05/09/2023
*शिक्षक दिवस की सभी को शुभकामनाएं।*
भारत के राष्ट्र निर्माता समस्त शिक्षको के सम्मान में आज सरस्वती शिक्षण संस्थान वेड़िया में शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
इस विशेष दिन के लिए विद्यालय संचालन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी विद्यार्थियों को सौंपी गई जिसमें कक्षा 12वीं के छात्र मुकेश कुमार खिलेरी को संस्थान का प्रधानाचार्य बनाकर विद्यार्थियों में से शिक्षक टीम गठित की गई। जिन्होंने सम्पूर्ण कक्षाओं में शिक्षण कार्य करवाया ।
साथ विद्यालय के स्टाफ साथियों में से गठित निरीक्षक टीम ने मूल्यांकन किया।
इस उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें निबंध, चार्ट, भाषण, चम्मच दौड़, आशु भाषण, वाद विवाद, बोरा दौड़, कंकड़ रखना, शिक्षक भूमिका का निर्वहन तथा चेयर रेस आदि प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और समस्त विजेता विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए संस्थान की ओर से पारितोषिक दिया गया।
समस्त प्रतियोगताओं का मूल्यांकन अलग-अलग निर्णायक बंधुओं द्वारा किया गया।
इस सुअवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षक सम्मान में अपने अपने विचार रखें।
संस्था निदेशक श्री सूरजकरण जाणी ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में शिक्षक को आदर्श मानते हुए आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। जाणी सर ने शिक्षक का जीवन में महत्व बताते हुए कहा कि राष्ट्र का भविष्य शिक्षक के हाथों में है वो चाहे उस दिशा में भावी भविष्य को ले जा सकता है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री पूनमाराम माचरा डूंगरी ने भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति व द्वितीय राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन क्रम को बताते हुए उनके बताएं आदर्शों पर चलने का आवाहन करते हुए विद्यार्थियों को अपने जीवन में हमेशा गुरुजनों का सम्मान करने व स्वयं को नशामुक्त रखने की शपथ दिलाई।
साथ ही वरिष्ठ अध्यापक श्री वीरदान चारण ने अपने विचार रखते हुए आदर्श शिक्षक व विद्यार्थी के कर्तव्यों का जिक्र किया।
इस सुअवसर पर संस्था के समस्त स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।
समस्त कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक श्री रमेश कुमार माचरा ने किया।