Shri Ramakrishna College Of Education, Bharhut Nagar Satna

  • Home
  • India
  • Satna
  • Shri Ramakrishna College Of Education, Bharhut Nagar Satna

Shri Ramakrishna College Of Education, Bharhut Nagar Satna Education is the best policy

ऊर्जा साक्षरता अभियान - विशाल रैली का आयोजन...... श्री रामा कृष्णा कॉलेज ऑफ एजुकेशन सतना (म.प्र.) की राष्ट्रीय सेवा योजन...
23/09/2022

ऊर्जा साक्षरता अभियान - विशाल रैली का आयोजन...... श्री रामा कृष्णा कॉलेज ऑफ एजुकेशन सतना (म.प्र.) की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों के द्वारा ऊर्जा साक्षरता अभियान के तहत महावि. प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी (रा.से.यो.)डॉ. छाया श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्लोगन प्रतियोगिता, तथा ऊर्जा बचाने के लिए समस्त छात्र छात्राओं द्वारा शपथ ग्रहण समारोह एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गयाl रैली श्री रामा कृष्णा कॉलेज से प्रारंभ होकर भरहुत नगर में संपन्न हुईl साथ ही महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को ऊर्जा साक्षरता अभियान से अवगत कराया गया समस्त छात्र छात्राओं ने उषा ऐप में अपना रजिस्ट्रेशन किया तथा अपने परिवार एवं समाज में ऊर्जा बचाने के लिए जागरूक करने तथा उषा ऐप में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित किया l जिसमें महावि. के समस्त छात्र- छात्राओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया l इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ छाया श्रीवास्तव द्वारा विद्यार्थियों को जानकारी दी गई प्रदेश की यह अनूठी पहल है और इसमें सेवा पखवाड़ा 30 सितंबर से प्रारंभ है ऊर्जा संरक्षण अभियान का आयोजन समाज के समस्त नागरिकों और छात्र छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण के लिए जागृत करने के लिए किया गया है अगर हम सभी एक यूनिट बिजली भी रोज बचाएं तो हमारा पर्यावरण संरक्षित होगा! प्रो.उमा पांडे द्वारा विचार रखा गया कि हम कैसे छोटी-छोटी अनावश्यक बिजली की चीजों को बंद कर ऊर्जा पर नियंत्रण कर सकते हैं! प्रो. रेखा द्विवेदी द्वारा छात्र-छात्राओं को बताया गया कि इलेक्ट्रॉनिक एक्यूमेंट में कितनी ऊर्जा खर्च होती है और हम अपने तथा हम अपने घरों में ऊर्जा संरक्षण कैसे कर सकते हैं! कार्यक्रम अधिकारी प्रो श्रीराम त्रिपाठी द्वारा प्राकृतिक ऊर्जा का हम अधिक से अधिक उपयोग कैसे करें इस पर प्रकाश डाला गया प्रो अपर्णा पाठक द्वारा सौर ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम में प्रो जे पी त्रिपाठी प्रो विनोद नामदेव प्रो मुरलीधर लोनिया प्रो.संतोष नामदेव एवं रा.से.यो.के स्वयंसेवक कृष्णांजली ,मानसी स्मृति ,अलका, श्रुति एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे l

जॉयन्ट्स गुप्र ऑफ स्मार्ट सिटी सतना   ने सेवा सप्ताह के चौथे दिन श्री रामा कृष्णा कालेज ऑफ एजुकेशन में रक्तदान से सम्बंध...
23/09/2022

जॉयन्ट्स गुप्र ऑफ स्मार्ट सिटी सतना ने सेवा सप्ताह के चौथे दिन श्री रामा कृष्णा कालेज ऑफ एजुकेशन में रक्तदान से सम्बंधित किया कार्यशाला...

जॉयन्ट्स ग्रुप ऑफ स्मार्ट सिटी सतना के द्वारा सेवा सप्ताह के तहत चौथे दिन क्लब ने रक्तदान कार्यशाला का आयोजन भरहुत नगर स्थित श्री रामा कृष्णा कालेज ऑफ एजुकेशन में किया गया!

