Staticcurrent point

Staticcurrent point get any notes and current affair and enjoye with study with funny videos

https://youtu.be/j55LmP63SAk
06/05/2021

https://youtu.be/j55LmP63SAk

south actor romance scene,romance scene episode south movie,south mein romance scene,romance scene episode south,south romance scenes,south ka romantic scene...

✅ भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 590.18 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।29 जनवरी, 2021 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भार...
07/02/2021

✅ भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 590.18 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।

29 जनवरी, 2021 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.85 बिलियन डॉलर की बढ़ोत्तरी के साथ 590.18 अरब डॉलर तक पहुँच गया है। यह भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का रिकॉर्ड स्तर है, इसके साथ ही भारत ने सबस ज्यादा विदेश मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में रूस की जगह चौथा स्थान हासिल कर लिया है। विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है, इस सूची में चीन पहले स्थान पर है।

💰 विदेशी मुद्रा भंडार :

इसे फोरेक्स रिज़र्व या आरक्षित निधियों का भंडार भी कहा जाता है भुगतान संतुलन में विदेशी मुद्रा भंडारों को आरक्षित परिसंपत्तियाँ’ कहा जाता है तथा ये पूंजी खाते में होते हैं। ये किसी देश की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति का एक महत्त्वपूर्ण भाग हैं। इसमें केवल विदेशी रुपये, विदेशी बैंकों की जमाओं, विदेशी ट्रेज़री बिल और अल्पकालिक अथवा दीर्घकालिक सरकारी परिसंपत्तियों को शामिल किया जाना चाहिये परन्तु इसमें विशेष आहरण अधिकारों, सोने के भंडारों और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की भंडार अवस्थितियों को शामिल किया जाता है। इसे आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय भंडार अथवा अंतर्राष्ट्रीय भंडार की संज्ञा देना अधिक उचित है।

📌 29 जनवरी, 2021 को विदेशी मुद्रा भंडार :

विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए) : $547.22 बिलियन

गोल्ड रिजर्व : $ 36.29 बिलियन

आईएमएफ के साथ एसडीआर : $ 1.51 बिलियन

आईएमएफ के साथ रिजर्व की स्थिति : $ 5.16 बिलियन

07 फरवरी 2021🇮🇳❄️उत्‍तराखंड की कुछ नदियों में अचानक बाढ़, तपोवन पनबिजली परियोजना का बांध टूटकर बाढ़ में बह गयाउत्‍तराखंड...
07/02/2021

07 फरवरी 2021🇮🇳❄️उत्‍तराखंड की कुछ नदियों में अचानक बाढ़, तपोवन पनबिजली परियोजना का बांध टूटकर बाढ़ में बह गया

उत्‍तराखंड के चमोली जिले में तपोवन क्षेत्र के रैणी गांव के पास ऋषि गंगा पनबिजली परियोजना के निकट बर्फीली चट्टानें खिसकने से धौलीगंगा का जल स्‍तर तेजी से बढ़ा है और इससे आसपास के इलाके में बाढ़ आने की खबर है।

बाढ़ से नदी के किनारे बने मकानों को नुकसान पहुंचा है। परियोजना में काम कर रहे कई मजदूरों के लापता होने की भी खबर है। तपोवन पन बिजली परियोजना का बांध टूटकर बाढ़ के पानी में बह गया है।

भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस और राज्‍य आपदा राहत बल के जवान प्रभावित इलाकों में पहुंच गए हैं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इस बीच, ग्‍लेशियर से बनी झील के टूटने के तुरंत बाद इस क्षेत्र की कुछ नदियों में अचानक बाढ़ आ गई है। धौलीगंगा नदी में तपोवन क्षेत्र के रेणी गांव के पास कुछ मकान बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। हालांकि इस आपदा का असर ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे शहरों पर पड़ने की आशंका नहीं है, लेकिन दोनों स्‍थानों पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

मुख्‍यमंत्री तिवेन्‍द्र सिंह रावत घटनास्‍थल के लिए रवाना हो गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्‍तराखंड की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और वरिष्‍ठ अधिकारियों से बातचीत की। प्रधानमंत्री कार्यालय में एक ट्वीट में बताया कि उन्‍होंने बचाव और राहत कार्य का जायजा लिया। अधिकारी, प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं।

