Scottish Central School

Scottish Central School SCOTTISH CENTRAL SCHOOL,LALGANJ ( KARAMDIHRI ROAD ) TETARI ,Sasaram India ,Bihar

09/04/2025
*स्कॉटिश में दुर्गा पूजा की      झांकी का प्रदर्शन*दुर्गा पूजा के अवसर पर स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल में दुर्गा पूजा की      ...
08/10/2024

*स्कॉटिश में दुर्गा पूजा की झांकी का प्रदर्शन*
दुर्गा पूजा के अवसर पर स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल में दुर्गा पूजा की झांकी का प्रदर्शन किया गया।
इस झांकी में विशेष रूप से माँ दुर्गा और उनकी महिमा का प्रदर्शन किया गया। यह झांकियां देवी दुर्गा की विभिन्न रूपों, महिषासुर मर्दिनी के रूप में उनके राक्षस महिषासुर का वध करते हुए चित्रण किया गया l झांकियों में पारंपरिक रूप से दुर्गा माँ के साथ लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश, और कार्तिकेय की झांकी भी थीं ।झांकी का मुख्य आकर्षण महिषासुर मर्दन का दृश्य था, जिसमें माँ दुर्गा अपने शेर पर सवार होकर महिषासुर का वध करती दिखाई दीं l

झांकी के अन्य हिस्से विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को दर्शाते हैं, जैसे शक्ति, भक्ति, प्रकृति, और लोककथाएं। इन झांकियों को सजाने में रंग-बिरंगी फूल, और पारंपरिक वस्त्रों का उपयोग किया गया। साथ ही, संगीत की ध्वनि माहौल को और भी भक्तिमय बना दी। इस झांकी में दुर्गा के रूप में वर्ग अष्टम की छात्रा होत्री हर्षिता, लक्ष्मी के रूप मे आकांक्षा ,सरस्वती के रूप में सुप्रिया, गणेश के रूप में अनंत,कार्तिक के रूप में नमन, शेर के रूप में अंकित एवं महिषासुर की भूमिका में आदित्य ने अपने कला का प्रदर्शन किया l इस कार्यक्रम को सजाने में विद्यालय के शिक्षक बृज बिहारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉक्टर सुनील कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के भीतर छुपी हुई प्रतिभा को विकसित करने का मौका मिलता है ,साथ ही उन्होंने दशहरा के अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं एवं अपने विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका सहित सभी लोगों को दशहरा की बधाई दी lइस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार तिवारी ,अभय कुमार, संगीता सिन्हा इत्यादि शिक्षको ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

Teacher required
11/06/2024

Teacher required

*स्कॉटिश के छात्रों का शत -  प्रतिशत सफलता के साथ शानदार प्रदर्शन* - 97 %  लाकर रंजीत ने 10वी एवं 86% अंक लाकर शिवम मिश्...
14/05/2024

*स्कॉटिश के छात्रों का शत - प्रतिशत सफलता के साथ शानदार प्रदर्शन*

- 97 % लाकर रंजीत ने 10वी एवं 86% अंक लाकर शिवम मिश्रा 12वीं में स्कूल टॉपर बने।

- शशिकांत चौधरी ने सामाजिक अध्ययन में 100 में 100 अंक प्राप्त किये।

स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल लालगंज के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं परीक्षा के परिणाम में सफलता प्राप्त करते हुए अपने बेहतर प्रदर्शन के साथ अपना दबदबा बरकरार रखा। स्कूल के दशम् वर्ग के छात्र रंजीत कुमार ने 97% अंक लाकर विद्यालय में अपना परचम लहराया।
वहीं ज्योति ने 96% अंक लाकर द्वितीय तथा रिशु कुमार ने 95.6% लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया l आयुष राज वर्मा ने 94.4%, रोशन कुमार ने 90.6%, प्रथम राज ने 90.4%, हरिओम पांडे 89.8%, शशिकांत चौधरी, 89.8%, आयुष वर्धन 89%, अभिक्षित शाक्या 89%, अनिशा कुमारी 88.6%, अंजलि 88.4% ,अंजली कुमारी 87.4% ,रंजन कुमार शाह 87.2%, मनजीत कुमार पांडे 86.6% ,सनी कुमार 86.4%, पीयूष राज 84%, पल्लवी कुमारी 84%, विजयलक्ष्मी 82.8% ,अंकित चौबे 82.6%,सत्यम कुमार 82.6%, अंकित कुमार सिंह 81.4%, सत्यम तिवारी 80.4%, लाकर सत प्रतिशत विद्यालय की सफलता दिलवाई है।
वहीं शशिकांत चौधरी ने सामाजिक अध्ययन में 100 अंक प्राप्त किया है।
वहीं बारहवीं की परीक्षा में शिवम मिश्रा ने 86.4% ला कर विद्यालय में अपना सर्वाधिक अंक प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर श्याम किशोर ने 83% अंक तथा आदित्य राज तिवारी ने 81.6% अंक लाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्कूल के निदेशक डॉ० सुनील कुमार सिंह ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल के छात्र सभी क्षेत्रों में जहां भी हैं वहां पर अपनी सफलता का परचम लहराते हैं । इस स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को एक सुंदर परिवार एवं संगठित समाज और मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए एक योग्य नागरिक के रूप में तैयार करने का काम किया जाता है। विद्यालय के प्राचार्य श्री अरुण कुमार तिवारी एवं शिक्षक अभय सिंह ,संगीता सिन्हा,सुमित कुमार ,कुमार अभिषेक आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए बच्चों को शुभकामना दी । वहीं अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन व शिक्षकों को सुंदर परिणाम के लिए धन्यवाद देते हुए खुशी जाहिर की। इधर स्कूल के छात्रों में खुशी की लहर है।
स्कूल के शिक्षक /शिक्षिका अपने स्कूल के छात्रों के अद्भुत प्रदर्शन से बेहद खुश नजर आए और सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

J
17/04/2024

J

Address

LALGANJ ( KARAMDIHRI ROAD) TETARI, SASARAM
Sasaram
821115

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Scottish Central School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Scottish Central School:

Shortcuts

Share

Category