24/12/2024
यूनिक अचीवमेंट अवार्ड 2024
23 दिसंबर 2024: साइकोसोशल रिसर्च ऑफ इंडिया, पटना-बेंगलुरु ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशेषज्ञों को "यूनिक अचीवमेंट अवार्ड" से सम्मानित किया। इस पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह, और अंगवस्त्र प्रदान किए गए।
संस्था की सचिव डॉ. लता सिंह ने बताया कि यह सम्मान देशभर के उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में अद्वितीय कार्य किए हैं। इस वर्ष Tezz Dimag Academy, Sasaram से शरण्या कुमारी (असाधारण गणना), रवि कुमार गुप्ता (क्रिएटिव एजुकेशनल वर्क), दरभंगा से डॉ. ए.के. झा (स्पेशल एजुकेशन), और पटना से रूबी गांगुली (क्रिएटिव राइटिंग) सहित अन्य विभूतियों को सम्मानित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. विप्लव कुमार सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया में सैकड़ों बायोडाटा में से विभिन्न मापदंडों के आधार पर विशेषज्ञों का चयन किया गया। यह सम्मान समाज के विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए दिया जाता है।