07/02/2021
📕Mukesh Ambani ranked 12th in the Bloomberg Billionaires Index 2021India’s richest man Mukesh Ambani, the chairman and M...
09/01/2021

📕Mukesh Ambani ranked 12th in the Bloomberg Billionaires Index 2021

India’s richest man Mukesh Ambani, the chairman and Managing Director of Reliance Industries Limited (RIL) dropped down to 12th spot in the Bloomberg Billionaires Index 2021 (as on 2nd January 2021). The net worth of Ambani dropped from 90 billion USD (around Rs. 6.62 lakh crore) (in early 2020) to 76.7 billion USD (around Rs. 5.6 lakh crore).

🟢सांख्यिकी कार्यालय ने चालू वित्त वर्ष में भारत की GDP -7.7% रहने का जताया अनुमान 🔥✔️🔶सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन...
09/01/2021

🟢सांख्यिकी कार्यालय ने चालू वित्त वर्ष में भारत की GDP -7.7% रहने का जताया अनुमान 🔥✔️

🔶सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (MOSPI) के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा 07 जनवरी, 2021 को जारी पहले उन्नत आंकलन के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की GDP में 7.7 प्रतिशत तक की गिरावट रहने का अनुमान जताया है।

🔷केंद्रीय बजट से पहले वित्तीय वर्ष के सकल घरेलू उत्पाद का पहला अग्रिम अनुमान जारी किया गया है। यह डेटा बजट तैयार करने की प्रक्रिया में मदद करता है।

🔰

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री आईसी: राव इंद्रजीत सिंह

09/01/2021

अमेरिकी कांग्रेस ने 306 मतों से अगले राष्ट्रपति के तौर पर जो बिडेन की जीत की पुष्टि की

मौजूदा उपराष्ट्रपति माइक पेंस मतगणना की देखरेख कर रहे थे और उन्होंने अंतिम मतदान की घोषणा की, जिसमें से 306 मत जो बिडेन के पक्ष में थे और 232 मत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पक्ष में थे.

अमेरिकी कांग्रेस ने संयुक्त राज्य अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर जो बिडेन की विजय की पुष्टि की है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थन में प्रदर्शनकारियों द्वारा अमेरिकी कैपिटल बिल्डिंग की सुरक्षा भंग करने के बाद कांग्रेस नेताओं ने 06 जनवरी, 2021 की रात को इलेक्टोरल कॉलेज द्वारा डाले गये मतो की गणना फिर से शुरू की.

यूएस कैपिटल बिल्डिंग अमेरिकी संसद के दोनों सदनों - अमेरिकी सीनेट और प्रतिनिधि सभा की मेजबानी करती है. यूएस कैपिटल में प्रदर्शनकारियों के कारण हुई हिंसा और विनाश ने अमेरिकी सीनेट और प्रतिनिधि सभा के सदस्यों के संयुक्त सत्र को स्थगित करने के लिए मजबूर किया था जोकि बिडेन की जीत की पुष्टि करने के लिए बुलाई गई थी.

मुख्य विशेषताएं

• इलेक्टोरल कॉलेज के मतों की रात भर चली गिनती ने पुष्टि की है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 में जो बिडेन ने जबरदस्त जीत हासिल की है.
• मौजूदा उपराष्ट्रपति माइक पेंस इस मतगणना की देखरेख कर रहे थे और उन्होंने अंतिम वोट टैली की घोषणा की. इन वोटों में से 306 वोट जो बिडेन के पक्ष में और 232 वोट राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पक्ष में पड़े थे.
• जो बिडेन ने इलेक्टोरल वोटों के आवश्यक बहुमत 270 के स्तर को आसानी से हासिल कर लिया.
• जो बाइडेन 20 जनवरी 2021 को संयुक्त राज्य अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर अपना कार्यभार संभालेंगे.

ट्रम्प ने आखिरकार मानी अपनी हार?

निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, जो लगातार दावा करते रहे हैं कि, इस चुनाव में धांधली की गई थी और उनके वोट छीने गये थे, उन्होंने अनियमितताओं और मतदाता धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए, आगामी 20 जनवरी को सत्ता के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित परिवर्तन के लिए अपनी सहमति जताई है, भले ही वे इन परिणाम से असहमत हों.

