St Mary's English School Sangrampur

St Mary's English School Sangrampur Education

सेंट मैरीज़ इंग्लिश स्कूल संग्रामपुर के चार खिलाड़ियों का चयनहरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित 35वीं सब जूनियर नेशनल खो-...
03/02/2026

सेंट मैरीज़ इंग्लिश स्कूल संग्रामपुर के चार खिलाड़ियों का चयन
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित 35वीं सब जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2025 में सेंट मैरीज़ इंग्लिश स्कूल, संग्रामपुर के चार होनहार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है।
चयन की खुशी में विद्यालय के प्राचार्य जीन्स के अलोसियस एवं निदेशक मैम रोशमिन के वर्गीस ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता बच्चों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है।
विद्यालय के खेल शिक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के समय में लड़कों के साथ-साथ लड़कियां भी खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और विद्यालय का नाम रोशन कर रही हैं।
चयनित खिलाड़ियों में बालिका वर्ग से इशान्वी अनघ एवं श्रेया कुमारी तथा बालक वर्ग से शिव कुमार वर्मा और अंकित यादव शामिल हैं। यह उपलब्धि केवल सेंट मैरीज़ इंग्लिश स्कूल, संग्रामपुर के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

St Mary's English School,Sangrampur (Munger) captured three Medal in Munger district open athletics championship 2026. A...
03/02/2026

St Mary's English School,Sangrampur (Munger) captured three Medal in Munger district open athletics championship 2026. Ankush Kumar got Gold Medal in High Jump, Pritam Hansda got Silver Medal in High Jump and Bhagawan Kumar got Bronze Medal in High Jump. Congratulations All winners, participants and PT teacher Mr. Abhishek Kumar.

03/01/2026
03/01/2026
03/01/2026

Our Girls' team won two matches in National Junior Kho Kho Championship held in Bangalore. Congratulations

44वीं नेशनल जूनियर खो-खो चैंपियनशिप में सेंट मेरीज़ इंग्लिश स्कूल, संग्रामपुर के 5 खिलाड़ियों का चयनबेंगलुरु (गुंजूर) मे...
03/01/2026

44वीं नेशनल जूनियर खो-खो चैंपियनशिप में सेंट मेरीज़ इंग्लिश स्कूल, संग्रामपुर के 5 खिलाड़ियों का चयन

बेंगलुरु (गुंजूर) में आयोजित 44वीं नेशनल लेवल जूनियर बॉयज़ एंड गर्ल्स खो-खो चैंपियनशिप 2025–26 में
सेंट मेरीज़ इंग्लिश स्कूल, संग्रामपुर के 5 होनहार खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता गुंजूर खो-खो क्लब एवं बेंगलुरु अर्बन डिस्ट्रिक्ट खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में
31 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक
वाजपेयी ग्राउंड, कृपानिधि कॉलेज रोड, गुंजूर (बेंगलुरु) में आयोजित की गई।
चैंपियनशिप में स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ अपने स्कूल का, बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया, जो संग्रामपुर क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रिंसिपल श्री जिंस के. ए.,
डायरेक्टर श्री मति रोसमिन के. वर्गीस
और स्पोर्ट्स टीचर श्री अभिषेक कुमार ने सभी चयनित खिलाड़ियों को ढेरों बधाइयाँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों में इस सफलता को लेकर खुशी और गर्व का माहौल है।

23/12/2025

Ayush Kumar, one of our Alumni won the 131st All India Rank and 19th Rank in Bihar State level in CLAT Exam 2025. Congratulations dear Ayush. We wish you all wishes and blessings for your future success.

It's a great achievement by St. Mary's English School, Sangrampur, Munger, that two students from our school have been s...
23/12/2025

It's a great achievement by St. Mary's English School, Sangrampur, Munger, that two students from our school have been selected in under 19 Bihar Kho Kho team. They will participate in National level on behalf of Bihar State. A great salute to both students, Coach Mr.Abhishek Kumar, all teachers and all supporters. Congratulations once again for the remarkable success.

संत मेरी इंग्लिश स्कूल संग्रामपुर के छात्र-छात्रा का राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में चयनसंग्रामपुर (मुंगेर) – एस.जी.एफ.आ...
23/12/2025

संत मेरी इंग्लिश स्कूल संग्रामपुर के छात्र-छात्रा का राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में चयन

संग्रामपुर (मुंगेर) – एस.जी.एफ.आई. के तत्वावधान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान संत मेरी इंग्लिश स्कूल, संग्रामपुर (मुंगेर) के छात्र सुंदरम यादव का अंडर-19 बालक वर्ग में तथा छात्रा रिया रानी का अंडर-19 बालिका वर्ग में बिहार खो-खो टीम में चयन हुआ है।

दोनों खिलाड़ी 21 दिसंबर को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होंगे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल *जिन्स के ए* ने बताया कि सुंदरम यादव और रिया रानी बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं, जो लगातार अभ्यास और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्हें विश्वास है कि दोनों खिलाड़ी आने वाले समय में राज्य और देश के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगे।

विद्यालय की डायरेक्टर
*रोज्मिन के वर्गीस* ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं खेल के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है।

विद्यालय के स्पोर्ट्स टीचर *अभिषेक कुमार* ने जानकारी देते हुए बताया कि रिया रानी इससे पहले Asmita Khelo India प्रतियोगिता में बिहार के लिए पदक जीत चुकी हैं। साथ ही उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स, जो गया में आयोजित हुआ था, उसमें भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। यह उनकी निरंतर मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है।

इस मौके पर स्पोर्ट्स टीचर अभिषेक कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सुंदरम यादव एवं रिया रानी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

23/12/2025

St. Mary's English School Sangrampur, Kho - Kho Junior Girls' team (Munger) won Silver Medal in Junior Bihar State Kho - Kho Championship 2025. Congratulations All participants and Coach Abhishek Sir.

Address

Bhahoniya Road, Munger
Sangrampur
813212

Opening Hours

Monday 9am - 3pm
Tuesday 9am - 3pm
Wednesday 9am - 3pm
Thursday 9am - 3pm
Friday 9am - 3pm
Saturday 9am - 3pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when St Mary's English School Sangrampur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category