेत्र में बढ़ोतरी और इनसे सिंचाई के नए साधनों के बढ़ने से बिजली की खपत बड़ी है।

3). किशोर कुमार सम्मान से किसे सम्मानित किया जाएगा ?

A). वहीदा रहमान को
B). ए आर रहमान को
C). करणजीत पवार को
D). निम्न में से कोई नहीं

संस्कृति मंत्री डॉ विजयलक्ष्मी साधो मुंबई में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान के निज निवास स्थान पर पहुंचकर राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया है,
इन्हें सम्मान स्वरूप 2 लाख की राशि साल, श्रीफल भेंट किए गए हैं।
दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर अवार्ड हासिल करने वाली वहीदा जी को फिल्म फेयर का जीवनकाल सफलता पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।

4). मध्य प्रदेश शासन के पशुपालन मंत्री कौन हैं ?

A). विजयलक्ष्मी साधो
B).लाखन सिंह यादव
C). प्रियव्रत सिंह
D). निम्न में से कोई नहीं

पशुपालन मत्स्य विकास एवं मछुआ कल्याण मंत्री श्री लाखन सिंह यादव हैं, जो कि हाल ही में बड़वानी जिले के सेंधवा में मिनी डेरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे।
विजयलक्ष्मी साधो सांस्कृतिक मंत्री हैं ।
प्रियव्रत सिंह ऊर्जा मंत्री हैं ।

5). मध्यप्रदेश शासन ने आदिवासी क्षेत्रों में 50 सामुदायिक भवन बनाने के लिए कितने रुपए स्वीकृत किए हैं ?

A). 34 करोड़ रुपए
B). 35 करोड़ रुपए
C). 28 करोड रुपए
D). 40 करोड़ रुपए

राज्य शासन ने प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, भारिया, और सहरिया जनजाति वाले क्षेत्रों में 50 सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 34 करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत की है ।
इनमें से संभागीय स्तर पर 3 सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए 6 करोड रुपए स्वीकृत किए गए है।
10 जिला स्तरीय सामुदायिक भवन निर्माण के लिए ₹10 करोड़ रुपए स्वीकृत किए है।
तथा 37 विकास खंड स्तरीय सामुदायिक भवन निर्माण के लिए ₹18 करोड़ 50 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

13/02/2020

03 फरवरी 2020
मध्यप्रदेश डैली करंट अफेयर्स

1). इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड 21 का आयोजन कहां किया जा रहा है?

A). मध्य प्रदेश में
B). मुंबई में
C). दिल्ली में
D). गुजरात में

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवार्ड आईफा 21 का आयोजन पहली बार मुंबई के बाहर मध्यप्रदेश में आयोजित हो रहा है जो कि मध्यप्रदेश के दो शहर भोपाल व इंदौर में आयोजित किया जाएगा।
भोपाल के मिंटो हाल में 21 मार्च को
इंदौर में 27 एवं 29 मार्च को आयोजित होगा

2). मध्य प्रदेश के किस राष्ट्रीय उद्यान में हाल ही में किए गए सर्वे में 12 दुर्लभ पक्षियों की प्रजाति पाई गई हैं ?

A). कुनो राष्ट्रीय उद्यान
B). पन्ना राष्ट्रीय उद्यान
C). कान्हा किशली राष्ट्रीय उघान
D). कोई नही

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में कराए गए पक्षीयो के सर्वे में 174 प्रजातियों का पता लगा है, इनमें से 12 दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी है।
इस सर्वे के लिए लगभग 60 लोगों की मदद ली गई इन व्यक्तियों को 22 टीमों में बांटकर 44 सर्वे रोड पर पक्षियों का सर्वे कराया गया। इस सर्वे के परिणाम स्वरूप 174 प्रजाति के पक्षियों का पता लगा इनमें से 12 दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी है जो कि देश मे बमुश्किल ही देखने को मिलते है।

3). हाल ही में मध्यप्रदेश के किस जिले की नगर पालिका परिषद में शहरी पेयजल योजना का भूमि पूजन किया है ?