पृष्ठभूमि

06 जनवरी, 2021 को, राष्ट्रपति ट्रम्प का समर्थन करने वाले प्रदर्शनकारियों के एक दल ने यूएस कैपिटल बिल्डिंग के सामने रैली की और यहां तक ​​कि हिंसा और विनाश के माध्यम से इसमें प्रवेश करने की कोशिश की. इस हिंसा की पूरी दुनिया के नेताओं ने निंदा की है, जिन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया.

09/01/2021

16वां प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी को मनाया जाएगा, जानिए इसके बारे में सबकुछ

प्रवासी भारतीय दिवस प्रतिवर्ष 09 जनवरी को मनाया जाता है. प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का उद्देश्य उन प्रवासी भारतीयों को मान्यता देना है जिन्होंने भारत के विकास में योगदान दिया है. प्रवासी भारतीय दिवस पहली बार साल 2003 में मनाया गया था.

इस दिवस का मुख्य उद्देश्य

प्रवासी भारतीय दिवस उनके लिए सबसे खास होता क्योंकि देश के बाहर रह रहे लोग विदेश में रहकर भी भारत का नाम रोशन करते हैं. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य भारत के विकास में प्रवासी भारतीयों के योगदान को पहचान दिलाने से है. इस मौके पर प्रत्येक साल भारत सरकार अमूमन तीन दिवसीय सम्‍मेलन का आयोजन करती है.

यह दिवस 09 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है?

प्रवासी भारतीय दिवस 09 जनवरी को मनाया जाता है क्योंकि महात्मा गांधी 09 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे. महात्मा गांधी को सबसे महान प्रवासी माना जाता है जिन्होंने न केवल भारत के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया बल्कि भारतीयों के जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया. इसीलिए 09 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है.

प्रवासी भारतीय दिवस: एक नजर में

प्रवासी भारतीय दिवस का उद्देश्य अप्रवासी भारतीयों की भारत के प्रति सोच और उनकी भावनाओं की अभिव्यक्ति के साथ ही उनकी अपने देशवासियों के साथ सकारात्मक बातचीत हेतु एक मंच उपलब्ध कराना है. प्रवासी भारतीय दिवस का एक अन्य उद्देश्य दुनिया के सभी देशों में अप्रवासी भारतीयों का एक नेटवर्क बनाना और युवा पीढ़ी को अप्रवासियों से जोड़ना है.

यह दिवस भारतवासियों को अप्रवासी बंधुओं की उपलब्धियों के बारे में बताना तथा अप्रवासियों को देशवासियों की उनसे अपेक्षाओं से अवगत कराने हेतु मनाया जाता है. इस दिन, सरकार विदेशी भारतीयों को अपनी जड़ों से जोड़ने पर ध्यान केंद्रित करती है ताकि वे देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें. यह दिवस साल 2003 से हर साल देश में कई जगहों पर मनाया जाता है.

प्रवासी भारतीय सम्मान

प्रवासी भारतीय सम्मान भारत के प्रवासी भारतीय के मामलों का मंत्रालय द्वारा स्थापित एक पुरस्कार है. यह सम्मान प्रत्येक साल 09 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाता है. प्रतिवर्ष प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है. यह पुरस्कार प्रवासी भारतीयों को उनके अपने क्षेत्र में किये गये असाधारण योगदान के लिये दिया जाता है.

23/12/2020

राजनाथ ने देश की पहली हाइपरसोनिक पवन सुरंग सुविधा का किया उद्घाटन

रूस और अमेरिका के बाद, भारत दुनिया का ऐसा तीसरा देश बन गया है जिसके पास परिचालन क्षमता और आकार के मामले में इतनी बड़ी सुविधा है.

राजनाथ सिंह ने 19 दिसंबर, 2020 को भारत की पहली उन्नत हाइपरसोनिक विंड टनल (पवन सुरंग) सुविधा का उद्घाटन किया. रूस और अमेरिका के बाद, अब भारत दुनिया का ऐसा तीसरा देश बन गया है जिसके पास ऐसी सुविधा है.

रक्षा मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, रूस और अमेरिका के बाद, भारत परिचालन क्षमता और आकार के मामले में इतनी बड़ी सुविधा रखने वाला तीसरा देश बन गया है. मंत्रालय ने आगे यह कहा कि, इस सुविधा का विकास स्वदेश में किया गया है.

