Govt. Polytechnic College Satna

Call Directions Contact the school

Govt. Polytechnic College Satna Welcome to Govt. Polytechnic College Satna

"This is The Official Page of GPC Satna" Govt.Polytechnical College Satna , is the only Govt. of Madhya Pradesh .

technical institution in the Baghelkhand region offering Diploma Courses in several disciplines , is at present affiliated to R.G.T.U ,Bhopal and approved by A.I.C.T.E., New Delhi and Govt.

"सेवा संकल्प अभियान"शासकीय पालीटेक्निक महाविद्यालय सतना
17/09/2026

"सेवा संकल्प अभियान"
शासकीय पालीटेक्निक महाविद्यालय सतना

विश्वकर्मा जयन्ती कार्यक्रम 2026
17/09/2026

विश्वकर्मा जयन्ती कार्यक्रम 2026

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सतनादिनांक : 23 जुलाई, 2026श्री एम.एन. मिश्रा जी ने संस्था प्राचार्य का  कार्यभार ग्रहण ...
23/07/2026

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सतना
दिनांक : 23 जुलाई, 2026
श्री एम.एन. मिश्रा जी ने संस्था प्राचार्य का कार्यभार ग्रहण किया

तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, मध्यप्रदेश शासन, मंत्रालय द्वारा श्री मुक्ति नाथ मिश्रा जी को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय सतना का संस्था प्रमुख और सतना,पन्ना और पवई पॉलीटेक्निक का आहरण संवितरण अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिसके परिपालन में आज दिनांक 23 जुलाई, 2026 को श्री मुक्तिनाथ मिश्रा ने संस्था में प्राचार्य के पद का कार्यभार विधिवत ग्रहण किया।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत महाविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, अनुशासन, कौशल विकास, उद्योग–संस्थान सहयोग तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक सहयोग से कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।
महाविद्यालय परिवार ने श्री मिश्रा का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

24 जून 2026 को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (एबीजी) द्वारा आयोजित कैंपस ड्राइव में शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सतना के वि...
24/06/2026

24 जून 2026 को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (एबीजी) द्वारा आयोजित कैंपस ड्राइव में शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सतना के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखा से श्रद्धा यादव, सोनम विश्वकर्मा, पलक द्विवेदी, आरती गौतम, शुभम विश्वकर्मा एवं अभिषेक गर्ग तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा से अमित सोनी, अनिल कोरी, खुशी त्रिपाठी एवं निखिल पयासी का चयन हुआ। चयनित विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कमला अग्रवाल, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी श्री श्रीकांत शुक्ला, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष श्री एम. एन. मिश्रा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष श्री बी. एल. बागरी,साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभागाध्यक्ष श्रीमती रजनी जिन्दवानी, सीमेंट टेक्नोलॉजी विभागाध्यक्ष श्रीमती अनीता पाण्डेय, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ आर. के. गौतम, तथा प्राध्यापकगण श्री ए. आर. खान, श्री रत्नेश सिंह बागरी ,श्री राजेश शुक्ला एवं श्री मयंक शुक्ला ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान कीं। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी तथा महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

कम्पनी की तरफ से निम्न अधिकारी उपस्थित रहे:
श्री प्रकाश मिश्रा,श्री दीपक संकोरिया,श्री सुशान्त गुप्ता,श्री चन्द्र शेखर साहू, सुश्री चारु अदलखा।

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सतना में विद्यार्थियों की अनोखी रचनात्मक पहलसतना। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सतना क...
30/05/2026

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सतना में विद्यार्थियों की अनोखी रचनात्मक पहल

सतना। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सतना के सीमेंट टेक्नोलॉजी विभाग के सत्र 2023-26 के विद्यार्थियों ने प्रोफेशनल डेवलपमेंट गतिविधियों के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण हेतु एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल करते हुए 50 से अधिक आकर्षक एवं उपयोगी गमलों का निर्माण किया। यह कार्य प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी श्री श्रीकांत शुक्ला के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में संपन्न हुआ।

विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए गमलों का अवलोकन करने के लिए महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कमला अग्रवाल, सीमेंट टेक्नोलॉजी विभागाध्यक्ष श्रीमती अनीता पांडे, मैकेनिकल विभागाध्यक्ष श्री बी.एल. बागरी, इलेक्ट्रिकल विभागाध्यक्ष श्री एम.एन. मिश्रा, सीएससी विभागाध्यक्ष श्री आर.के. गौतम तथा साइंस एंड ह्यूमैनिटीज की विभागाध्यक्ष श्रीमती रजनी जिंदवानी एवं मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मिथला रिछारिया, महिला सशक्तिकरण अधिकारी (सेवानिवृत्त), महिला एवं बाल विकास विभाग, सतना उपस्थित रहीं।
सभी अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता एवं कार्यकुशलता की सराहना करते हुए इसे तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान, नवाचार और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार के रचनात्मक एवं नवाचारपूर्ण कार्यों में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया।
कार्य के दौरान विद्यार्थियों को

समय-समय पर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए महाविद्यालय के अध्यापक श्री सौरव अग्रवाल, श्री निशांत रामरायका एवं श्री विकास कुमार सोनी भी उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर सीमेंट टेक्नोलॉजी अंतिम वर्ष के छात्र सचिन कुमार मिश्रा और शिवांक सिंह बघेल ने अपने सभी साथियों को टीम भावना, अनुशासन एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और सभी टीम लीडर (विकास,अमित अंबिका)सही नेतृत्व एवं सकारात्मक सहयोग दिए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्य करते हुए इस परियोजना को सफल बनाया।
महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की इस अनूठी पहल को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह गतिविधि विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व एवं रचनात्मक सोच का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।

प्लेसमेंट में छात्रों का हुआ चयनशासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, सतना के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने द...
22/03/2026

प्लेसमेंट में छात्रों का हुआ चयन

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, सतना के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने देश की प्रतिष्ठित ऊर्जा कंपनी रिलायंस बायोटेक में चयन प्राप्त कर न केवल अपना, बल्कि पूरे महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के जिन विद्यार्थियों का चयन हुआ है, उनके नाम इस प्रकार हैं—
दीपांशु नामदेव,
अमित सोनी,
विद्यानंद त्रिपाठी,
हर्ष कुमार द्विवेदी,
निखिल तिवारी,
कृष्ण देव मिश्रा,
अस्सू कोरी,
रामजी पाठक,
रूपेश त्रिपाठी।
इन सभी छात्रों का चयन DET पद पर हुआ है, जहाँ उन्हें आकर्षक वार्षिक पैकेज 3.5 लाख प्रति वर्ष प्राप्त होगा।

रिलायंस बायोटेक एक अनुसंधान-आधारित (Research-driven) कंपनी है, जो बायोथेरेप्यूटिक्स, फार्मास्यूटिकल्स, रीजेनेरेटिव मेडिसिन तथा मॉलिक्यूलर मेडिसिन के क्षेत्र में कार्यरत है।
छात्रों की इस सफलता पर महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कमला अग्रवाल, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी श्री श्रीकांत शुक्ला, मैकेनिकल विभागाध्यक्ष श्री बी. एल. बागरी तथा इलेक्ट्रिकल विभागाध्यक्ष श्री एम. एन. मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में Volvo Eicher द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का सफल आयोजनशासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में इस...
21/03/2026

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में Volvo Eicher द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का सफल आयोजन

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में इस वर्ष प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी Volvo Eicher द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। यह महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में महाविद्यालय के दो मेधावी छात्र हर्ष कुमार द्विवेदी एवं शिवम अग्निहोत्री का चयन कंपनी में हुआ। दोनों छात्रों की इस सफलता से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। चयनित छात्रों को कंपनी द्वारा 3.50 LPA (लाख रुपये प्रति वर्ष) का आकर्षक पैकेज प्रदान किया गया है।
महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कमला अग्रवाल ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।
इस आयोजन का सफल संचालन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर Mr Shrikant Shukla के मार्गदर्शन में किया गया। साथ ही मैकेनिकल विभाग के विभागाध्यक्ष श्री B.L. Bagri एवं इलेक्ट्रिकल विभाग के विभागाध्यक्ष श्री M.N. Mishra का विशेष सहयोग रहा।
महाविद्यालय परिवार ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में Maruti Suzuki का सफल कैंपस प्लेसमेंट आयोजित शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में इस वर्...
19/03/2026

