16/06/2020
सेवा में,
सम्मानित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण,
बाल विद्या मंदिर परिवार, सासाराम।
मान्यवर,
इसी माह के 25 तारीख को बाल विद्या मंदिर परिवार के मुख्य संरक्षक व शिक्षाविद परम आदरणीय डाॅ बुद्धनाथ प्रसाद श्रीवास्तव की पुण्यतिथि आयोजित की जायेगी। उक्त अवसर हेतु वर्ग पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
1. चित्रकला प्रतियोगिता का विषय पर्यावरण या कोविड 19 पर केन्द्रित होना चाहिए।
2. लेखन प्रतियोगिता में भारत के वीर महापुरुषों की जीवन गाथा पर केन्द्रित आलेख फोटो सहित अधिकतम 100 शब्दों या एक पृष्ठ में होना चाहिए।
3. इन दोनों में से एक प्रतिभागी सिर्फ़ एक विषय पर ही अपनी स्वलिखित/ स्वयं बनायी गई चित्रों को बाल विद्या मंदिर परिवार के व्हाटसेप ग्रुप में शनिवार, 20 जून 2020 के सायं 6 बजे तक भेज सकते हैं।
4. इन रचनाओं पर नाम : ......................................
उम्र : ..........., वर्ग : ....................
पिता व माता का नाम : .................
पता : ......................................
मोबाइल नंबर : ..........................
साफ - साफ लिखा होना चाहिए।
5. दोनों विषयों पर चयनित रचनाओं के प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रशस्ति- पत्र भी उनके पते पर दिया जायेगा। शेष सभी शामिल किये गये प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार व प्रशस्ति - पत्र दिया जायेगा। इसके लिए कोई शुल्क नहीं है।
नोट : चयनित रचनाओं पर किसी भी तरह का वाद - विवाद संभव नहीं होगा एवं बाल विद्या मंदिर परिवार के पदाधिकारियों द्वारा चयनित रचनाओं को ही मान्यता दी जायेगी।
अतएव, आप अपनी रचना / चित्रकला को अंकित तिथि और समय तक भेज दें ताकि उन्हें प्रतियोगिता में शामिल किया जा सके। शनिवार, 20 जून 2020, संध्या 6 बजे के बाद रचना/ चित्रकला को शामिल नहीं किया जायेगा।
इं नवीन सिन्हा, - मलय श्रीवास्तव
( अध्यक्ष ) आजीवन सदस्य
बाल विद्या मंदिर परिवार,
सासाराम, बिहार।