A). अनूपपुर
B). आगर मालवा
C). शाजापुर
D). सीहोर

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह ने अनूपपुर जिले की नगर पालिका परिषद पसान में 32 करोड़ लागत की मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना का भूमि पूजन किया है। इस योजना का लाभ पसान नगर के 5600 परिवारों को मिलेगा। तथा नगरपालिका के हर वार्ड के 4 युवक, युवतियों को अनिवार्य रूप से रोजगार प्रदान किया जाएगा।

4). मध्य प्रदेश के किस शहर में भव्य नृत्य समारोह का आयोजन किया जाना है ?

A). खजुराहो
B). पंचमणि
C). बड़वानी
D). निम्न में से कोई नहीं

मध्यप्रदेश शासन द्वारा विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में वर्ष 2020 में 20 से 26 फरवरी तक भव्य नृत्य समारोह आयोजित किया जाएगा।
यहां समारोह भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली पर केंद्रित होगा जोकि 20 फरवरी से प्रारंभ होकर 26 फरवरी तक चलेगा।

5). प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में उल्लेखनीय कार्य करने की श्रेणी में मध्य प्रदेश की किस महिला को सम्मानित किया गया है ?
A). श्रीमती ईरानी
B). श्रीमती इमरती देवी
C). श्रीमती अहिल्या देवी
D). निम्न में से कोई नहीं

केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में मध्यप्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी को पुरस्कार प्रदान किया है ।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय श्रेणी में मध्यप्रदेश को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ,
जिला स्तरीय श्रेणी में प्रदेश के इंदौर जिले को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह के क्रियान्वयन के लिए प्रदेश को देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं एवं माताओं को 6 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, यहां सहायता राशि उनके खाते में सीधी जमा कराई जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान महिलाओं को जागरूक करना तथा जच्चा-बच्चा देखभाल तथा संस्थागत सेवा के उपयोग को बढ़ावा देना है।
महिलाओं को मिलने वाली ₹6000 की राशि को तीन किस्तों में प्रदान किया जाता है।
प्रथम क़िस्त महिला को गर्भावस्था के दौरान पंजीकरण के समय ₹1000 की राशि प्रदान की जाती है।
दूसरी किस्त गर्भावस्था के 6 माह पश्चात तथा प्रसव के पहले ₹2000 की दूसरी किस्त दी जाती है ।
तीसरी किस्त बच्चे के जन्म का पंजीकरण और उसके प्रथम चक्र का टीकाकरण पूरा होने पर 2000 रुपए की राशि प्रदान की जाती है।

13/02/2020

02 फरवरी 2020
मध्यप्रदेश डैली करंट अफेयर्स

1). राजभवन के चिकित्सकों द्वारा रेन बसेरा कहां पर आयोजित किया गया ?
शाहजहानी पार्क में
नूरजहां पार्क में
मिंटो हॉल में
उपरोक्त में से कोई नहीं

राजभवन के चिकित्सकों द्वारा शाहजहां पार्क में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और एलोपैथिक चिकित्सा विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दी।

2). नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम एक शाम वाले ने के साथ में शामिल हुए मंत्री श्री पी सी शर्मा कौन से मंत्री हैं ?
जनसंपर्क मंत्री
जल मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री
उपरोक्त में से कोई नहीं

जनसंपर्क मंत्री श्री पी सी शर्मा नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम एक शाम वाले नी के साथ में शामिल हुए इस कार्यक्रम में जो हर अली द्वारा मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी गई तथा इन गीतों के माध्यम से भोपाल वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया ।

3). ओरछा महोत्सव 2020 कब आयोजित किया जाएगा ?
6 से 8 मार्च
5 से 7 मार्च
10 से 12 मार्च
10 से 12 फरवरी

निमाड़ी जिले के ओरछा में 6 से 8 मार्च तक ओरछा महोत्सव 2020 को आयोजित किया जाएगा ।

4). जेरोन महोत्सव के दौरान किस जिले में नया अस्पताल खोले जाने को स्वीकृति प्रदान की गई है ?
निमाड़ी जिले में
रतलाम जिले में
बड़वानी जिले में
उपरोक्त में से कोई नहीं

निमाड़ी जिला मुख्यालय पर 60 बिस्तर क्षमता वाला नया अस्पताल खोला जाएगा इसकी घोषणा वाणिज्यकर मंत्री श्री बृजेश सिंह राठौर ने जेरोन महोत्सव के अंतर्गत की ।