रक्षा मंत्री ने DRDO के डॉ. अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स का भी दौरा किया. अपनी इस यात्रा के दौरान, उन्होंने DRDO के वैज्ञानिकों से भारत को 'सुपर मिलिट्री पावर' बनाने का आग्रह किया, जिसका अर्थ भारत को दुनिया में एक सुपर पावर देश बनाना भी है.

हाइपरसोनिक विंड टनल सुविधा के बारे में

रक्षा विज्ञप्ति ने यह बताया गया है कि, अत्याधुनिक हाइपरसोनिक विंड टनल सुविधा एक प्रेशर वैक्सीम चालित संलग्न मुक्त जेट सुविधा है जिसमें 1 मीटर का नोजल एग्जिट व्यास है. यह Mach No 5 से 12 तक अनुकरण करेगा.

इस हाइपरसोनिक विंड टनल सुविधा में व्यापक स्पेक्ट्रम पर हाइपरसोनिक प्रवाह का अनुकरण करने की क्षमता है. यह भावी उच्च जटिल एयरोस्पेस और रक्षा प्रणालियों को तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

रक्षा मंत्री ने किया DRDO सुविधा का दौरा

रक्षा मंत्री ने DRDO के युवा वैज्ञानिकों की प्रयोगशालाओं के योगदान की सराहना की. उन्होंने यह भी कहा कि, इस संगठन को अब अगली पीढ़ियों की जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए. इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफीशल इंटेलिजेंस), साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष और रोडमैप विकसित करना शामिल हैं.

राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि, DRDO में उपलब्ध असीम संभावनाएं हमेशा रक्षा विनिर्माण क्षेत्र और उद्योगों के विकास के लिए एक उत्प्रेरक रही हैं.

उन्होंने DRDO के विभिन्न समूहों द्वारा हाल की तकनीकी उपलब्धियों और सफल अभियानों की भी सराहना की. इन मिशनों में निम्नलिखित शामिल हैं:

• हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी ड़ेमोंस्ट्रेशन व्हीकल
• क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल
• एंटी-रेडिएशन मिसाइल
• क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन टेक्नोलॉजी
• सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज़ टॉरपीडो

DRDO ने विभिन्न प्रणालियों और प्रौद्योगिकियों का किया प्रदर्शन

• गणमान्य व्यक्तियों को मौजूदा परियोजनाओं के साथ-साथ तकनीकी विकास के बारे में जानकारी दी गई.
• उन्होंने विभिन्न स्वदेशी रूप से विकसित प्रौद्योगिकियों और प्रणालियों का प्रदर्शन किया जिसमें उन्नत सामग्री, मिसाइल, एवियोनिक्स सिस्टम, क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक वार फेयर, निर्देशित ऊर्जा हथियार शामिल थे.
• दो एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजीज़ का भी प्रदर्शन किया गया.

To the point-👉  News-🗞👇 👇✅ सुर्ख़ियों में- टायर पार्क👇➡️ हाल ही में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में "टायर पार्क" स्थापित किये...
21/12/2020

To the point-👉
News-🗞👇
👇
✅ सुर्ख़ियों में- टायर पार्क
👇
➡️ हाल ही में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में "टायर पार्क" स्थापित किये जाने की बात खी गयी है|

➡️ यह पार्क भारत का पहला टायर पार्क होगा|

➡️ इस पार्क में स्क्रैप और खराब हो चुके पुर्जो से बनी कलाकृतियाँ को प्रदर्शित की जाएगा।

➡️ इस टायर पार्क का शुभारंभ पश्चिम बंगाल परिवहन निगम करेगा।

➡️ टायर पार्क, जो एस्प्लेनेड क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा, इसमें एक छोटा कैफे होगा जहां लोग बैठकर आराम कर सकेंगे और टायर से बने शिल्प कौशल का आनंद उठा सकेंगे।

✅ पश्चिम बंगाल-
👇

➡️ राजधानी - कोलकता
➡️ राज्यपाल - जगदीप धनखढ़
➡️ मुख्यमंत्री - ममता बनर्जी
➡️ विधायिका - पश्चिम बंगाल विधानसभा (295 सीट)
➡️ क्षेत्रफल - 88,752 किमी2

Address

Sasaram

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Staticcurrent point posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category