19/02/2022
1. 'भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा को समाप्त करने की सिफारिश किसने की थी ?
A) डेबर आयोग ने
B) कालेलकर आयोग ने
C) खेर आयोग ने
D) राजमन्नार आयोग ने
2. नर्मदा नदी पर सम्राट हर्ष के दक्षिणावर्ती अग्रगमन को रोका -
A) पुलकेशिन प्रथम ने
B) पुलकेशिन द्वितीय ने
C) विक्रमादित्य प्रथम ने
D) विक्रमादित्य द्वितीय ने
3. निम्नलिखित में से किस अधिनियम के द्वारा अंग्रेजों ने भारत में सर्वप्रथम परोक्ष निर्वाचन प्रणाली की शुरूआत की ?
A) 1909
B) 1861
C) 1867
D) 1892
4. न्याय दर्शन के संस्थापक थे -
A) कपिल
B) कनाद
C) गौतम
D) जैमिनी
5. संविधान के किस अनुच्छेद में बजट की बात कही गयी है ?
A) अनुच्छेद 280
B) अनुच्छेद 110 (A)
C) अनुच्छेद 360
D) अनुच्छेद 112
6. जिस समिति की अनुशंसा पर देश में 'पंचायती राज' लागू किया गया, उसके प्रमुख थे -
A) जीवराज मेहता
B) बलवंत राय मेहता
C) श्रीमन्नारायण
D) जगजीवन राम
7. सती प्रथा का प्रथम अभिलेखित साक्ष्य प्राप्त हुआ है ?
A) एरन से
B) जूनागढ़ से
C) मंदसौर से
D) सांची से
8. कत्था बनाने हेतु किस किस पेड़ की लकड़ी का प्रयोग होता है ?
A) साल
B) खैर
C) बबूल
D) साजा
9. लोक लेखा समिति अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करती है ?
A) नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक को
B) लोकसभा के स्पीकर को
C) संसदीय मामलों के मंत्री को
D) भारत के राष्ट्रपति को
10. राज्य विधानसभा में कोई भी धन विधेयक पूरःस्थापित नहीं किया जा सकता है, बगैर -
A) संसद की संस्तुति के
B) राज्य के राज्यपाल की संस्तुति से
C) भारत के राष्ट्रपति की संस्तुति से
D) मंत्रियों की विशेष समिति की संस्तुति से
11. भारत का सबसे बड़ा हड़प्पन पुरास्थल है
A) आलमगीरपुर
B) कालीबंगा
C) लोथल
D) राखीगढ़ी
12. टिहरी बांध का निर्माण किया गया है
A) भागीरथी नदी पर
B) रामगंगा नदी पर
C) अलकनंदा नदी पर
D) भिलंगना नदी पर
13. प्रसिद्ध गीत 'सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा' की रचना किसने की ?
A) साहिर लुधियानवी
B) सैयद अहमद खान
C) मोहम्मद इकबाल
D) बहादुर शाह जफर
14. किस स्मृति में 28 फरवरी प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है ?
A) रमन प्रभाव दिवस
B) प्रथम कृत्रिम उपग्रह आर्यभट्ट का प्रक्षेपण
C) एसएलवी का प्रक्षेपण
D) होमी जहांगीर भाभा का जन्मदिन
15. बांग्लादेश में प्रवेश करने के बाद गंगा नदी को निम्नलिखित में से किस नाम से जाना जाता है ?
A) लोहित
B) पदमा
C) काली गंगा
D) नबगंगा
16. इन पश्चिम वाहिनी नदियों में से कौन दो पर्वत श्रेणियों के बीच बहती है ?
A) शरावती
B) नर्मदा
C) माही
D) साबरमती
17. भारत के नीचे दिए गए न्यायालयों में से किसे किन्हें अिभलेख न्यायालय माना जाता है ?
A) केवल उच्च न्यायालयों को
B) केवल उच्चतम न्यायाल को
C) उच्च न्यायालयों एवं उच्चतम न्यायालय को
D) जनपद न्यायालयों को
18. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत अखिल भारतीय सेवाओं का प्रावधान किया गया है ?
A) अनुच्छेद 310
B) अनुच्छेद 311
C) अनुच्छेद 312
D) अनुच्छेद 313
19. कौन-सा मसाला भारत के 'काला सोना' के रूप में जाना जाता है ?
A) काली मिर्च
B) इलाइची
C) लोंग
20. निम्नलिखित नृत्यों में से किस एक में एकल नृत्य होता है ?
A) भारतनाट्यम
B) कुचिपुड़ी
C) मोहिनीअट्टम
D) ओडीसी
21. भारत छोड़ो आंदोलन के समय भारत का प्रधान सेनापति कौन था ?