5). राष्ट्रीय कालिदास सम्मान से किसे सम्मानित किया जाएगा ?
उमा शर्मा
जतिन गोस्वामी
निर्मल ओझा
ए तथा बी

मध्यप्रदेश शासन द्वारा शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में स्थापित राष्ट्रीय कालिदास सम्मान से कथक नृत्यांगना गुरु उमा शर्मा एवं वरिष्ठ नृत्य गुरु जतिन गोस्वामी को राष्ट्रीय कालिदास सम्मान से सम्मानित किया जाएगा यहां सम्मान खजूराव में 20 फरवरी को नृत्य समारोह के शुभारंभ पर प्रदान किया जाएगा।
नैतिक गुरु जतिन गोस्वामी को वर्ष 2017 तथा उमा शर्मा को वर्ष 2018 के लिए सम्मानित किया जाएगा इस सम्मान के अंतर्गत ₹200000 की राशि प्रदान की जाएगी।

12/02/2020

01 फरवरी 2020 मध्यप्रदेश डैली करंट अफेयर्स

1). नर्मदा जयंती कब मनाई जाती है ?

A). शुक्ल पक्ष सप्तमी
B). शुक्ल पक्ष नवमी
C). कृष्ण पक्ष अस्टमी
D). कृष्ण पक्ष पंचमी

जनसंपर्क मंत्री श्री पी सी शर्मा ने नर्मदा जयंती पर नर्मदा मंदिर में मां नर्मदा की पूजा अर्चना की जो कि इस साल 1 फरवरी को मनाई गई।
नर्मदा नदी का उद्गम मैकल पर्वत के अमरकण्टक से।
होशंगाबाद के पावन नर्मदा तट सेठानी घाट में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे भक्ति भाव से मां नर्मदा जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया

2). राज्य स्तरीय गुरु नानक देव जी प्रांतीय ओलंपिक खेल मैं मध्यप्रदेश में कितने खिलाड़ियों का बीमा करवाया है? ?

A). 822
B). 922
C). 615
D). 515

इन खेलों का आयोजन टीटी नगर स्टेडियम में होगा जो 7 दिनों तक चलेगा ।
इन खिलो में शामिल हिने वाले 822 खिलाड़ियों का मध्यप्रदेश सरकार ने बीमा करवाया है। तथा ऐसा कराने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है ।
इसके अलावा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि में भी कई गुना वृद्धि की गई है,
खिलाड़ियों को शासकीय नौकरी में 5 फ़ीसदी आरक्षण दिए जाने का निर्णय लिया गया, मध्यप्रदेश शासन ने कहा है कि "खेलो इंडिया" यूथ गेम के पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दुगनी कर दी कर दी जाएगी।

3). मध्य प्रदेश के किस विद्युत वितरण कंपनी ने अपने वितरण केंद्रों में केवल ऑनलाइन बिल भुगतान को मंजूरी दी है ?

A). मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी
B). पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी
C). पश्चिमी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी
D). उपरोक्त में से कोई नहीं

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्य क्षेत्र के 32 वितरण केंद्रों में 1 फरवरी से उपभोक्ताओं से बिजली बिल का भुगतान केवल ऑनलाइन से ही प्राप्त किया जाएगा ।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने कहा है कि उपभोक्ताओं को लंबी लाइनों से छुटकारा दिलाने तथा समय को बचाने के लिए इस तरह की प्रणाली को अपनाया जा रहा है ।
ऑनलाइन भुगतान करने पर 5 से ₹20 तक की छूट भी प्रदान की जाएगी तथा उपभोक्ताओं को बिल भुगतान के तुरंत जानकारी भी मिल सकेगी।

4). किशोर कुमार सम्मान पुरुस्कार से किसे नवाजा जाएगा ?

