14/04/2022
नहौना पंचायत अंतर्गत ग्राम तेंदुआ में स्थापित ग्रीन विजडम ट्री पब्लिक स्कूल के बच्चों ने विद्यालय में बाबा साहेब का जयंती मनाया और उनके नक्शे कदम पर चलने तथा अपने समाज में फैली कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया बाबा साहेब की जयंती पर बच्चों ने प्रोजेक्ट बनाकर अपनी उत्सुकता जाहिर की विद्यालय के निदेशक राहुल कुमार वर्मा ने वर्ग 3 की छात्रा अलका कुमारी को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया तो वही शिक्षिका रौली कुमारी एवं निक्की कुमारी ने बच्चों को बाबासाहेब के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया अंत में बच्चों के बीच टॉफी बाटी गई ।बच्चों में उत्साह भरा माहौल रहा।