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप कालेज की प्रचार्या डॉ. छाया श्रीवास्तव जी व विशिष्ट अतिथि के रूप में समरिटन सोसायटी से फादर जसबीन सर , जाइंट्स गुरूप ऑफ स्मार्ट सिटी सतना से प्रशानिक संचालीका श्री मति मोना चोपड़ा जी , वरिष्ठ समाजसेवी श्री विनोद गेलानी जी , स्वथ्य विभाग से डॉ. मनिसा सोई जी रही !

रक्तदान कार्यशाला में वरिष्ठ सम्माजसेवी विनोद गेलानी जी रक्तदान के महत्व को समझाया !
समरिटन सोसायटी के फादर श्री जसबीन सर ने सोसायटी द्वारा किये जा रहे रक्तदान शिविर के बारे बताया !
स्वथ्य विभाग से डॉ. मनीषा सोई जी ने रक्तदान जब किया जाता है तो, उसके बाद शरीर मे रक्त कैसे बनता है उसके बारे में बताया !
जाइंट्स गुप्र ऑफ स्मार्ट सिटी सतना की प्रशासनिक संचालिका श्री मति मोना चोपड़ा जी ने बच्चों के बीच अपने द्वारा किये गये रक्तदान के फायदे को समझाया !

कार्यक्रम के सयोंजक की मुख्य भूमिका में श्री पंकज उर्मिल्या जी रहें !

कार्यक्रम का सफल संचालन का श्रेय कालेज की असिस्टेंट प्रोफेसर अपर्णा पाठक जी के नाम रहा!

कार्यक्रम का समापन श्री रामा कृष्णा महाविद्यालय के मीडिया & इवेंट मैनेजर इंजी. नीलाम्बर झा जी ने आये हुए सभी अतिथियों का एवं कालेज के छात्र- छात्रों को आभार स्वरूप धन्यवाद से किया !

इस रक्तदान कार्यशाला में एजुकेशन कालेज से प्रो. उमा मेम, संतोष नामदेव सर विनोद नामदेव सर, श्रीराम त्रिपाठी सर, मुरलीधर लोनिया सर, रेखा दुवेदी मेम जी के साथ समस्त छात्र - छात्रों ने लाभ लिया!

वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराया.......            श्री रामाकृष्णा कॉलेज ऑफ एजुकेशन सतना के राष्ट्रीय सेवा यो...
16/09/2022

वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराया....... श्री रामाकृष्णा कॉलेज ऑफ एजुकेशन सतना के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में महाविद्यालय प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ छाया श्रीवास्तव (रा.से.यो.) के नेतृत्व में समस्त छात्र छात्राओं एवं उनके परिवार जनों का वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से वोटर हेल्पलाइन एप के द्वारा लिंक करवाया गया l साथ ही ऐसे समस्त छात्र-छात्राओं जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है और उनका वोटर आईडी कार्ड नहीं बना है उन्हें भी अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करके वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए कहा गया l इस मौके पर महाविद्यालय स्टाफ प्रो. उमा पांडे, प्रो विनोद नामदेव, प्रो जे पी त्रिपाठी, प्रो रेखा द्विवेदी, प्रो श्रीराम त्रिपाठी, प्रो संतोष नामदेव, प्रो अपर्णा पाठक, प्रो मुरलीधर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहेl

दिनांक 4 सितंबर 2022 को श्री रामा कृष्णा कॉलेज ऑफ एजुकेशन सतना के राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत यूनिसेफ, आवाज एवं राष्...
10/09/2022

