27/04/2025
गत 25 अप्रैल को विद्यालय प्रांगण में आदरणीय वरिष्ठ समाजसेवी नेपाल प्रवासी श्री ओमजी जोशी की अध्यक्षता व भामाशाह बृजमोहन जी सर्राफ, पश्चिम बंगाल प्रवासी जगदीश जी पांडिया, नगर परिषद चैयरमैन राजकरण जी चौधरी के आतिथ्य में वार्षिक उत्सव मनाया गया।
बच्चों ने 25 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अभिभावकों व अतिथियों का मन मोहा।
संस्था चैयरमेन सुश्री माधवी सिद्ध ने विद्यालय की वार्षिक शैक्षणिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
आदरणीय बृजमोहन जी सर्राफ ने माता-पिता का सम्मान व शिक्षा का महत्व बताते हुए बच्चों व अभिभावकों को संबोधित किया!
प्रातः स्मरणीय स्व. भँवरलाल जी सिद्ध की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागी प्रतिभाओं को नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया गया।
विद्यालय के मेंटर्स (टीचिंग फेकल्टी) को "एक्सीलेंस टीचर्स अवार्ड 2025 " से सम्मानित किया गया।
संस्था MD अभिमन्यु सिद्ध व प्रिंसिपल पार्वती सिद्ध द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि श्री पूनमचन्द जी तिवाड़ी(जिलाध्यक्ष ब्राह्मण महासभा, राजस्थान), श्री सुनील जी मीणा(वार्ड पार्षद व समाजसेवी), एड. भागीरथ जी सिद्ध, श्री हँसराज जी सिद्ध(वार्ड पार्षद), श्री राजेश जी पारीक(वार्ड पार्षद), श्री किशन जी सिद्ध(उपाध्यक्ष कृषी उपज मंडी,सरदारशहर), श्री भरत जी गौड़(संभाग प्रभारी,स्कूल शिक्षा परिवार सीकर), इत्यादि का "गेस्ट ऑफ ऑनर" व स्मृति चिन्ह देकर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम संयोजक एड. मोहननाथ जी सिद्ध ने पधारे हुए सभी अतिथियों व अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री माधवी सिद्ध सहित छात्र नीतीश भारती, छात्रा प्रतिष्ठा पारीक ने किया।