St. Joseph's School Sasaram

St. Joseph's School Sasaram ST. JOSEPH'S SCHOOL
KANODIA PUMP G.T. ROAD, SASARAM

21/08/2026
एक यादगार शिष्टाचार मुलाकात 🤝✨14 अगस्त की रात्रि को रोहतास के माननीय जिला पदाधिकारी *श्री दीपक कुमार मिश्रा सर* से उनके ...
16/08/2026

एक यादगार शिष्टाचार मुलाकात 🤝✨
14 अगस्त की रात्रि को रोहतास के माननीय जिला पदाधिकारी *श्री दीपक कुमार मिश्रा सर* से उनके आवास कार्यालय में मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सर का अत्यंत सरल व्यवहार और उनसे हुई बातचीत बेहद खुशनुमा रही।

*रोहतास जिला प्रशासन की तिरंगा यात्रा में संत जोसेफ स्कूल के बच्चों की झांकी बनी मुख्य आकर्षण का केंद्र* *सासाराम, 14 अग...
14/08/2026

*रोहतास जिला प्रशासन की तिरंगा यात्रा में संत जोसेफ स्कूल के बच्चों की झांकी बनी मुख्य आकर्षण का केंद्र*
*सासाराम, 14 अगस्त 2026:* सासाराम जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर से 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत रोहतास जिले में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के नेतृत्व मेें अत्यंत भव्य एवं ऐतिहासिक 'तिरंगा यात्रा' निकाली गई। इस गौरवमयी यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रोहतास जिले के प्रभारी मंत्री माननीय अशोक चौधरी उपस्थित रहे ।

समाहरणालय परिसर से शुरू हुई इस तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, भारत स्काउट एंड गाइड के बच्चे, जिला प्रशासन के आला अधिकारी, शिक्षक और स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा थामे भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ चल रहे थे।

इस भव्य तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण *संत जोसेफ स्कूल* द्वारा प्रस्तुत की गई जीवंत झांकी रही। स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने भारत माता, झाँसी की रानी, लक्ष्मीबाई और छत्रपति शिवाजी महाराज जैसी महान ऐतिहासिक व देशप्रेमी विभूतियों की वेशभूषा (पोशाक) धारण कर रखी थी। इन बच्चों के जीवंत और आकर्षक रूप ने रैली की शोभा में चार चांद लगा दिए, जिसे मार्ग में खड़े हर नागरिक ने खूब सराहा।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा हमारे देश की एकता, अखंडता और वीर शहीदों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। स्कूली बच्चों की इस भारी भागीदारी ने यह साबित कर दिया है कि हमारी युवा पीढ़ी के दिलों में राष्ट्रप्रेम की भावना कूट-कूट कर भरी है।
देशभक्ति के गीतों और गगनभेदी नारों के बीच गुजरी इस यात्रा ने सासाराम के हर नागरिक को राष्ट्र सेवा के संकल्प से जोड़ दिया। तिरंगा यात्रा में उमड़े जनसैलाब और देशभक्ति के नारों से पूरा सासाराम शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। यात्रा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे।

09/08/2026
*संत जोसेफ स्कूल के निदेशक संतोष कुमार संयुक्त रूप से सम्मानित* रोहतास: दैनिक भास्कर समूह द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्...
01/08/2026

*संत जोसेफ स्कूल के निदेशक संतोष कुमार संयुक्त रूप से सम्मानित*
रोहतास: दैनिक भास्कर समूह द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए संत जोसेफ स्कूल के निदेशक सह बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान रोहतास के *जिला अधिकारी (डीएम), अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी)* ने संयुक्त रूप से मंच पर मेमेंटो (स्मृति चिह्न) प्रदान कर किया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने संतोष कुमार के शैक्षणिक नेतृत्व और जिले में स्कूली शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के उनके निरंतर प्रयासों की सराहना की। सम्मान मिलने पर एसोसिएशन के सदस्यों और विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

Address

St. Joseph's School Sasaram
Sasaram
821115

Opening Hours

Monday 8:20am - 1:40pm
Tuesday 8:20am - 1:40pm
Wednesday 8:20am - 1:40pm
Thursday 8:20am - 1:40pm
Friday 8:20am - 1:40pm
Saturday 8:20am - 1:40pm

Telephone

+919973746305

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when St. Joseph's School Sasaram posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to St. Joseph's School Sasaram:

Shortcuts

Share

Category