KKC PG College

KKC PG College KKC PG College,Sardarshahar Distt.Churu is affiliated to the Maharaja Ganga Singh University, Bika No. 66/Churu/07-08 dated 30th August 2008.

The K K C Society is formed by young, dynamic and result oriented team of highly qualified persons. It is registered under the Rajasthan Society Registration Act, 1958 having Reg. KKC PG College, affiliated to the Maharaja Ganga Singh University, Bikaner and approved by the Govt. of Rajasthan, is the first co-educational self-finance English-medium College in the Churu District. Its one of the pre

mier college run by K K C Society, which has earned a recognition for itself in northern region of the country. The objective behind the establishment of the college was to cater to the long-felt need of quality education in Arts,Science Management & Information Technology in the state of Rajasthan. Due to excellent teaching and guidance offered by qualified faculty members of these colleges, the students have been offered placement by Industries and business houses of repute through campus interviews.

11/08/2026

केकेसी पीजी कॉलेज की पूर्व छात्राओं सुमन दानोदिया व नेहा भोजक को पीएचडी उपाधि मिलने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित

केकेसी पीजी कॉलेज के प्राणीशास्त्र विभाग की दो मेधावी पूर्व छात्राओं—सुमन दानोदिया एवं नेहा भोजक को ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय, जयपुर द्वारा पीएचडी की उपाधि से अलंकृत किए जाने पर महाविद्यालय परिसर में एक गरिमामयी स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे महाविद्यालय परिवार ने दोनों शोधार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्षोल्लास व्यक्त किया। अभिनंदन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए केकेसी इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या कोमल शेखावत ने दोनों छात्राओं को माल्यार्पण किया और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार चौहान ने कहा कि सुमन दानोदिया व नेहा भोजक ने उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट मुकाम हासिल कर महाविद्या�

केकेसी पीजी कॉलेज की पूर्व छात्राओं सुमन दानोदिया व नेहा भोजक को पीएचडी उपाधि मिलने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजितकेकेसी प...
11/08/2026

केकेसी पीजी कॉलेज की पूर्व छात्राओं सुमन दानोदिया व नेहा भोजक को पीएचडी उपाधि मिलने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित

केकेसी पीजी कॉलेज के प्राणीशास्त्र विभाग की दो मेधावी पूर्व छात्राओं—सुमन दानोदिया एवं नेहा भोजक को ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय, जयपुर द्वारा पीएचडी की उपाधि से अलंकृत किए जाने पर महाविद्यालय परिसर में एक गरिमामयी स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे महाविद्यालय परिवार ने दोनों शोधार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्षोल्लास व्यक्त किया। अभिनंदन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए केकेसी इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या कोमल शेखावत ने दोनों छात्राओं को माल्यार्पण किया और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार चौहान ने कहा कि सुमन दानोदिया व नेहा भोजक ने उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट मुकाम हासिल कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। उनका निरंतर अध्ययन, कठिन परिश्रम और शोध के प्रति समर्पण आज के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत है।
महाविद्यालय के निदेशक डॉ. किशोर सिंह राठौड़ ने दोनों को बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही किसी भी शिक्षण संस्थान की असली पूंजी और गौरव होती है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्र-छात्राओं को भी अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उपप्राचार्य महबूब अली चौहान ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उदबोधन में बताया केकेसी एल्युमिनी कार्यक्रम अक्टूबर माह में किया जायेगा ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक आचार्य पुनीत वर्मा, गोपाल भाकर,रजत गौड़, सुरेंद्र कुमार, श्यामसुंदर, अनु कुमार, श्याम सुंदर सिद्ध,जयसिंह पुर्वा, लीलाधर स्वामी, प्रवीण दूगड़, बृज मोहन भोजक,नितिन तंवर सहित समस्त स्टाफगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी जगदीश कुमार द्वारा किया गया।

07/08/2026

केकेसी पीजी कॉलेज सरदारशहर द्वारा एनसीसी में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है महाविद्यालय के एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट विरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि एनसीसी 2 राजस्थान बटालियन आर्मी विंग चुरू में प्रवेश लेने वाले इच्छुक विद्यार्थी 14 अगस्त 2026 तक अपना आवेदन पत्र केकेसी पीजी महाविद्यालय में जमा करवा सकते हैं तथा महाविद्यालय के निदेशक डॉ किशोर सिंह राठौड़ ने बताया कि महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं 18 अगस्त 2026 को 2 राज बटालियन चुरू द्वारा एनसीसी भर्ती का आयोजन किया जाएगा,इस सत्र में नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी एनसीसी की भर्ती में भाग ले सकता है तथा इस सत्र में 18 एनसीसी कैडेट्स अग्निवीर भर्ती में चयन होने के कारण 18 अतिरिक्त सीट पर भर्ती होगी।

केकेसी कॉलेज ऑफ फार्मेसी सत्र 2026-2027 तथा 2027-2028 की मान्यता 22 मई 2026 जारी हो चुकी है प्रवेश प्रक्रिया जारी.....
06/08/2026

केकेसी कॉलेज ऑफ फार्मेसी सत्र 2026-2027 तथा 2027-2028 की मान्यता 22 मई 2026 जारी हो चुकी है प्रवेश प्रक्रिया जारी.....

केकेसी पीजी महाविद्यालय के विद्यार्थियों को डिग्री संबंधित सूचना।।
04/08/2026

केकेसी पीजी महाविद्यालय के विद्यार्थियों को डिग्री संबंधित सूचना।।

28/07/2026
21/07/2026
केकेसी ग्रुप ऑफ एजुकेशन की नई पहल केकेसी डिफेंस एकेडमी जहां कॉलेज डिग्री, एनसीसी, आर्मी, एयरफोर्स, नेवी की तैयारी एक ही ...
21/07/2026

केकेसी ग्रुप ऑफ एजुकेशन की नई पहल
केकेसी डिफेंस एकेडमी जहां कॉलेज डिग्री, एनसीसी, आर्मी, एयरफोर्स, नेवी की तैयारी एक ही कैंपस।
अधिक जानकारी के लिए कोच दलीप सिंह राठौड़ 9571641705 पर संपर्क करें।।

12वीं के बाद डीफार्मा कोर्स ज्वाइन करें .... रोजगार तथा स्वरोजगार पाए। केकेसी कॉलेज ऑफ फार्मेसी सरदारशहर चूरू
20/07/2026

12वीं के बाद डीफार्मा कोर्स ज्वाइन करें .... रोजगार तथा स्वरोजगार पाए। केकेसी कॉलेज ऑफ फार्मेसी सरदारशहर चूरू

Address

Churu Road Sardarshahar
Sardarshahr
331403

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 8am - 5pm

Telephone

+919413124345

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when KKC PG College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to KKC PG College:

Shortcuts

Share

Category