06/02/2023
स्वामी विवेकानंद न्यू विज़न पब्लिक स्कूल रामपुर बाघेलान में मनाया गया गणतंत्र दिवस
स्वामी विवेकानंद न्यू विज़न पब्लिक स्कूल लामी करही रामपुर बाघेलान में बड़े हर्सोल्लास के साथ 74वा गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि श्री सज्जन सिंह तिवारी जी, अध्यक्षता श्री सुधीर सिंह राठौर वरिष्ठ पत्रकार के द्वारा की गई विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री नौदुर्गा गुप्ता जी थे। मुख्यातिथि श्री सज्जन सिंह तिवारी जी के द्वारा दीप प्रज्वलित तथा ध्वजारोहण किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत अविनाश त्रिपाठी जी के द्वारा किया गया। स्कूल के नटखट बच्चों के द्वारा रंगारंग मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति की गई,कार्यक्रम में स्कूल की अध्यक्ष श्री कृष्णा मिश्रा, कोशाध्यक्ष श्रीमती सुषमा त्रिपाठी स्कूल के संचालक श्री विवेकानंद त्रिपाठी और श्री पवन मिश्रा जी उपस्थित रहे। स्कूल में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र छात्रों को सम्मानित किया गया, स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती पुष्पांजलि मिश्रा के द्वारा दिया गया जिसमें भविष्य में स्कूल के विकाश के लिए अपने जो लक्ष्य निर्धारित है उन्हें पूरा करने का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान अभिभावको और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रिया नामदेव और मृत्युंजय त्रिपाठी के द्वारा किया गया।मंचासीन अतिथियों के द्वारा सभी छात्र छात्राओं को आशिर्वाद भाषण दिया गया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। स्कूल के संचालक श्री विवेकानंद त्रिपाठी के द्वारा आये हुए सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में अथितियों के रूप में विनय त्रिपाठी, गंगाधर द्विवेदी, उमाकांत द्विवेदी, श्रीमती ममता विश्वास सरपंच बहेलिया, अमर सिंह आदि उपस्थित थे।
स्कूल स्टाफ में विवेक द्विवेदी, शुभम कुशवाहा, संध्या सोनी, साधना सोनी, अभिलाषा सिंह, प्रियंवदा, रीना विश्वकर्मा उपस्थित रहे।