25/05/2025
आदर्श ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा आज विद्यालय परिसर में सीनियर सैकेंडरी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आदर्श प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया । जिसमे रिद्धि स्वामी पुत्री श्री मनोज कुमार 97.80%, नरेश सैनी पुत्र श्री संतोष कुमार96.80%, हड़मान पुत्र श्री अमराराम सारण96.40%,ममता सिहाग पुत्री श्री रणजीत सिहाग96.20% अभिलाषा जाखड़ पुत्री श्री रामचंद्र जी, 95.80 %गिरिजा जोशी पुत्री श्री संदीप जोशी95.80%, नवीन सोनी पुत्र श्री रविशंकर95.80 % अर्पणा राठौर पुत्री श्री किशोर सिंह 95.60%प्रहलाद कटारिया पुत्र श्री हनुमानाराम95.40% हरीश सैनी पुत्र श्री ओमप्रकाश सैनी 95.40% महिमा चौधरी पुत्री श्री रमेश कुमार 95.40% विकास कुमार पुत्र श्री हेमराम जाट 95.20% मोहम्मद नदीम पुत्र श्री मोहम्मद फारूक, 95.20 %प्रियंका पुत्री श्री रामनिवास, 95.20% कृष्ण सिद्ध पुत्र श्री माँगनाथ 95.20% ऋतू पारीक पुत्री श्री रामदेव पारीक ने 95%अंक ,पार्वती स्वामी 94.80%,आइना सारण 94.60%,अनसुईया 94.60%,अनसुईया सारण 94.60%,महेश सुथार 94.40%,अजय शर्मा 94.20%,भावना स्वामी 94.20%,रामवीर 94%,प्रशस्ति जैसंसरिया 94.20%,मुकेश सारण 94%,टीनू पारीक 94%,वंश 94%,फाल्गुनी शर्मा 94.80% सहित 90 % से अधिक अंक वाली 77 व 80% से अधिक अंक वाली 200 प्रतिभाओं को सचिव राधा लाटा ,प्रधानाचार्य राधेश्याम बढ़ाढरा ,सुशील गोस्वामी अभिमन्यु लाटा तथा संकाय हेड द्वारा सम्मानित किया गया । निदेशक गिरीश लाटा ने बताया कि इस बार का परीक्षा परिणाम गत वर्षों से भी उत्कृष्ठ रहा है इस बार न केवल संख्यात्मक दृष्टि से बल्कि गुणात्मक रूप से बेमिसाल रिजल्ट रहा है उन्होंने आगामी सत्र से आदर्श में प्री फाउंडेश व फाउंडेशन क्लास के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अब आदर्श हाईटेक टेक्नोलॉजी से जुड़ कर शहर को शिक्षा के क्षेत्र में और अग्रणी ले जाने के लिए कृतसंकल्पित है । इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक ,गणमान्यजन ,विद्यालय स्टॉफ व विद्यार्थी उपस्थित थे । टॉपर्स विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय में चल रही आदर्श टेस्ट सीरीज , आदर्श महासंग्राम , तथा शानदार फैकल्टी को दिया ,उन्होंने विद्यालय के स्तर को महानगरों जैसे बताया ,उन्होंने बताया कि अब विद्यालय का नेतृत्व पूर्णकालिक निदेशक गिरीश सर के हाथों में आने से आदर्श को और अधिक बुलंदियों को छूने से कोई नहीं रोक सकता । शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए अभिभावक भी आदर्श की सफलता को कड़ी मेहनत का परिणाम व शानदार मैनेजमेंट को दिया । समारोह का समापन वंदे मातरम के साथ किया गया । कार्यक्रम का संचालन राधा सारस्वत व दीपचंद ने किया ।