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में Maruti Suzuki का सफल कैंपस प्लेसमेंट आयोजित

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में इस वर्ष प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। यह महाविद्यालय के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस कैंपस ड्राइव के अंतर्गत महाविद्यालय के मैकेनिकल ब्रांच के मेधावी छात्र प्रशांत त्रिपाठी, हर्ष द्विवेदी एवं रोशन पटेल का चयन Maruti Suzuki में 5 LPA (लाख प्रति वर्ष) के आकर्षक पैकेज पर हुआ। चयनित विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत और तकनीकी दक्षता के बल पर यह सफलता हासिल की।

इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर Mr. Shrikant Shukla के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती कमला अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर Mechanical विभाग के HOD Mr. B. L. Bagri एवं Electrical विभाग के HOD Mr. M. N. Mishra की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान की।
महाविद्यालय परिवार ने चयनित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गर्व का विषय बताया।

शा. पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट का सफल आयोजनशासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, सतना के लिए एक गौरवपूर्ण उपल...
18/03/2026

शा. पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट का सफल आयोजन

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, सतना के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। सीमेंट टेक्नोलॉजी ब्रांच (2023–26 बैच) के 6 मेधावी छात्रों का चयन देश की प्रतिष्ठित कंपनी JK Super Cement Limited में कैम्पस प्लेसमेंट के माध्यम से हुआ है।
इस प्लेसमेंट ड्राइव का संचालन ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर श्री श्रीकांत शुक्ला के नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कमला अग्रवाल, सीमेंट टेक्नोलॉजी विभागाध्यक्ष श्रीमती अनीता पांडेय, श्री मयंक शुक्ला सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
चयन प्रक्रिया में ग्रुप डिस्कशन, लिखित परीक्षा, टेक्निकल इंटरव्यू एवं एचआर इंटरव्यू जैसे विभिन्न चरण शामिल रहे। सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चयनित छात्रों को ₹4.50 लाख वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति प्राप्त हुई, जो संस्थान के लिए गर्व का विषय है।

🎓 चयनित छात्र-छात्राओं के नाम:

कोमल उर्मलिया
स्वेता पांडेय
शालिनी उरमलिया
सज्जन कुशवाहा
शिवांक तिवारी
शिवांक सिंह बघेल

महाविद्यालय प्रशासन ने सभी चयनित छात्रों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही इस सफलता को संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मार्गदर्शन एवं छात्रों की मेहनत का परिणाम बताया।
यह उपलब्धि महाविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्लेसमेंट सफलता को दर्शाती है।

शा. पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट का सफल आयोजन शा. पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सतना में देश की प्रतिष्ठित कंप...
18/03/2026

शा. पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट का सफल आयोजन

शा. पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सतना में देश की प्रतिष्ठित कंपनी Dalmia Bharat Cement द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।

कार्यक्रम का संचालन ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर Shrikant Shukla के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कमला अग्रवाल, सीमेंट टेक्नोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष Mrs. Anita Pandey श्री मयंक शुक्ला सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
इस कैंपस ड्राइव में चयनित छात्रों को ₹3,75,000 (3 लाख 75 हजार) वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति का अवसर प्राप्त हुआ, जो संस्थान के लिए गर्व की बात है।
🎓 चयनित छात्र-छात्राओं के नाम:
प्रसून तिवारी
अभिषेक कुमार गौतम
राम नारायण कुशवाहा
राघव नामदेव
विकास सिंह पटेल
प्रांशु सिंह
नितीश त्रिपाठी
ऋतुराज पांडेय
जयश्री द्विवेदी
श्रेजल वर्मा
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी चयनित छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके इस उपलब्धि को संस्थान की गुणवत्ता शिक्षा और मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

Address

Nai Basti
Satna
485005

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+917415772122

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt. Polytechnic College Satna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Govt. Polytechnic College Satna:

Shortcuts

Share