दिनांक 4 सितंबर 2022 को श्री रामा कृष्णा कॉलेज ऑफ एजुकेशन सतना के राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत यूनिसेफ, आवाज एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय" बाल अधिकार संरक्षण" प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर आवाज के संस्थापक सदस्य और निर्देशक श्री प्रशांत दुबे जी, आवाज संस्था की अकाउंट एवं एडमिन शाखा सदस्य श्रीमती पवनरेखा जी, जिला संगठन रा.से.यो. श्रीमती प्रो. क्रांति मिश्रा जी एवं महाविद्यालय प्राचार्य एवं रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी डॉ छाया श्रीवास्तव के द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
तत्पश्चात कार्यक्रम का प्रथम सत्र श्री प्रशांत दुबे द्वारा प्रारंभ किया जिसमें उन्होंने बालकों के संरक्षण की जानकारी देते हुए बच्चे कौन हैं, बच्चों के अधिकार, बच्चों की परिभाषा, बच्चों से जुड़ी संस्था, बाल बालक एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1098, 181, 182, 139 की जानकारी साझा की। भोजनावकाश के पश्चात दूसरा सत्र प्रारंभ हुआ।
श्री प्रशांत दुबे ने अंतर्राष्ट्रीय बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल शोषण, मानव तस्करी तथा बाल संरक्षण में शासन द्वारा बनाए गए 18 साल के कम उम्र के बच्चों के संरक्षण में 7 संस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की तत्पश्चात प्रोफेसर क्रांति मिश्रा द्वारा बालकों के संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए तत्पर रहने की बात कही गई। अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य एवं रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी डॉ छाया श्रीवास्तव द्वारा अपने आसपास समाज में उन बच्चों के लिए जागरूक रहने को कहा गया जो हमें ट्रेन, बस या सड़कों पर भटकते हुए मिल जाते हैं ताकि हम आवाज या पुलिस की मदद से उन्हें उनके घर पहुंचा सकें सभागार में उपस्थित समस्त प्रबुद्धजन एवं स्वयंसेवकों को आभार प्रदर्शन ज्ञापन के साथ द्वितीय सत्र का समापन हुआ।
श्री श्याम द्विवेदी सहायक निर्देश, महिला एवं बाल विकास, श्री प्रशांत दुबे जी, श्रीमती पवनरेखा जी, प्रो. क्रांति मिश्रा जी, प्रो. श्रीकांत शुक्ला जी एवं डॉ छाया श्रीवास्तव जी के द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित समस्त स्वयंसेवकों को सर्टिफिकेट व किट प्रदान किया ।

नेत्रदान महादान विशाल रैली का आयोजन... दिनांक 10 सितंबर 2022 को श्री रामा कृष्णा कॉलेज ऑफ एजुकेशन सतना मध्य प्रदेश नेत्र...
10/09/2022

नेत्रदान महादान विशाल रैली का आयोजन... दिनांक 10 सितंबर 2022 को श्री रामा कृष्णा कॉलेज ऑफ एजुकेशन सतना मध्य प्रदेश नेत्रदान महादान के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में महाविद्यालय प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छाया श्रीवास्तव के नेतृत्व में रैली का आयोजन हुआ l रैली का शुभारंभ माननीय श्री शम्मी पुरी सर चेयर पर्सन श्री रामा कृष्णा कॉलेज ऑफ इंस्टिट्यूट द्वारा किया गया l महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने दिनांक 9 सितंबर 2022 को पोस्टर एवं स्लोगन तथा दिनांक 10 सितंबर 2022 को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज को मृत्यु उपरांत नेत्रदान के लिए जागृत किया l रैली श्री रामाकृष्ण कॉलेज भरहुत नगर से प्रारंभ होकर भरहुत नगर मोड़ पर संपन्न हुई ,जिसमें महाविद्यालय की समस्त छात्र - छात्राओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया l इस मौके पर महाविद्यालय स्टाफ प्रो. उमा पांडे असि. प्रो. मोनिका तिवारी, अपर्णा पाठक, रेखा द्विवेदी ,जे. पी. त्रिपाठी, मुरलीधर लोनिया, संतोष नामदेव ,विनोद नामदेव, श्री राम त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक - स्वयंसेविकाओं की सराहनीय भूमिका रही l

Address

Behind BJP Office In Front Of Sunday Academy
Satna
485001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Ramakrishna College Of Education, Bharhut Nagar Satna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Shri Ramakrishna College Of Education, Bharhut Nagar Satna:

Shortcuts

Share

Category