A).. वहीदा रहमान
B). मुकेश यादव
C). कीर्ति विश्नोई
D). कोई नही

संस्कृति मंत्री डॉ विजयलक्ष्मी साधो 4 फरवरी को मुंबई में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान को उनके निज निवास पर मध्य प्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित किशोर कुमार सम्मान 2018 से सम्मानित किया जाएगा ।
उन्हें सम्मान स्वरूप ₹2 लाख रुपये, शाल, श्रीफल प्रदान किए जाएगा।

5). मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से किसे नवाजा जाएगा ?
A). सुमन कल्याणपुर
B). कुलदीप सिंह
C). उपरोक्त में से दोनों
D). अरविंद अहूजा

मध्यप्रदेश शासन ने पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर तथा संगीत निदेशक श्री कुलदीप सिंह को प्रदेश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया है ।
यह पुरस्कार 6 फरवरी को इंदौर में आयोजित इंदौर में आयोजित किए जा रहे समारोह में प्रदान किया जाएगा
सम्मान स्वरूप 2 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

Please like the page

06/02/2020

" 01 जनवरी 2020 मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स "

1). किसानों को अनुसूचित मंडियों में प्याज बेचने पर समर्थन मूल्य कितने रुपए प्रति कुंतल के अंतर की राशि का भुगतान मुख्यमंत्री प्याज कृषक प्रोत्साहन योजना में किया जाएगा?

₹500
₹700
₹800
₹950

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में प्याज उत्पादक किसानों को अनुसूचित मंडियों में प्याज बेचने पर क्रय मूल्य एवं समर्थन मूल्य ₹800 प्रति कुंटल के अंतर की राशि का भुगतान मुख्यमंत्री प्याज प्रोत्साहन योजना में किया जाना है।

2). स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 लीग में मध्यप्रदेश के खरगन ने 10 लाख जनसंख्या वाली केटेगरी में कौन सा स्थान प्राप्त किया ?
तीसरा
दूसरा
पहला
पांचवा

इस सर्वेक्षण में प्रथम स्थान पर झारखंड का जमशेदपुर रहा,
द्वितीय स्थान पर नई दिल्ली,
तृतीय स्थान पर खरगोन रहा।

3).स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में मध्य प्रदेश का कौन सा शहर लगातार चौथी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना ?

इंदौर
भोपाल
ग्वालियर
जबलपुर

31 दिसंबर 2019 को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने इंदौर को लगातार चौथी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया।
इंदौर के बाद दूसरे स्थान पर गुजरात का राजकोट रहा ।
और तीसरे स्थान पर नवी मुंबई शहर रहा ।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पिछली तिमाही स्वक्षता सर्वेक्षण में दूसरे स्थान पर रहा था लेकिन इस बार तीन पायदान नीचे खिसक कर पांचवें पायदान पर पहुंच चुका है।

4). निरोगी काया अभियान में मध्यप्रदेश का कोन सा संभाग पहले स्थान पर रहा ।

जबलपुर
सागर
भोपाल
रीवा

मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रारंभ किए गए निरोगी काया अभियान में रीवा संभाग 75% उपलब्धियों के साथ पहले स्थान पर रहा।
इंदौर 70% के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
तथा भोपाल 69% उपलब्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
5). बेहतर वित्तीय प्रबंध के चलते राज्य सरकार अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के कितने प्रतिशत तक का कर्ज ले सकती है।

2.5%
3.5%
6.5%
5.5%

राज्य सरकार अपने सरल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 3.5% तक कर्ज ले सकती है।
इस हिसाब से मध्य प्रदेश 28 हजार करोड रुपए तक का कर्ज ले सकता है।
मध्य प्रदेश अब तक कुल मिलाकर 1 लाख 86 हजार करोड रुपए का कर्ज ले चुका है।
6).रजा पुरस्कार के लिए मध्यप्रदेश के कितने वर्ष तक की आयु के चित्रकार सम्मानित हो सकते हैं।

32 वर्ष तक के
62 वर्ष तक के
42 वर्ष के
52 वर्ष तक के

यहां पुरस्कार उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला एकेडमी द्वारा दिया जाता है।
जो की कविता तथा चित्रकारी के लिए प्रदान किया जाता है।
रजा पुरस्कार के लिए प्रदेश के 42 वर्ष तक की आयु वाले चित्रकार,
तथा 55 वर्ष तक की आयु वाले कवि अपनी प्रविष्टि प्रस्तुत कर सकें सकते हैं।
चित्र कला तथा कविता के लिए 25-25 हज़ार की राशि प्रदान की जाती है।

7). मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अधिवक्ता दिवस के रूप में किस दिवस को मनाने का निर्णय लिया गया है

1 दिसंबर
2 दिसंबर
3 दिसंबर
4 दिसंबर

Address

Sehore
466001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MP GK & Current Affairs posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to MP GK & Current Affairs:

Shortcuts

Share

Category