07/07/2016
Hi friends
[7/7, 03:35] Mr. chakardhar sharma: ग्रेड थर्ड शिक्षकों के 15 हजार पदों के लिए 11 से आवेदन
Bhaskar News Network | Jul 07,2016 3:20 AM IST
Facebook
Whatsapp
दोसाल से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए राहतभरी खबर है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से 15 हजार पदों पर तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती के लिए 11 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। अंतिम तिथि 1 अगस्त रहेगी। प्रथम लेवल के 7500 और द्वितीय लेवल के भी इतने ही पद हैं। आवेदन रीट या आरटेट में 60%या इससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थी कर सकेंगे।
प्रदेश में सामाजिक विज्ञान के अधिशेष शिक्षक हैं। ऐसे में लेवल द्वितीय में सामाजिक विज्ञान के पदों पर भर्ती नहीं होगी। हिंदी विषय के शिक्षकों की भर्ती भी केवल बाड़मेर में होगी। यहां 100 पदों पर भर्ती होगी। झुंझुनूं जिले में कोई भर्ती नहीं होगी। जयपुर जिले में प्रथम लेवल के 200,द्वितीय लेवल में केवल अंग्रेजी के 300 पदों पर विशेष शिक्षकों के 17 पदों पर भर्ती होगी।
👇👇👇👇👇👇