A) लॉर्ड वेवेल
B) लॉर्ड लिनलिथगो
C) लॉर्ड माउंटबेटन
D) लॉर्ड मिंटो
22. 1935 के अधिनियम के उपरांत, 1937 में हुए चुनाव में गठित कांग्रेस मंत्री मंडलों का कार्यकाल था ?
A) 20 माह
B) 22 माह
C) 24 माह
D) 28 माह
23. निम्न में से किस सिख गुरू ने खालसा पंथ की स्थापना की थी ?
A) गुरू गोविन्द सिंह
B) गुरू तेगबादुर देव
C) गुरू अर्जुन देव
D) गुरु नानक देव
24. अटाकामा रेगिस्तान कहां पर है ?
A) एशिया
B) दक्षिणी अमेरिका
C) अफ्रीका
D) उत्तरी अमेरिका
25. दिनेश गोस्वामी समिति का संबंध था -
A) बैंकों के राष्ट्रीयकरण की समाप्ति से
B) निर्वाचन सुधारों से
C) पूर्वोत्तर में उपद्रव समाप्त करने के उपायों से
D) चकमा समस्या से
26. नाबार्ड की स्थापना किस समिति की सिफारिश पर की गई थी ?
A) नरसिम्हा समिति
B) मल्होत्रा समिति
C) रंगराजन समिति
D) शिवरामन समिति
27. भारत में सबसे पुराना तेल का भंडार कहां है ?
A) मुम्बई हाई, महाराष्ट्र
B) अंकलेश्वर, गुजरात
C) नवगांव, गुजरात
D) डिगबोई, असम
28. 'द डिसेंट ऑफ मैन' किसकी रचना है ?
A) चार्ल्स डार्विन
B) कार्ल मार्क्स
C) हीगल
D) रूसो
29. भारत में बैंकों द्वारा प्राथमिक क्षेत्र से तात्पर्य किसको ऋण देने से है ?
A) कृषि
B) लघु (माइक्रो) एवं छोटे उघम
C) दुर्बल वर्ग
D) उपर्युक्त सभी
30. विजयनगर के किस शासक ने चीन में सम्राट के पास अपना राजदूत भेजा ?
A) हरिहर प्रथम
B) बुक्का प्रथम
C) कृष्णदेव राय
D) सालुव नरसिंह
31. भारत के निम्नलिखित भौमिकीय शैल क्रमों में से किसमें लौह अयस्क का समृद्ध भंडार पाया जाता है ?
A) विंध्यन क्रम
B) कुडप्पा क्रम
C) गोंडवाना क्रम
D) धारवाड़ क्रम
32. 'गिल्टी मेन ऑफ द इंडियाज पार्टीशन' पुस्तक किसने लिखी है ?
A) जवाहरलाल नेहरू
B) डॉ. राम मनोहर लोहिया
C) मौलाना अब्दुल कलाम आजाद
D) सरोजिनी नायडू
33. वर्ष 1939 में कांग्रेस को छोड़ने के पश्चात सुभाष चंद्र बोस ने किस दल की स्थापना की ?
A) इंडियन फ्रीडम पार्टी
B) आजाद हिन्द फौज
C) रिवॉल्यूशनरी फ्रंट
D) फॉरवर्ड ब्लॉक
34. निम्न में से कौन-सा क्षेत्र ज्वारीय ऊर्जा उत्पादन का प्रमुख क्षेत्र है ?
A) बंगाल की खाड़ी
B) मन्नार की खाड़ी
C) खम्भात की खाड़ी
D) कच्छ की खाड़ी
35.भारत के विभाजन के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे ?
A) सी. राजगोपालाचारी
B) जे. बी. कृपलानी
C) जवाहरलाल नेहरू
D) मौलाना अब्दुल कलाम आजाद
36. सरकारियों आयोग निम्नलिखित संबंधों में से किस की समीक्षा हेतु स्थापित किया गया था ?
A) प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रपति के मध्य
B) विधायिका तथा कार्यपालिका के मध्य
C) केन्द्र तथा राज्य के मध्य
D) कार्यपालिका तथा न्यायपालिका के मध्य
37. भारत में चलित न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) इसका मानसपुत्र है -
A) न्यायमूर्ति भगवती
B) श्री राजीव गांधी
C) डॉक्टर ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
D) श्रीमती प्रतिभा पाटिल
38. कस्तूरी मृग के संरक्षण के लिए कौन सा राष्ट्रीय उद्यान प्रसिद्ध है ?
A) सैडल पीक
B) फूलों की घाटी
C) कंचनजंगा
D) सिमलीपाल
39. निम्न में से किस स्थान पर कुंभ मेले की आयोजन नहीं होता है ?
A) नासिक
B) हरिद्वार
C) प्रयागराज
D) वाराणसी
40. निम्न में से कौन सी मिसाइल "फायर एंड फॉरगेट" के सिद्धात पर काम करती है ?
A) ब्रह्मोस
B) आकाश
C) नाग
D) शौर्य