Rahul Bagri

Rahul Bagri Commerce teacher
GHSS Chorwari Satna MP INDIA

07/12/2025
27/11/2025

सब इन आंखों का जादू है
#बच्चे #बचपन

30/08/2025

हमें यह उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि सभी बच्चे एक साथ मंजिल तक पहुंचेंगे। हां, हमें यह प्रयत्न करते रहना होगा कि कोई भी बच्चा बीच रास्ते में ही अपनी जर्नी न छोड़ दे।
हमारी जिम्मेदारी है कि देर से ही सही पर हर बच्चा अपनी 'यात्रा' जरूर पूरी करे।👏🏼👏🏼👏🏼

20/06/2025

एक आदेश आया है…
जिसमें कहा गया है कि छोटे विद्यालयों को, जहाँ छात्र संख्या कम है, उन्हें पास के बड़े विद्यालयों में मर्ज कर दिया जाए।
इस आदेश में ‘शैक्षिक गुणवत्ता’, ‘संसाधनों का समुचित उपयोग’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया है।
लेकिन शायद इस आदेश में कहीं ये नहीं लिखा कि—

उस छोटे से गाँव के छोटे से बच्चे की छोटी टांगों में इतनी ताक़त नहीं कि वो रोज़ दो किलोमीटर का रास्ता तय कर पाए।
या यह कि उस स्कूल की इमारत नहीं, उस गाँव की उम्मीद मर्ज होने जा रही है।

हम शिक्षक हैं हमने सिर्फ़ पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाया,
हमने बच्चों की भाषा, चाल, डर, अभाव, और उम्मीदें भी पढ़ी हैं। हमें पता है कि विद्यालयों का मर्ज कोई काग़ज़ी बदलाव नहीं होता,
यह उस बच्चे के लिए बड़ा झटका है, जिसकी दुनिया का पहला सपना वही स्कूल होता है।

RTE Act (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) साफ़ कहता है कि 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को स्थानीय स्तर पर शिक्षा मिलना अनिवार्य है।
फिर यह “मर्ज” किस अधार पर किया जा रहा है?
क्या अब हम कानूनों को भी सुविधा के हिसाब से तोड़ने-मरोड़ने लगे हैं?

नामांकन कम होने की बात करने वालों से पूछिए ,
क्या आपने कभी गांव के उन रास्तों को देखा है जो बारिश में कीचड़ और गर्मी में तपते हैं?
क्या आपने कभी उन बच्चों से बात की है जो सुबह भूखे पेट स्कूल आते हैं,
या उन माता-पिता से जिनके लिए 500 मीटर की दूरी भी बच्चों की सुरक्षा का सवाल है?
हम विरोध नहीं कर रहे हम चेतावनी दे रहे हैं,
कि अगर इन आदेशों को जमीन की सच्चाई से नहीं जोड़ा गया,
तो शिक्षा का भविष्य सिर्फ़ रिपोर्टों और आंकड़ों में ही जीवित रह जाएगा।
आज जो शिक्षक बोल रहा है, वो व्यवस्था का दुश्मन नहीं है वो बच्चों का संरक्षक है।
हम किसी योजना के खिलाफ़ नहीं,
उस दृष्टिकोण के खिलाफ़ हैं जिसमें स्कूल एक बोझ समझे जा रहे हैं।
हम मानते हैं कि हर गाँव का स्कूल, उस गाँव की शान होता है।
उसे विलय करना, उस गाँव के भविष्य को छोटा करना है।

इसलिए हम चुप नहीं हैं।
हम हर शिक्षक, अभिभावक और जागरूक नागरिक से आह्वान करते हैं आइए, इस निर्णय को चुनौती नहीं, पर समीक्षा देने की मांग बनाएं।
शिक्षा को आंकड़ों से नहीं, इंसानियत से समझा जाए।

Share करें



#विद्यालय_मर्ज_का_विरोध
#शिक्षक_की_आवाज़
#शिक्षा_का_अधिकार
#गाँव_का_स्कूल_बचाओ

11/05/2025

Discipline is boring.

Hard work is boring.

Studying is boring.

Doing the same thing every day is boring.
If you want to go far in life, learn to be bored, silent, and alone.

25/06/2024
10/07/2023

गुरूर किस बात का ।।। जनाब मिट्टी में मिल जाना है एक दिन सबको।।

08/04/2023

उत्तम स्वास्थ्य मनुष्य जीवन की बड़ी उपलब्धि है। वैश्विक स्तर पर चिकित्सा के क्षेत्र में नए अनुप्रयोगों के अंतर्राष्ट्रीय मानक तय करने हेतु गठित विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना दिवस तथा #विश्व_स्वास्थ्य_दिवस की हार्दिक शुभेच्छा।

02/04/2023

लक्ष्य बनाएँ, सफलता पाएँ...
Mehnat....

Address

93/2 Jhali
Satna
485666

Telephone

+917898393004

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rahul Bagri posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Rahul Bagri:

Shortcuts

Share

Category